विश्व कप में भारत की शीर्ष 5 साझेदारियाँ,पूरी जानकारी

विश्व कप में भारत की शीर्ष 5 साझेदारियाँ (India’s Top 5 Partnerships in World Cup) : वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। जब किसी भी मैच को अपने पाले में लाना होता है तो सबसे ज्यादा जरूरी होता है दो खिलाड़ियों के बीच एक बड़ी साझेदारी। एक बड़ी साझेदारी सामने वाली टीम का मनोबल तोड़ सकता है।

यहाँ हम भारत द्वारा कुछ ऐसी साझेदारी की बात करेंगे जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था। तो आइये बिना देर किये इसके बारे में जानते हैं और समझते हैं की ये साझेदारी कब हुई और किस टीम के खिलाफ हुआ।

विश्व कप में भारत की शीर्ष 5 साझेदारियाँ

1: राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली श्रीलंका खिलाफ 318 रनो की साझेदारी कर के इतिहास रच दिया था।

2: सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली नामिबिया के खिलाफ 244 रनो की साझेदारी कर के दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की थी।

3: राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर केन्या के खिलाफ 237 रनो की साझेदारी करके तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की थी।

4: विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग बांग्लादेश के खिलाफ 203 रनो की साझेदारी की थी।

5: सौरभ गांगुली और वीरेंद्र सहवाग बरमूडा के खिलाफ 202 रनो की शानदार साझेदारी की थी। 

5 साझेदारियाँ के महत्वपूर्ण बिंदु

  • सौरभ गांगुली तीन बार 200 से अधिक रन के साझेदारी में अपना योगदान दिया है।
  • वीरेंद्र सहवाग दो बार 200 से अधिक रन के साझेदारी में अपना योगदान दिया है।
  • राहुल द्रविड़ के नाम भी सहवाग वाला रिकॉर्ड दर्ज है उन्होंने भी 200 से अधिक साझेदारी दो बार निभाई है।
  • इसी लिस्ट में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी शामिल है। उन्होंने भी 200 से अधिक साझेदारी दो बार की है।

विश्व कप में भारत की शीर्ष 5 साझेदारियाँ

अभी तक हमने जाना की किस खिलाड़ी ने कब किसके साथ मिल कर एक लम्बी साझेदारी निभाई थी। लेकिन अब हम इसी को विस्तार से जानेंगे की कौन से खिलाड़ी ने अपना कितना योगदान दिया।

शीर्ष 5 साझेदारियाँ

1- सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ : सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ के बीच श्रीलंका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सबसे बड़ी 318 रनो की एक बड़ी साझेदारी कर के इतिहास रच दिया था। ये मैच 1999 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था। इसी बड़ी साझेदारी के बदौलत टीम इंडिया ने शानदार 373 रन बनाए थे अपने 6 विकेट खोकर। 

2- सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर : सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बीच नामिबिया के खिलाफ 244 रनो की एक बेहतरीन साझेदारी हुई थी। इस साझेदारी में सौरभ गांगुली  के बल्ले से 112 और सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 152 रन निकले थे। ये मैच 2003 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था। 

3- सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ : सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी भी जब किसी टीम के खिलाफ खड़ी हो जाती थी तब गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो जाता था। केन्या के खिलाफ इस जोड़ी ने 237 रनो की लम्बी साझेदारी कर दी। जिसमे सचिन तेंदुलकर का योगदान 140 का था और राहुल द्रविड़ का योगदान 104 रन का रहा था। 

4- वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली : 2011 वर्ल्ड कप विराट कोहली का पहला विश्व कप था वही सहवाग अपने कैरियर के पिक पे थे। ये वही साल था जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी। उस दौरान बांग्लादेश के खिलाफ इन दोनों की जोड़ी ने शानदार 203 रनो की साझेदारी कर डाली थी।

5- वीरेंद्र सहवाग और सौरभ गांगुली : एक समय में वीरेंद्र सहवाग और सौरभ गांगुली की जोड़ी भी खतरनाक मानी जाती थी। 2007 वर्ल्ड कप में बरमूडा के खिलाफ 202 रनो की साझेदारी की थी। उस मैच में गांगुली के बल्ले से 89 और सहवाग के बल्ले से 114 रन आए थे। 

विश्व कप में भारत की शीर्ष 5 साझेदारियाँ (India’s Top 5 Partnerships in World Cup) के बारे में आपको इस लेख के माध्यम से सब कुछ बता दिया गया है। अगर ऐसी कोई जानकारी जो आपके लिए जरूरी हो उसे जानना चाहते हैं तो आप तुरंत Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। 



Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *