एशिया कप इतिहास का सबसे सफल कप्तान कौन ?

एशिया कप इतिहास का सबसे सफल कप्तान (Most Successful Captain in Asia Cup History) कौन है इसका जवाब अगर चाहते हैं तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। क्योकि यहाँ आपको ये जानने को तो मिलेगा ही कि सबसे ज्यादा एशिया कप में कप्तानी कौन संभाला है। बल्कि उसके साथ ये भी की किसका जीत का प्रतिशत 100 रहा है।

लेकिन इस से पहले की हम आपको ये बताए कि किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा एशिया कप में कप्तानी की है और सफल रहे हैं। बल्कि उस से पहले ये जानना जरूरी है की वो कौन-कौन से कप्तान है जिनके नाम 100% जीत है। उसके बाद हम जानेंगे उन पांच कप्तानों के बारे में जिन्होंने एशिया कप में सबसे ज्यादा कप्तानी करके सफल साबित हुए हैं।

एशिया कप इतिहास का सबसे सफल कप्तान

1: एशिया कप के अभी तक के इतिहास में कुछ कप्तान ऐसे भी रहे हैं। जो अपने कप्तानी में एक भी मैच नहीं हारे हैं।

2: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान मुहम्मद मोईन खान के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने पाकिस्तान के 6 एशिया कप के मैचों में कप्तानी की है और सभी में जीत मिला है।

3: इस लिस्ट में भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। हिट मैन ने एशिया कप के पांच मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है और पांचो में ही जीत मिली है। रोहित इस रिकॉर्ड को इस साल कायम रख के इतिहास रच सकते हैं।

4: भारत के छोटे कद के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान सुनील गावस्कर के नाम भी एशिया कप में जीत का रिकॉर्ड है। उन्होंने दो मैचों में कप्तानी की है और दोनों ही मैच भारतीय टीम के नाम रहा था।

5: ये वो एशिया कप के इतिहास के वो कप्तान है जिन्होंने एक मैच भी अपनी कप्तानी में नही गवाई है।

एशिया कप इतिहास का सबसे सफल कप्तान | पांच सबसे बेहतरीन कप्तान

अभी तक आपने उन कप्तानों के बारे में जाना,जिन्होंने एशिया कप में कप्तानी की है तो ऐसे की है की उन्हें कोई हरा नहीं पाया है। अब बारी है ऐसे कप्तान के बारे में जानने को जिन्होंने एशिया कप में सबसे ज्यादा मैचों में अपनी-अपनी टीमों की कमान संभाली है।

1-महेंद्र सिंह धोनी : इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का। धोनी विश्व के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं। जिन्होंने आईसीसी की हर ट्रॉफी जीती है। साथ ही साथ एशिया कप में भी उनका इतिहास लाजवाब रहा है। उनके नाम दो एशिया कप तो है ही बल्कि उसके साथ-साथ वो सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले एशिया के सबसे बड़े कप्तान भी हैं।

2-अर्जुन रणतुंगा : श्रीलंका का एक ऐसा चेहरा है अर्जुन रणतुंगा जिनके नाम का डंका पूरे विश्वभर में बजता था। वो एशिया के सबसे सफल कप्तान में दूसरे स्थान पर आते हैं क्योकि उन्होंने श्रीलंका की कमान 13 मैचों में संभाली और 9 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाया।

3-महेला जयवर्धने : श्रीलंका की बल्लेबाजी में जान डालने वाले महेला जयवर्धने के बारे में कौन नहीं जनता है। बड़े मैचों को स्टार खिलाड़ी थे महेला जयवर्धने। लेकिन उनके कप्तानी के बारे में बहुत कम लोगो को ही पता है। सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले लिस्ट में इनका नंबर तीसरे स्थान पर आता है।

4-मिस्बाह-उल-हक़ : पाकिस्तान को लम्बे समय के बाद एक ऐसा कप्तान मिला था। जिसके होने से टीम को बहुत ज्यादा फर्क पड़ता था। मिस्बाह तब तक खड़े रहते थे जब तक उनके टीम को उनकी जरूरत रहती थी। उन्होंने कई बार अपने प्रदर्शन से पाकिस्तान को जीत के दहलीज पे ले गए हैं। एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तानी सँभालने वाले लिस्ट में वो चौथे नंबर पे आते हैं।

5-सौरभ गांगुली : भारतीय टीम का एक ऐसा कप्तान जिसने टीम को जीत की आदत लगाई। जब पहले भारतीय टीम भारत के बाहर खेलती थी तो अमूमन रिजल्ट एक ही रहता था और वो हार था। लेकिन टीम इंडिया की कप्तानी जब गांगुली ने संभाली तब भारत बाहर जाकर भी जीतना जान गया था। एशिया कप में गांगुली का प्रदर्शन कप्तानी में कुछ खास तो नहीं रहा लेकिन हां उन्होंने ज्यादातर मैचों में कप्तानी संभाली।

ये पांच वो कप्तान है जिनके नाम पर सबसे ज्यादा एशिया कप टूर्नामेंट में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है।

एशिया कप इतिहास का सबसे सफल कप्तान का विवरण

यहाँ आप जानने वाले हैं की कौन से कप्तान ने कितने मैचों में कप्तानी की और कितने जीते और कितने हारे। साथ ही साथ उनका जीत प्रतिशत कितना रहा। 

देश

कप्तान

मैच

जीत

हार

टाइ

जीत %

साल

भारत

महेंद्र सिंह धोनी

14

09

04

01

64.28

2008-2018

श्रीलंका

अर्जुन रणतुंगा

13

09

04

00

69.23

1988-1997

श्रीलंका

महेला जयवर्धने

10

06

04

00

60.00

2004-2012

पाकिस्तान

मिस्बाह-उल-हक़

10

07

03

00

70.00

2008-2014

भारत

सौरव गांगुली

09

04

05

00

44.44

2000-2004

एशिया कप इतिहास का सबसे सफल कप्तान (Most Successful Captain in Asia Cup History) कौन है ? इस प्रश्न का जवाब आप सब को मिल गया होगा। अगर आप और कोई भी जानकारी क्रिकेट से सम्बंधित या फिर कैसिनो सम्बंधित जानना चाहते हैं। तो आपके लिए सबसे बेहतरीन Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स हो सकते हैं। 








Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !