IPL 2024 retained Players List : मुंबई में पांड्या शामिल,इन खिलाड़ियों को किया गया रिटे

IPL 2024 retained Players List : चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी और सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने इस बार सबको चौकाते हुए अपने पुराने खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जो की पिछले दो साल से गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। उन्हें आईपीएल 2024 के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

इस बार आईपीएल में हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम के जर्सी में नजर आने वाले हैं। इसके आलावा मुंबई इंडियंस ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। साथ ही साथ ये भी बताया गया है की किन-किन खिलाड़ियों का साथ मुंबई ने छोड़ दिया है।

IPL 2024 retained Players List | मुंबई इंडियंस

1: रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान है और अभी वर्ल्ड कप में काफी शानदार फॉर्म में भी उनको देखा गया है। वो ना सिर्फ अपने बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं बल्कि अपने कप्तानी के लिए भी लोकप्रिय है। रोहित ने अपने कप्तानी में मुंबई को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है। कप्तान रोहित को मुंबई ने रिटेन किया है।

2: रोहित के आलावा सूर्यकुमार यादव,ईशान किशन,तिलक वर्मा और टिम डेविड जैसे शानदार बल्लेबाज पर मुंबई को पूरा भरोसा है और इन्हे टीम ने रिटेन किया है।

3: आलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या इस टीम में वापस आ गए हैं। शायद ही विश्व में आज के समय में उनसे बड़ा कोई आलराउंडर हो।

4: गेंदबाजी की बागडोर जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला के हाथो में होगी।

5: इन खिलाड़ियों के आलावा इस टीम ने डेवाल्ड ब्रेविस,विष्णु विनोद,अर्जुन तेंदुलकर,कैमरून ग्रीन,शम्स मुलानी,नेहल वधेरा,कुमार कार्तिकेय,आकाश मधवाल,जेसन बेहरनडॉर्फ और रोमारियो शेपर्ड को टीम का हिस्सा बनाया रखा है।

IPL 2024 retained Players List | मुंबई द्वारा रिलीज खिलाड़ी

  • मुंबई ने जोफ्रा आर्चर जैसे बेहतरीन आलराउंडर गेंदबाज को इस बार ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया है। पिछले काफी समय से जोफ्रा आर्चर अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। लेकिन ये विश्व क्रिकेट का बड़ा नाम है जिसे इस बार मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है।
  • ऋतिक शौकीन भी उबरते हुए खिलाड़ी लेकिन इसके बाद भी उन्हें मुंबई द्वारा रिलीज कर दिया गया है।
  • इन दो खिलाड़ियों के आलावा जिन्हे मुंबई ने रिलीज किया है उसमे मोहम्मद अरशद खान,रमनदीप सिंह,राघव गोयल,ट्रिस्टन स्टब्स,डुएन यानसेन,झाय रिचर्डसन,राइली मेरिडिथ,क्रिस जॉर्डन और संदीप वारियर भी शामिल हैं।

IPL 2024 retained Players List | अंतिम विचार

मुंबई इंडियंस भी वो टीम है जो खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह देकर उसे परिपक्तवा बनाती है। उसके सबसे बड़े उदाहरण हैं ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी। जो आईपीएल से सीधे देश के लिए खेल रहे हैं। इसी लिए इस टीम में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होना चाहते हैं। और जो शामिल हो जाता है उसकी किस्मत खुल जाना तय माना जाता है।

रोहित शर्मा के कप्तानी में ये टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अभी तक पांच आईपीएल जीत चुकी है। इसी लिए हमने आईपीएल 2024 की तैयारी को ध्यान में रखते हुए आपके सामने IPL 2024 retained Players List के बारे में पूरी जानकारी दे दी। इसके आलावा कोई भी जानकारी के लिए Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स आपको पढ़ने होंगे। 

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *