आईपीएल 2024 ऑक्शन में 42 भारतीय खिलाड़ियों को मिले खरीदार

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) : दुनिया का सबसे महंगा क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का एक और सीजन शुरू होने में अभी चार महीने का समय बाकी है। लेकिन तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है। इस लीग का भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में जहा भी क्रिकेट देखा जाता है वहां इसका शुरू होने का इंतजार किया जाता है।

बीते 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन हुआ जहा 72 खिलाड़ियों की नीलामी हुई जिसमे से भारत के 42 खिलाड़ी थे और बाकी के बचे सभी विदेशी खिलाड़ी थे। लेकिन जो सबसे महंगा रहा उसमे ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी छाय रहे। जिसमे से एक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क थे और दूसरा वनडे विश्व कप जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस।

मिचेल स्टार्क जहा कोलकाता नाइट राइडर्स में 24.75 करोड़ रुपए में शामिल हुए थे वही उनके हमवतन पैट कमिंस 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा ख़रीदे गए। ये दोनों ने ही पैसो के मामले में आईपीएल में इतिहास रच दिया। इसके पहले आईपीएल आईपीएल के 16 साल के इतिहास में इतने महंगे खिलाड़ी कभी नही बिके थे।

इसके आलावा कई ऐसे भारतीय भी है जिनको बहुत पैसे मिले। कई तो ऐसे भी है जिनका नाम तक कोई नहीं जानता था। लेकिन ऑक्शन में कई टीमों ने उनके लिए नीलामी में जोर लगाया ताकि वो उस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर ले। ऐसे ही भारत के 42 खिलाड़ी रहे जिनपे बोली लगाई गई। उन सब के बारे में आज यहाँ इस लेख में चर्चा करेंगे। तो आप इस लेख से अंत तक बने रहे।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में इन भारतीय खिलाड़ियों ने चौकाया

1:- समीर रिजवी- एक ऐसा नाम जिसके बारे में कोई नहीं सोचा था की ऑक्शन में इस खिलाड़ी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स 8.40 करोड़ रुपए खर्च कर देगी। रिजवी के लिए कई टीमों में दांव लगाया लेकिन चेन्नई ने सबसे ज्यादा रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

2:- कुमार कुशाग्र- दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी के लिए खूब जोर लगाया और अंत में 7.20 करोड़ रुपए में इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया। ऑक्शन के पहले बहुत कम लोग ही कुमार कुशाग्र को जानते भी होंगे।

3:- यश दयाल- पिछले आईपीएल सीजन में रिंकू सिंह से पांच गेंद पर लगातार पांच छक्के खाने वाले यश दयाल को भी उम्मीद से ज्यादा मिला। क्योकि पिछले सीजन में जिस तरह से उनका प्रदर्शन रहा था उस से यही अंदाजा लगाया जा रहा था की उनको लेने के लिए शायद ही कोई आगे आए लेकिन आरसीबी ने उन्हें पांच करोड़ की मोटी रकम में अपनी टीम में शामिल किया।

4:- शाहरुख खान- पिछला सीजन ख़राब रहने के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा था की शाहरुख खान को शायद ही कोई टीम अपने में शामिल करे। लेकिन गुजरात टाइटंस ने 7.40 करोड़ रुपए खान पर खर्च कर के सबको चौका दिया।

5:- शुभम दुबे- इस खिलाड़ी को ऑक्शन के पहले शायद ही कोई जानता हो लेकिन शुभम दुबे के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ रुपए खर्च किये।

आईपीएल 2024 ऑक्शन | खिलाड़ी,टीम और प्राइस 

संख्या

खिलाड़ी

आईपीएल टीम

बेस प्राइस

कीमत

1

शार्दुल ठाकुर

चेन्नई सुपर किंग्स

2 करोड़

4 करोड़

2

हर्षल पेटल

पंजाब किंग्स

2 करोड़

11.75 करोड़

3

केएस भरत

कोलकाता नाइट राइडर्स

50 लाख

50 लाख

4

चेतन सकारिया

कोलकाता नाइट राइडर्स

50 लाख

50 लाख

5

उमेश यादव

गुजरात टाइटंस

2 करोड़

5.80 करोड़

6

शिवम मावी

लखनऊ सुपर जायंट्स

50 लाख

6.40 करोड़

7

जयदेव उनादकट

सनराइजर्स हैदराबाद

50 लाख

1.6 करोड़

8

शुभम दुबे

राजस्थान रॉयल्स

20 लाख

5.80 करोड़

9

समीर रिजवी

चेन्नई सुपर किंग्स

20 लाख

8.40 करोड़

10

अंगकृष रघुवंशी

कोलकाता नाइट राइडर्स

20 लाख

20 लाख

11

अर्शिन कुलकर्णी

लखनऊ सुपर जायंट्स

20 लाख

20 लाख

12

शाहरुख खान

गुजरात टाइटंस

40 लाख

7.40 करोड़

13

रमनदीप सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स

20 लाख

20 लाख

14

रिकी भुई

दिल्ली कैपिटल्स

20 लाख

20 लाख

15

कुमार कुशाग्र

दिल्ली कैपिटल्स

20 लाख

7.20 करोड़

16

यश दयाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 लाख

5 करोड़

17

सुशांत मिश्रा

गुजरात टाइटंस

20 लाख

2.20 करोड़

18

आकाश सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद

20 लाख

20 लाख

19

कार्तिक त्यागी

गुजरात टाइटंस

20 लाख

60 लाख

20

रसिक सलाम डार

दिल्ली कैपिटल्स

20 लाख

20 लाख

21

मानव सुथार

गुजरात टाइटंस

20 लाख

20 लाख

22

एम. सिद्धार्थ

लखनऊ सुपर जायंट्स

20 लाख

2.4 करोड़

23

श्रेयस गोपाल

मुंबई इंडियंस

20 लाख

20 लाख

24

नमन धीर

मुंबई इंडियंस

20 लाख

20 लाख

25

अंशुल कंबोज

मुंबई इंडियंस

20 लाख

20 लाख

26

सुमित कुमार

दिल्ली कैपिटल्स

20 लाख

1 करोड़

27

आशुतोष शर्मा

पंजाब किंग्स

20 लाख

20 लाख

28

विश्वनाथ प्रताप सिंह

पंजाब किंग्स

20 लाख

20 लाख

29

शशांक सिंह

पंजाब किंग्स

20 लाख

20 लाख

30

तनय त्यागराजन

पंजाब किंग्स

20 लाख

20 लाख

31

रॉबिन मेंज

गुजरात टाइटंस

20 लाख

3.6 करोड़

32

प्रिंस चौधरी

पंजाब किंग्स

20 लाख

20 लाख

33

जथावेध सुब्रमण्यन

सनराइजर्स हैदराबाद

20 लाख

20 लाख

34

मनीष पांडे

कोलकाता नाइट राइडर्स

50 लाख

50 लाख

35

मोहम्मद अरशद खान

लखनऊ सुपर जायंट्स

20 लाख

20 लाख

36

स्वास्तिक चिकारा

दिल्ली कैपिटल्स

20 लाख

20 लाख

37

स्वप्निल सिंह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 लाख

20 लाख

38

अवनीश राव

चेन्नई सुपर किंग्स

20 लाख

20 लाख

39

साकिब हुसैन

कोलकाता नाइट राइडर्स

20 लाख

20 लाख

40

आबिद मुश्ताक

राजस्थान रॉयल्स

20 लाख

20 लाख

41

शिवालिक शर्मा

मुंबई इंडियंस

20 लाख

20 लाख

42

सौरव चौहान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 लाख

20 लाख

आईपीएल 2024 ऑक्शन | अंतिम विचार

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में भारतीय खिलाड़ियों का क्या हाल रहा,इसके बारे में पूरी जानकारी आपको इस लेख में दे दी गई है। आपको बता दे की उन 42 खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है,जिन्हे 10 टीमों ने पैसे देकर अपनी टीम में शामिल किया है। अगर ऐसी जानकारी और भी जानना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स आपके काम आने वाले हैं।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) FAQs :


1- भारत के तरफ से नीलामी में महंगा कौन रहा ?

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में भारत के तरफ से सबसे महंगे हर्षल पटेल रहे। जिन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रूपये में ख़रीदा था।

समीर रिजवी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रूपये खर्च किये।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !