विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर,इन पांच पे होगी नजर

विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (Best all-rounder in world cup 2023) : अगर कोई भी विश्व कप जीतना है तो उसमे किसी भी टीम के एक खिलाड़ी को बल्लेबाजी भी अच्छी करनी होती है और गेंदबाजी भी। सीधे तौर पे ये कह सकते हैं कि ऑलराउंड का होना टीम में बहुत जरूरी है।

आज हम ऑलराउंड के बारे में ही बात करने वाले हैं,जो अपने टीम को विश्व विजेता बनाने में मदद करेंगे। हमने ऐसे पांच खिलाड़ियों को ढूंढ निकाला है जो आने वाले वर्ल्ड कप 2023 में अपने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच सकते हैं। 

विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में ये पांच नाम

यहाँ उन पांचो नाम का जिक्र है,जो आने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जलवा दिखा सकते हैं। तो आइये इनके बारे में जानते हैं।

1– हार्दिक पांड्या : भारत के तरफ से हार्दिक पांड्या इस बार के मुख्य ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। पांड्या अपने धाकड़ बल्लेबाजी के लिए तो जाने ही जाते हैं बल्कि गेंदबाजी में कही भी आकर के विकेट निकाल सकते हैं। पहले पांड्या सिर्फ मिडल में आकर गेंदबाजी करते थे लेकिन कुछ समय से वो पॉवरप्ले में भी गेंदबाजी करते देखे गए हैं।

2- बेन स्टोक्स : बेन स्टोक्स इंग्लैंड के वो खिलाड़ी हैं जिसको इंग्लैंड ने सन्यास ले लेने के बाद भी टीम में वापस बुलाया है। स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन उन्हें भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए दोबारा टीम में बुला लिया गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने खतरनाक ऑलराउंडर हैं। पिछली बार जब इंग्लैंड विश्व विजेता बना था तब उसमे सबसे ज्यादा योगदान बेन स्टोक्स का रहा था।

3- मार्कस स्टोइनिस : मार्कस स्टोइनिस की ऑस्ट्रेलिया के शानदार ऑलराउंडर में गिनती होती है। वर्ल्ड कप में भी वो ऑस्ट्रेलिया के सबसे मुख्य ऑलराउंडर रहने वाले हैं। क्योकि स्टोइनिस के पास भारत में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। इसी अनुभव का फायदा वो वर्ल्ड कप में उठाना चाहेंगे।

4– शाकिब अल हसन : बांग्लादेश के कप्तान और और सबसे लम्बे समय तक अपने देश की सेवा करने वाले शाकिब अल हसन पे सबकी नजरे रहेंगी। क्योकि उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत उनकी है।

5– मार्को जानसन : दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडर मार्को जानसन से भी इस बार काफी उम्मीदे रहने वाली है। क्योकि वो युवा तो हैं ही बल्कि कम मैचों में ही उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।

विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर |महत्वपूर्ण जानकारी

  • वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने वाला है,और सबसे ज्यादा डिमांड ऑलराउंडर की है।
  • भारत के पास वर्ल्ड कप में चार ऑलराउंडर हैं। जिसमे हार्दिक पांड्या मुख्य हैं।
  • पांड्या के आलावा रविंद्र जाडेजा ऐसे हैं जो प्लेइंग-11 में खेलेंगे।
  • वही शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल को भी 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है।

विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर | विस्तार से

वो पांचो नामो के बारे में आप जान चुके हैं। अब समय है ये जानने का की उन्होंने वनडे करियर में कितने विकेट और कितने रन बनाए हैं। तो आइये इसके बारे में विस्तार से समझने का प्रयास हैं।

सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर 

खिलाड़ी

देश

मैच

रन

विकेट

हार्दिक पांड्या

भारत

82

1758

79

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड

108

3159

74

मार्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलिया

64

1400

44

शाकिब अल हसन

बांग्लादेश

240

7384

308

मार्को जानसन

दक्षिण अफ्रीका

14

265

18

अंत में ये माना जा सकता है कि विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर (Best all-rounder in world cup 2023) के बारे में आपको सारी जानकारी मिल चुकी होगी। अगर आपको वर्ल्ड कप से सम्बंधित और भी जानकारी चाहिए तो Yolo247 (योलो247) से वो जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहाँ आपको जो ब्लॉग्स मिलेंगे वह आसान भाषा में हर गेम के बारे में जानकारी देगा।


Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *