आईपीएल 2024 में रिलीज किये गए प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2024 रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2024 release players list) : आईपीएल 2024 के लिए कौन से खिलाड़ियों को टीमों ने रिलीज कर दिया है। इसके बारे में विस्तार से आज हम बताने वाले हैं। कई टीम ने खिलाड़ियों की अदला बदली भी है की है। जैसे देवदत्त पाडिकल को राजस्थान ने लखनऊ को देकर उनके जगह पर आवेश खान को लखनऊ से लिया है।

यहाँ हम सिर्फ उनकी बात करने वाले हैं। जिन खिलाड़ियों का साथ टीमों ने छोड़ दिया है। यानी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है की जब 19 दिसम्बर को ऑक्शन होगा आईपीएल का तब इन खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला तय होगा। कई बार खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा मिलता है तो कई बार ऐसा भी होते देखा गया है की अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों का कोई भी खरीदार नहीं मिलता है और उसका वजह होता है उनका उस समय का फॉर्म। तो आइये एक-एक टीम द्वारा रिलीज किये हुए खिलाड़ियों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

आईपीएल 2024 रिलीज प्लेयर्स लिस्ट | टीम और खिलाड़ी

1:- मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। लेकिन कई ऐसे नामी चेहरे हैं जिसको टीम ने रिलीज कर दिया है। सबसे बड़ा नाम तो जोफ्रा आर्चर का है जिसको टीम द्वारा रिटेन नहीं किया गया है। 

इनके आलावा मोहम्मद अरशद खान,रमनदीप सिंह,ऋतिक शौकीन,राघव गोयल,ट्रिस्टन स्टब्स,डुएन यानसेन,झाय रिचर्डसन,राइली मेरिडिथ,क्रिस जॉर्डन और संदीप वारियर को भी रिलीज कर दिया गया है।

2:- चेन्नई सुपर किंग्स– पिछले साल चेन्नई ने बड़े रकम में बेन स्टोक्स को अपनी टीम में जगह दिया था लेकिन स्टोक्स कुछ मैच ही खेल पाय थे। लेकिन इस बार उनको टीम ने रिलीज कर दिया है। उनके आलावा रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में अंबाती रायुडू,ड्वेन प्रिटोरियस,भगत वर्मा,सुभ्रांशु सेनापति,आकाश सिंह,काइल जेमीसन और सिसांदा मगाला को रिलीज कर दिया गया है।

3:- दिल्ली कैपिटल्स- आईपीएल में पहला शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को भी दिल्ली ने रिलीज कर दिया है। गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान जैसे गेंदबाजों को भी रिलीज कर दिया गया है। इन दोनों के आलावा राइली रूसो,चेतन साकरिया,रोवमन पॉवेल,फ्लिप साल्ट,कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल,सरफराज खान,अमन खान और प्रियम गर्ग को रिलीज कर दिया गया है।

4:- राजस्थान रॉयल्स- जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ियों पर टीम ने भरोसा नहीं जताया है और उन्हें रिलीज कर दिया गया है। उनके साथ-साथ जो रूट,अब्दुल बाशित,आकाश वशिष्ठ,कुलदीप यादव,ओबेड मैकॉय,मुरुगन अश्विन,केसी करिअप्पा हुए केएम आसिफ जैसे खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज कर दिया है।

5:- पंजाब किंग्स- श्रीलंका के भानुका राजपक्षा को भी इस टीम ने रिलीज कर दिया है। पंजाब किंग्स ने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज किया है। लेकिन शाहरुख़ खान जो उबरते हुए खिलाड़ी माने जा रहे थे। उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया है। इन दोनों के आलावा मोहित राठी,बलतेज ढांडा और राज अंगद बावा को रिलीज कर दिया गया है।

6:- कोलकाता नाइट राइडर्स- इस टीम ने भी चार बड़े नामों को रिलीज कर दिया है जिसमे शाकिब अल हसन, लिटन दास,शार्दुल ठाकुर और लोकी फर्ग्यूसन शामिल हैं। इन चार के आलावा जिसे बाहर का रास्ता दिखाया गया है उसमे आर्य देसाई,डेविड वीज,एन जगदीशन,मनदीप सिंह,कुलवंत खेजरोलिया,उमेश यादव,जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी शामिल हैं।

7:- सनराइजर्स हैदराबाद- पिछले साल इस टीम ने हैरी ब्रूक को सबसे ज्यादा कीमत में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन इस बार उन्हें इस टीम ने रिलीज कर दिया है। उनका प्रदर्शन 2023 के आईपीएल में काफी ख़राब रहा था। हैरी ब्रूक के आलावा इस टीम ने समर्थ व्यास,कार्तिक त्यागी,विवरांत शर्मा,अकील हुसौन और आदिल रशीद जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

8:- लखनऊ सुपर जाएंट्स- 2022 में पहली बार आईपीएल की हिस्सा बानी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसमे जयदेव उनादकट,डेनियल सम्स,मनन वोहरा,स्वप्निल सिंह,कर्ण शर्मा,अर्पित गुलेरिया,सुर्यांस सेडगे और करुण नायर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

9:- गुजरात टाइटंस- गुजरात को एक ट्रॉफी दिलाने वाले हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते नजर आएंगे। उनके जगह पर टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौप दी गई है। जिन खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज किया है उसमे यश दयाल,केएस भरत,शिवम मावी,उर्विल पटेल,प्रदीप सांगवान,ओडियन स्मिथ,अल्जारी जोशेप और दसून शनाका जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

10:- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- आरसीबी ने इस बार कई बड़े नामों से किनारा कर लिया है। जिसमे वनिंदू हसरंगा,हर्षल पटेल और जोश हेजलवुड जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनके आलावा फिन एलेन,माइकल ब्रेसवेल,डेविड विली,वेन पार्नेल,सोनू यादव,अविनाश सिंह,सिद्धार्थ कौल और केदार जाधव भी शामिल हैं। 

आईपीएल 2024 रिलीज प्लेयर्स लिस्ट

आईपीएल 2024 रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2024 release players list) की पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से दे दी गई है। अगर आप इसके आलावा आईपीएल से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से वो जानकारी ले सकते हैं।


Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *