विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वालों में गुप्टिल सबसे आगे

विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (Highest individual score in World Cup history) : वनडे वर्ल्ड कप एक ऐसा टूर्नामेंट हैं जहा कोई खिलाड़ी अच्छा कर गया तो उसका कैरियर बन जाता है और जो  अच्छा नहीं कर पाता उसे शायद ही मौका मिलता हो। ऐसे मंच पे आकर बल्ला चलाना बिल्कुल भी आसान नहीं माना जाता है।

लेकिन विश्व कप के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों ने ऐसी बल्लेबाजी करी की इतिहास बन गया। ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ पांच बल्लेबाजो के बारे में आज हम चर्चा करेंगे और जानेंगे की वो पांच बल्लेबाज कौन है। साथ ही साथ भारत के भी कुछ खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे की वो कौन से खिलाड़ी है जिन्होंने वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। तो आइये जानते हैं :

विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर करने वाले पांच खिलाड़ी

1: न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल- ये खिलाड़ी किसी परिचय का मोहताज नहीं। जिसने वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ दिया था। गप्टिल ने 2015 वर्ल्ड कप में 11 छक्के और 24 चौके के मदद से वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी  237 रनों की बेहतरीन पारी खेल दी थी। गुप्टिल की ये पारी श्रीलंका के खिलाफ आई थी।

2: वेस्टइंडीज के क्रिस गेल- वनडे और टेस्ट में भी टी-20 की तरह खेलने वाले क्रिस गेल के बारे में ज्यादा बात नहीं करेंगे और सीधे उनके पारी के बारे में बताएँगे। गेल ने 2015 वर्ल्ड कप में ही ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों को ऐसा धोया की विश्व रिकॉर्ड बना के ही दम लिया। उन्होंने 16 छक्के और 10 चौको की मदद से शानदार 215 रन बनाए। और ये उसी वर्ल्ड कप में दूसरा दोहरा शतक भी था।

3: दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन- अफ्रीका का ये खिलाड़ी जितना शानदार बल्लेबाजी में था उतना ही शानदार वो कोच भी हैं। उनके कोच रहते ही भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया और हार्दिक की आईपीएल टीम गुजरात ने कप जीता। कस्टर्न 1996 वर्ल्ड कप के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के गेंदबाजों पर ऐसा बरसे की उन्होंने देखते ही देखते 159 गेंदों में नाबाद 188 रनो की पारी खेल डाली।

4: भारत के सौरभ गांगुली- बंगाल टाइगर के नाम से भारत में लोकप्रिय सौरभ गांगुली अपने अग्रेसिव बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम के सामने बेहतरीन 183 रनो की बेहतरीन पारी खेल डाली। जिसके बाद उनको सब जानने और पहचानने लगे। उसके बाद गांगुली कभी रुके नहीं।

5: वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स- क्रिकेट का रिकॉर्ड हो और विवियन रिचर्ड्स नाम न आए ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। रिचर्ड्स ने 1987 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 125 गेंदों में 181 रनो की शानदार पारी खेली थी। 

विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भारतीय खिलाड़ियों द्वारा

  • इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सौरभ गांगुली का है। गांगुली द्वारा श्रीलंका के खिलाफ 1999 वर्ल्ड कप में खेली गई 183 रनो की पारी आज टाक याद किया जाता है। किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई ये सबसे लम्बी पारी है।
  • दूसरे नंबर पे वर्ल्ड कप जीतने वाले भारत के पहले कप्तान कपिल देव का नाम है। जिन्होंने 1983 वर्ल्ड कप में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 175 नाबाद रन बनाए थे।
  • तीसरा नाम भारत के धाकड़ ओपनर वीरेंदर सहवाग का है जिन्होंने 2011 वर्ल्ड कप जो भारत में खेला गया था। उस दौरान बांग्लादेश के खिलाफ 175 रन ठोक दिए थे।

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के बारे में सारी जानकारी तो दे दी गई है लेकिन अगर समझ में न आया हो तो आप निचे दिए हुए टेबल को देख सकते हैं।

विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ी

देश

गेंद

रन

खिलाफ

तारीख

मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड

163

237*

वेस्टइंडीज

21-मार्च-2015

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज

147

215

ज़िम्बाब्वे

24-फ़रवरी-2015

गैरी कर्स्टन

दक्षिण अफ्रीका

159

188*

संयुक्त अरब अमीरात

16-फ़रवरी-1996

सौरभ गांगुली

भारत

158

183

श्रीलंका

26-मई-1999

विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज

125

181

श्रीलंका

13-अक्टूबर-1987

विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (Highest individual score in World Cup history) कौन-कौन से खिलाड़ियों द्वारा बनाया गया है। इसकी पूरी जानकारी आपको साधारण भाषा में ऊपर लेख में दे दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। 


Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *