आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांच भारतीय बल्लेबाज

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in IPL) : इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला हमेसा से रहा है। जब सचिन तेंदुलकर खेलते थे तब से लेकर आज शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज साथ खेल रहे हैं तब भी। आईपीएल ने कई भारतीय बल्लेबाज दिए हैं जो आईपीएल खेलने के बाद सीधे देश के लिए खेलते हुए दिखे हैं। और इस लिस्ट में सिर्फ एकाध नाम ही नहीं है बल्कि कई नाम है।

अगर गौर किया जाए तो सूर्यकुमार यादव भी आईपीएल से ही राष्ट्रिय टीम में जगह बना पाए थे। उन्ही के टीम मुंबई इंडियंस के एक और खिलाड़ी ईशान किशन भी आईपीएल के फॉर्म के तर्ज पर टीम में एंट्री ले पाए थे। हाल में ही तिलक वर्मा को भी राष्ट्रिय में जगह दिया गया था क्योकि उनका आईपीएल का पिछला दोनों सीजन ही बेहतर रहा था।

ऋतुराज गायकवाड़ भी आईपीएल के प्रदर्शन पर ही टीम में जगह बनाने में सफल हुए थे और कई बार राष्ट्रिय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। अभी का सबसे चर्चित नाम रिंकू सिंह का भी राष्ट्रिय टीम में आना आईपीएल का ही देन है। मतलब ये साफ है की आईपीएल में भारतीयों का बोलबाला ज्यादा होता है। तो आइये जानते हैं की भारत के वो पांच बल्लेबाज कौन-कौन से हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का काम किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के | भारतीय पांच बल्लेबाज

1:- रोहित शर्मा- महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत के सबसे सफल कप्तान में से एक रोहित शर्मा भारत के वो बल्लेबाज है जो अपनी तेजतर्रार परियों  बदौलत कई मैच को पलटा होगा। साथ ही आईपीएल में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वालों में से नंबर के पर हैं। रोहित पहले डेक्कन चार्जर के खिलाड़ी हुआ करते थे लेकिन फिर मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करके कप्तानी सौप दी और नतीजा ये रहा की शर्मा के कप्तानी में मुंबई पांच बार आईपीएल चैंपियन बना। रोहित ने सबसे ज्यादा 257 छक्के जड़े हैं।

2:- दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान और आईपीएल में चन्नेई सुपर किंग्स को लीड करने वाले महेंद्र सिंह धोनी है। धोनी इसी लिए ना सिर्फ आईपीएल के बल्कि विश्व के बेस्ट और सबसे खतरनाक फिनिशर माने जाते है। सातवें स्थान पर आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना किसी के लिए आसान नहीं होता है लेकिन धोनी ने उसे आसान बनाया है और वो रोहित के बाद दूसरे भारतीय है जिसने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज किये हैं। धोनी ने 239 छक्के लगाए हैं।

3:- विश्व का महान बल्लेबाज में अपना नाम शुमार कर चुके विराट कोहली से कोई क्रिकेट का रिकॉर्ड अछूता नहीं रहता है। कोहली हर जगह रन बनाने में माहिर है चाहे वो कोई भी क्रिकेट का फॉर्मेट हो। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में कोहली तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 234 शानदार छक्के जड़े हैं।

4:- सुरेश रैना को आईपीएल में मिस्टर आईपीएल की उपाधि दी गई है और वो यू नहीं दी गई है बल्कि रैना ने आईपीएल में वैसा प्रदर्शन किया है। इस खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से ज्यादा सीजन खेले है और कई मैच अपनी बल्लेबाजी के दम पर पलटे हैं। रैना भारत के वो चौथे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। मिस्टर आईपीएल के नाम इस लीग में 203 छक्के दर्ज है।

5:- भारत का एक ऐसा बल्लेबाज जिसे आईपीएल में तो खूब मौका मिलता है लेकिन राष्ट्रिय टीम में बहुत कम बार देखा जाता है। बात कर रहे हैं संजू सैमसन की जो इस समय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी है। संजू भारत के तरफ से पांचवे बल्लेबाज हैं जिनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हैं। सैमसन ने आईपीएल में 182 छक्के जड़े हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के | मैच,इन्निंग्स,रन और बेस्ट

  • रोहित शर्मा ने आईपीएल के 243 मैचों की 238 परियों में शानदार 6211 रन बनाय है और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 109 रन की रही है। इस बीच उन्होंने आईपीएल में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा 257 छक्के लगाए हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 250 मैचों की 218 परियों में 5082 रन बनाए हैं और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 84 रन रही है। आईपीएल में उन्होंने 239 छक्के लगाए हैं और वो भारत के तरफ से दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
  • विराट कोहली ने आईपीएल के 237 मैचों की 229 परियों में सबसे ज्यादा 7263 रन बनाए हैं और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 113 रन रही है। आईपीएल में उन्होंने 234 छक्के लगाए हैं और भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले से छक्के निकले हैं।
  • इंडियन प्रीमियर लीग में मिस्टर आईपीएल के नाम से लोकप्रिय सुरेश रैना भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। जिनके बल्ले से सबसे ज्यादा छक्का निकला है। रैना आईपीएल के 205 मैचों की 200 परियों में 5528 रन बनाने में सफल साबित हुए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन रहा है और उन्होंने 203 छक्के जड़े हैं।
  • संजू सैमसन आईपीएल की 152 मैचों की 148 परियों में 3888 रन बनाए हैं। और उनका सर्वश्रेष्ठ पारी आईपीएल में 119 की रही है और उनके बल्ले से 182 छक्के निकले हैं  

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ी

आईपीएल मैच

इन्निंग्स

रन

छक्के

रोहित शर्मा

243

238

6211

257

महेंद्र सिंह धोनी

250

218

5082

239

विराट कोहली

237

229

7263

234

सुरेश रैना

205

200

5528

203

संजू सैमसन

152

148

3888

182


Read More:- आईपीएल 2024 के U19 खिलाडी

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in IPL) लगाने के मामले में वो पांच भारतीय बल्लेबाज कौन-कौन से हैं इसके बारे में पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक विस्तार से पहुंचाई गई है। इसके आलावा आईपीएल का कोई भी रिकॉर्ड जानना हो तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से आप जान सकते हैं। क्योकि यहाँ आईपीएल से सम्बंधित हर छोटी और बड़ी जानकारी के बारे में बताया जाता है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in IPL) FAQs :

1: भारत का वो बल्लेबाज जो आईपीएल से सन्यास ले चुका है और छक्कों के मामले में आगे हो ?

मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने आईपीएल से सन्यास की घोषण कर दी थी लेकिन छक्कों के मामले में वो चौथे भारतीय हैं जिन्होंने 203 छक्के लगाए हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल में अभी तक 237 मैच खेले है और 234 छक्के जड़े हैं। 

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !