एकदिवसीय विश्व कप में सबसे सफल रन चेज़ करने वाली पांच टीम

एकदिवसीय विश्व कप में सबसे सफल रन चेज़ (Most successful run chase in ODI World Cup) : एकदिवसीय मैचों का क्रेज भले ही समय के साथ कम हुआ हो,लेकिन जब एकदिवसीय का वर्ल्ड कप चल रहा हो तो रोमांच दोगुना बढ़ जाता है। क्योकि एकदिवसीय वर्ल्ड कप क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रहा है और आज भी सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है।

इसी वर्ल्ड कप से सम्बंधित आज हम बात करने वाले हैं और जानने वाले हैं कि विश्व कप में सबसे सफल रन चेज करने वाली वो पांच प्रमुख टीमें कौन-कौन सी है। सारी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिलेगा लेकिन उसके लिए आपको ये लेख पूरा अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा। तभी आप जान पाएंगे की वो टीम कौन सी है जिसने सबसे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है।

पाकिस्तान के नाम दर्ज है एकदिवसीय विश्व कप में सबसे सफल रन चेज़

1: वर्ल्ड कप 2023 में कई रिकॉर्ड बने जिसमे सबसे तेज शतक से लेकर सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा होना। विश्व कप 2023 का 8वा मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 345 रन का विशाल लक्ष्य रखा पाकिस्तान के सामने। जिसे पाकिस्तान की टीम ने हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप में ये सबसे बड़ा रन चेज था किसी भी टीम द्वारा। 

2: 2011 में क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर आयरलैंड ने किया था। उस दौरान इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था जब इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 327 रन बनाए थे। उस समय आयरलैंड की टीम के बारे में ज्यादा लोग भी नहीं जानते थे और नाही इस टीम को अच्छा माना जाता था। लेकिन जब उसने इंग्लैंड के दिए हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया तो विश्व क्रिकेट में हलचल हो गया इस टीम के नाम से। क्रिकेट वर्ल्ड कप में ये दूसरा सबसे बड़ा रन चेज था।

3: बांग्लादेश बड़ी टीमों को चौकानी के लिए हमेसा से जानी जाती रही है। वो कभी ऑस्ट्रेलिया को हरा दे तो कभी भारत जैसी मजबूत टीम को हरा दे। वही 2019 में सबसे बड़े लक्ष्य के मामले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को हरा दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 322 रन बनाए थे जिसे बांग्लादेश ने हासिल कर लिया था।

4: तीसरा सफल रन चेज तो बांग्लादेश के नाम था ही बल्कि उसने अपने प्रदर्शन के बल पर चौथा भी कर लिया। 2015 वर्ल्ड कप में इस टीम ने स्कॉटलैंड द्वारा दिए गए 319 रनो के लक्ष्य को बड़े ही आसानी से छू लिया था।

5: सबसे सफल रन चेज में पांचवा नाम श्रीलंका की टीम का आता है। ये मैच वर्ल्ड कप 1992 में खेला गया था जब ज़िम्बाब्वे के दिए हुए 312 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने सात विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

भारत का एकदिवसीय विश्व कप में सबसे सफल रन चेज़

  • 2015 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन भले ही वर्ल्ड कप जीतने वाला न रहा हो। लेकिन इस टीम ने अपना सबसे सफल रन चेज इसी साल किया था।
  • एक मैच के दौरान  ज़िम्बाब्वे की टीम ने भारत के सामने 286 रन का लक्ष्य रखा था,जिसे भारत ने बड़े ही आसानी से प्राप्त कर लिया था।
  •  दूसरा सफल रन चेज भारत ने श्रीलंका के खिलाफ किया था। और ये मैच कोई आम मैच नहीं था बल्कि ये वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल था।
  • इस फाइनल मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 273 रन बना दिए थे।
  • इस मैच में भारत की पारी शुरू में जरूर लड़खड़ाई लेकिन उसके बाद गौतम गंभीर और धोनी के पारी ने भारत को विश्व कप जीता दिया। 

सबसे सफल रन चेज़

एकदिवसीय विश्व कप में सबसे सफल रन चेज़ में उन पांच टीमों के बारे में आपको बता दिया गया है। लेकिन अगर आप नहीं समझ पाय हैं तो निचे टेबल के माध्यम से भी आपको समझाया गया है जिसे देख कर समझ सकते हैं।

Read More:-Bangladesh Vs India Head To Head : भारत से विश्व कप में एक बार जीत पाया है बांग्लादेश

एकदिवसीय विश्व कप में सबसे सफल रन चेज़

तारीख

टीम

चेज किया हुआ रन

विरोधी टीम

टारगेट

10 अक्टूबर 2023

पाकिस्तान

345/4

श्रीलंका

345

2 मार्च 2011

आयरलैंड

329/7

इंग्लैंड

328

17 जून 2019

बांग्लादेश

322/3

वेस्टइंडीज

322

5 मार्च 2015

बांग्लादेश

322/4

स्कॉटलैंड

319

23 फरवरी 1992

श्रीलंका

331/7

ज़िम्बाब्वे

313

एकदिवसीय विश्व कप में सबसे सफल रन चेज़ (Most successful run chase in ODI World Cup) किस टीम ने किया है और कब किया है। इन सारे प्रश्नो का जवाब आपको ऊपर दिए हुए लेख में मिल गया होगा। इसके आलावा कोई जानकारी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के तरफ रुख कर सकते हैं।




Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *