आईपीएल 2024 : आईपीएल नीलामी के लिए विदेशी खिलाड़ियों की सूची

आईपीएल 2024 (IPL 2024) : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों का ही बोलबाला नहीं होता है बल्कि कई विदेशी खिलाड़ी हैं जिनको आईपीएल में मोटी रकम मिलती है। ज्यादातर देखा जाता है की ऑलराउंडर के लिए टीमें जाती है ताकि उनको अपनी टीम में शामिल किया जा सके। मैक्सवेल,बेन स्टोक्स और सैम करन इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।

यहाँ हम इस लेख में बात करने वाले हैं कि 19 दिसंबर को दुबई में जो आईपीएल का ऑक्शन होना है उसमे कितने विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं जिनका बेस प्राइस ज्यादा है। इन सब के बारे में इस लेख के माध्यम से हर जानकारी आप तक पहुंचाने वाले हैं। तो आइये सबसे पहले जानते हैं कि आईपीएल के 16 साल के इतिहास में कौन से पांच सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) : विदेशी महंगे खिलाड़ी

1:- 2023 में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 18.5 करोड़ में खरीद कर सबको चौका दिया था।

2:- 2022 के आईपीएल सीजन में पंजाब की टीम ने लियम लिविंग्सटन को सबसे ज्यादा 11.5 करोड़ रुपये में ख़रीदा था। लिविंग्सटन इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार हैं।

3:- 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस पर 16.25 करोड़ रुपए खर्च कर के सबको चौका दिया था। इनकी भी गिनती ऑलराउंड में होती रही है।

4:- 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान टेस्ट और वनडे के कप्तान पैट कमिंस को 15.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

5:- 2019 में पहली बार सैम करन के ऊपर उस समय की किंग्स 11 पंजाब की टीम ने 7.2 करोड़ रुपये खर्च किये थे।

ये वो पांच विदेशी खिलाड़ी हैं जो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा में बिक़े हैं।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) : विदेशी खिलाड़ी और उनका बेस प्राइस

अब तक आपने जाना की आईपीएल के पिछले पांच सीजन में कौन-कौन से विदेशी खिलाड़ियों पर धन वर्षा हुआ है। लेकिन अब यहाँ हम बताने वाले हैं कि कौन से विदेशी खिलाड़ी का बेस प्राइसे दो करोड़ है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा किमत में टीमें अपनी ओर खींचना चाहेंगी।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) : दो करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी

देश

हैरी ब्रुक

इंग्लैंड

जेमी ओवरटन

इंग्लैंड

डेविड विली

इंग्लैंड

बेन डकेट

इंग्लैंड

आदिल रशीद

इंग्लैंड

क्रिस वोक्स

इंग्लैंड

जेम्स विंस

इंग्लैंड

ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया

जोश इंग्लिस

ऑस्ट्रेलिया

जोश हेज़लवुड

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया

सीन एबॉट

ऑस्ट्रेलिया

रिले रोसौव दक्षिण

अफ़्रीका

गेराल्ड कोएत्ज़ी दक्षिण

अफ़्रीका

रासी वैन डेर डुसेन दक्षिण

अफ्रीका

लॉकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड

मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान

मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश

इस पूरी लिस्ट में न्यूजीलैंड,बांग्लादेश और अफगानिस्तान के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। अब देखना ये होगा की किसका सितारा चमकेगा 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) : 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

अब तक हमने उन खिलाड़ियों का बेस प्राइस बताया है जिनकी कीमत दो करोड़ थी लेकिन अब आपको डेढ़ करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। तो आइये जानते हैं खिलाड़ी और वो किस देश से क्रिकेट खेलते हैं।

खिलाड़ी

देश

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका

फिलिप साल्ट

इंग्लैंड

कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड

शेरफेन रदरफोर्ड

वेस्ट इंडीज

टॉम कुरेन

इंग्लैंड

जेसन होल्डर

वेस्टइंडीज

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान

जेम्स नीशम

न्यूजीलैंड

डैनियल सैम्स

ऑस्ट्रेलिया

क्रिस जॉर्डन

इंग्लैंड

टाइमल मिल्स

इंग्लैंड

झाये रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलिया

टिम साउदी

न्यूजीलैंड

आईपीएल 2024 (IPL 2024) : अंतिम विचार

अब वो दिन दूर नहीं जब खिलाड़ियों की किस्मत खुलेगी और पैसों की बारिश होगी। कई नाम ऐसे हैं जिनपे सबकी नजरें टिकी रहेंगी जिसमे से दक्षिण अफ्रीका  के गेराल्ड कोएत्ज़ी भी शामिल हैं। इस खिलाड़ी ने वनडे वर्ल्ड कप में भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब समय है ऑक्शन का जब टीमें इन्हे अपने टीम में शामिल करने के लिए जोर लगाएंगी।

अगर आप आईपीएल ऑक्शन से सम्बंधित किसी भी जानकारी को जानना चाहते हैं तो आप के लिए सबसे बेहतरीन साबित हो सकते है Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स। क्योकि यहाँ आईपीएल की हर जानकारी मिल सकती है। चाहे वो कितना भी पुराना या नया रहा हो।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) FAQs :

1:- न्यूजीलैंड के वो कौन से खिलाड़ी हैं जिनका इस साल बेस प्राइस 1 करोड़ है ?

डेरिल मिशेल,माइकल ब्रेसवेल,काइल जैमिसन और एडम मिल्ने वो चार खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस एक करोड़ है।

डेविड विसे नामीबिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी जिनका बेस प्राइस इतना ज्यादा है।

एश्टन टर्नर,एश्टन एगर और रिले मेरेडिथ का बेस प्राइस एक करोड़ है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *