Ind vs Sa head to head : वनडे विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका का कैसा है रिकॉर्ड ?

Ind vs Sa head to head : वनडे वर्ल्ड कप 2023 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। यहाँ से दोनों टीम लगभग सेमीफाइनल में पहुंचने के दहलीज पर खड़ी है। लेकिन क्या आपको पता है कि कौन सी टीम दोनों में से किसपे भारी पड़ी है। अगर नहीं जानते हैं तो इस लेख के साथ अंत तक बने रहिये आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।

Ind vs Sa head to head : पांच मैचों में भारत के नाम दो जीत

1: 1992 विश्व कप- भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका से वर्ल्ड कप में 1992 के वर्ल्ड कप में भिड़ा था। बारिश हो जाने के कारण वो मैच मात्र 30-30 ओवर का ही खेला गया था,जिसमे भारत को हार का सामना करना पड़ा था। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 180 रन बनाए थे। जिसके बाद अफ्रीका ने इस लक्ष्य को हासिल करके भारत को छह विकेट से शिकस्त दे दिया था।

2: 1999 विश्व कप- पहला वर्ल्ड कप मैच गंवा देने के बाद 1999 में भारत दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका के सामने था। और इस बात उम्मीद था कि पिछली हार का बदला भारत लेने में सफल होगा। फिर से एक बार भारत ने पहले बल्लेबाजी की और गांगुली के शानदार 97 रन के मदद से 50 ओवर में 253 रन बनाने में सफल रहा। लेकिन उतनी ही शानदार बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका ने दिखाई और भारत को चार विकेट से हरा दिया।

3: 2011 विश्व कप- ये वो वर्ल्ड कप था जो भारत में ही खेला जा रहा था लेकिन इस बार भी अपने धरती पर भी भारत अफ्रीका को हराने में असफल साबित हुआ। और अफ्रीका ने भारत में आकर भारत तीन विकेट से हरा दिया था। लेकिन आपको बता दे की वो वर्ल्ड कप भारत ने श्रीलंका को हरा कर जीत लिया था।

4: 2015 विश्व कप- 1992,1999 और 2011 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद भारत के सामने एक बार फिर अफ़्रीकी टीम 2015 वर्ल्ड कप में थी। इस बार भारतीय टीम अच्छा कर रही थी लेकिन उसके सामने चुनौती बहुत बड़ी थी की वो वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हरा के इतिहास रचे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 307 रन बना डाले जिसके बाद गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया और वो मैच भारत 130 रनों से जीतने में सफल हुआ।

5: 2019 विश्व कप- भारत ने पिछले यानी 2015 वर्ल्ड कप में अफ्रीका को हराया था और इस बार भी टीम अच्छा कर रही थी। और दक्षिण अफ्रीका के सामने भी टीम ने अच्छा किया और छह विकेट से हरा दिया।

Ind vs Sa head to head : सबसे ज्यादा रन और विकेट

  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा चार मैचों में 227 रन बनाए हैं। 
  • उधर भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने सबसे ज्यादा दो मैचों में 165 रन बनाए हैं।
  • गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप में एक मैच में चार विकेट लिए हैं।
  • उधर दक्षिण अफ्रीका के तरफ से डेल स्टेन ने सबसे ज्यादा भारत के खिलाफ दो मैचों में छह विकेट अपने नाम किया है।

Ind vs Sa head to head

अब साधारण भाषा में दोनों के रिकॉर्ड को समझने के लिए आपको निचे एक टेबल दिया गया है। उस टेबल के माध्यम से आप जान सकते हैं की कौन सी टीम ने किसको कब हराया है।

Ind vs Sa head to head

जगह

तारीख

विजेता टीम

जीत का अंतर

एडिलेड ओवल, एडिलेड

15 मार्च 1992

दक्षिण अफ्रीका

6 विकेट

काउंटी ग्राउंड, होव

15 मई 1999

दक्षिण अफ्रीका

4 विकेट

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर

12 मार्च 2011

दक्षिण अफ्रीका

3 विकेट

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

22 फरवरी 2015

भारत

130 रन

द एजेस बाउल, साउथेम्प्टन, इंग्लैंड

05 जून 2019

भारत

6 विकेट

संभवतः Ind vs Sa head to head के वनडे वर्ल्ड कप रिकॉर्ड के बारे में आपको सारी जानकारी अब तक समझ आ गई होगी। अगर आप इसके आलावा और कुछ जानना चाहते हैं तो आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।



Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *