वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले पांच मुख्य खिलाड़ी

वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक (Fastest Half Centuries In ODI World Cup History) : वनडे वर्ल्ड कप में कई ऐसे इतिहास बनते हैं जो  सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाते हैं। विश्व कप में रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी होते हैं जिसे तोड़ना आसान नहीं होता है। उसी में से एक है विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड।

आसान नहीं है वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आकर तेज खेलना। लेकिन आज हम पांच ऐसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्होंने अपने बल्लेबाजी से न सिर्फ विरोधियो को परेशान किया है। बल्कि सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। तो आइये उनके बारे में विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं और जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से वो पांच खिलाड़ी शामिल हैं।

वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक

1: न्यूजीलैंड का एक ऐसा बल्लेबाज जो तेजी से बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता था। बात हो रही है ब्रेंडन मैकुलम की जिन्होंने वनडे विश्व कप में सबसे तेज  अर्धशतक बनाया है।

2: ब्रेंडन मैकुलम ने ये कारनामा एक बार नहीं किया है बल्कि वो ऐसा कारनामा सर्वश्रेष्ठ पांच में दो बार कर चुके हैं।

3: वही सर्वश्रेष्ठ दस की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर का नाम भी दो बार दर्ज है। लेकिन सर्वश्रेष्ठ पांच में उनका नाम एक बार आता है।

4: श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है। जिन्होंने सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है।

5: वही ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल चौथे स्थान पर अपना दबदबा कायम रखा है।

6: दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर सबसे तेज अर्धशतक ज़माने के मामले में पांचवे स्थान पर काबिज हैं।

वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक | मुख्य पांच

  • न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज 18 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा है,जो वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी है।
  • उन्होंने दो बार ये काम किया है वर्ल्ड कप के सर्वश्रेष्ठ पांच में,एक बार 18 गेंदों में तो दूसरी बार मात्र 20 गेंदों में कनाडा के खिलाफ।
  • इसके बार तीसरा नाम आता है श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज का,जिन्होंने वर्ल्ड कप में ही स्कॉटलैंड के खिलाफ एक मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था।
  • ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज और आलराउंडर  ग्लेन मैक्सवेल ने भी वर्ल्ड कप में तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 21 गेंदों में पचासा ठोका था।
  • दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर नीदरलैण्ड के खिलाफ 21 गेंदों मे अर्धशतक ठोका के इस मुख्य लिस्ट में पांचवे पायदान पे हैं।

वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक सम्पूर्ण जानकारी

यहाँ आपको इस बारे में जानकारी दी गई है कि कौन से बल्लेबाज ने किस टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाए हैं और कितने गेंदों का सामना किया है। साथ ही साथ आपको ये भी जानकारी दी जाएगी की ये रिकॉर्ड बनाने की तारीख क्या थी। 

Read More:- विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर,इन पांच पे होगी नजर

सबसे तेज़ अर्धशतक

आप निचे दिए गए टेबल के माध्यम से इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से समझ सकते हैं। 

देश

खिलाड़ी

विपक्षी टीम

कितने गेंदों में अर्धशतक

तारीख

न्यूजीलैंड

ब्रेंडन मैकुलम

इंग्लैंड

18 गेंद

20 फरवरी 2015

न्यूजीलैंड

ब्रेंडन मैकुलम

कनाडा

20 गेंद

22 मार्च 2007

श्रीलंका

एंजेलो मैथ्यूज

स्कॉटलैंड

20 गेंद

11 मार्च 2015

ऑस्ट्रेलिया

ग्लेन मैक्सवेल

अफगानिस्तान

21 गेंद

04 मार्च 2015

दक्षिण अफ्रीका

मार्क बाउचर

नीदरलैंड

21 गेंद

16 मार्च 2007

ये वहीं धाकड़ बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक (Fastest Half Centuries In ODI World Cup History) का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने वाला है। अगर आपको इस से संबधित कोई भी जानकरी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स से वो जानकारी प्राप्त कर सकते हैं .




Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *