आईपीएल 2024 ऑक्शन में बने पहली बार इतने रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) : आईपीएल के मैचों में कई रिकॉर्ड बनते हैं तो कई टूटते भी हैं। लेकिन ये जो कुछ भी होता है वो सब क्रिकेट के फिल्ड के अंदर होता है। बहुत कम रिकॉर्ड ऐसा होता है जो फिल्ड के बाहर बनता है। जैसे ये रिकॉर्ड ही रहा की मिचेल स्टार्क आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे रहे। आज हम इस लेख के माध्यम से बात करने वाले हैं की आईपीएल ऑक्शन में कितने रिकॉर्ड बने हैं। 

यहाँ हम क्रिकेट के फिल्ड के बाहर के रिकॉर्ड के बारे में बात करने वाले हैं। यानी आईपीएल इतिहास के 17 साल के ऑक्शन में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। ये ऐसी जानकारी है जो आपको बहुत कम जगहों पर जानने को मिलेगी। इसी लिए हम पूरे शोध के साथ ये लेख आपके लिए लेके आए है ताकि आपको इसकी पूरी जानकारी दी जा सके। तो आइये बिना किसी देरी के उन सभी रिकार्ड्स के बारे में विस्तार से समझने के  प्रयास करते हैं।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में ऐसा रहा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

1:- आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई खिलाड़ी 20 करोड़ से भी ज्यादा में किसी टीम द्वारा ख़रीदा गया है। एक नहीं बल्कि इस सीजन में दो खिलाड़ी 20 करोड़ के पार रहे।

2:-अभी तक आईपीएल के जितने भी ऑक्शन हुए थे,वे सभी भारत में ही किये गए थे। लेकिन आईपीएल इतिहास में पहली बार ऑक्शन में भारत में ना कराकर दुबई में कराया गया है। जानकारी ये भी है की इसे किसी होटल में नही बल्कि भव्य तरह से मल्टीपरपज काम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था।

3:- सबसे महंगे तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क रहे लेकिन उनसे पहले 20 करोड़ की बोली पैट कमिंस की लगी थी। जिसे कुछ ही घंटो में मिचेल स्टार्क ने तोड़ दिया था। लेकिन पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी थे जिन्हे आईपीएल इतिहास में पहली बार 20 करोड़ रूपये मिले।

4:- इसी साल ऑक्शन में आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी मिला जिसे केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी रकम है।

5:- नीलामी की जितनी भी राशि थी उसमे का 19.64% सिर्फ दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के नाम रहा। जिसमे ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे के कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में ख़रीदा तो दूसरी तरफ उन्ही के हमवतन और शानदार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रूपये में ख़रीदा।

ये जितना कुछ भी आपके सामने रखा गया है। ये सब आईपीएल इतिहास में पहली बार घटित हुआ है। इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन की अहम जानकारी

  • ऑक्शन में वनडे की वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के दबदबा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के दो ही खिलाड़ियों ने रकम की पूरी राशि में से 19.64% ले गए। जिसमे पैट कमिंस 20.5 करोड़ और मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ रूपये में बिके।
  • भारत के तरफ से किसी को अंदाजा नहीं था की यश दयाल के लिए भी टीमें पैसे खर्च करेंगी क्योकि पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन बहुत साधारण रहा था और उनकी ही टीम गुजरात टाइटंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था। लेकिन आरसीबी ने उनके लिए पांच करोड़ रुपये लगा दिए।
  • समीर रिजवी,जिन्हे ऑक्शन के पहले बहुत कम लोग जानते थे उनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने आठ करोड़ रुपए खर्च कर दिए जो सबसे ज्यादा चौकाने वाला रहा।

आईपीएल 2024 ऑक्शन को लेकर अंतिम विचार

आपने हर बार फिल्ड के अंदर तो आईपीएल में बहुत रिकॉर्ड बनते देखा और सुना था। लेकिन फिल्ड के बाहर कौन सा रिकॉर्ड बना है इसके बारे में आपको पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से दी गई हैं। अगर आपने इस लेख को सही और ध्यान से पढ़ा है तो आप जान चुके होंगे की आईपीएल इतिहास में क्या-क्या  पहली बार घटित हुआ है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) से सम्बंधित हर जानकारी आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पर दी गई है। आप ब्लॉग्स पर जाकर हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि अन्य खेल के बारे में भी जान सकते हैं।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) FAQs :


1: आईपीएल इतिहास के दो सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी ?

आईपीएल इतिहास के दो सबसे महंगे खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) और पैट कमिंस (20.5 करोड़) शामिल हैं। 

भारत के बाहर पहली बार ऑक्शन दुबई में हुआ था। 

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !