आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद कैसी दिखती है पंजाब किंग्स

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) : आईपीएल ख़िताब ना जीत पाने वाली टीमों में से एक पंजाब किंग्स भी है। 16 साल के आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स कई खिलाड़ी और कप्तान बदले लेकिन कोई भी इस टीम को ख़िताब नहीं दिला पाया है। अब समय आ गया है की टीम ख़िताब के लिए आगे आए और खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत दे।

इस सीजन यानी आईपीएल सीजन 2024 के लिए पंजाब किंग्स ने कई बदलाव किये हैं,और वो क्या बदलाव हुआ है इसके बारे में अगर जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ना जारी रखना होगा। यहाँ पंजाब किंग्स की हर वो जानकारी दी जायगी जो एक आईपीएल प्रशंसक जानना चाहता है। तो आइये बिना देर किये इसके बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में पंजाब किंग्स का आठ खिलाड़ियों पर दांव 

1:- हर्षल पटेल जिनका पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन 2022 हर्षल पटेल के लिए ठीक रहा था। जब पिछले सीजन में उनके हाथ से निकली गेंद कुछ कमाल नहीं कर पाई थी तब उनकी टीम आरसीबी ने उन्हें इस साल रिलीज कर दिया था। लेकिन जब ऑक्शन की बारी आई तब हर्षल पटेल का डिमांड ज्यादा देखने को मिला।

लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये खर्च करके हर्षल पटेल टीम में शामिल किया। पटेल वो खिलाड़ी जो अपनी स्लोवर गेंदों का इस्तेमाल करके विकेट निकालते हैं।

2:- राइली रूसो जब पहले राउंड के लिए आए तब उनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए किसी टीम ने इंट्रेस्ट नहीं दिखाया। लेकिन जब दूसरे राउंड में वो आए तब पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए उनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए। ये वो बल्लेबाज है जो किसी भी समय मैच अपने दम पर पलट सकते हैं।

3:- इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को भी पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। उनके लिए किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये खर्च किये। वोक्स वो खिलाड़ी है जो बल्लेबाजी में फटाफट रन बनाते है और जरूरत पड़ने पर गेंद से विकेट भी निकालते हैं।

4:- आशुतोष शर्मा,विश्वनाथ प्रताप सिंह,शशांक सिंह, तनय त्यागराजन और प्रिंस चौधरी जैसे खिलाड़ियों पर पंजाब किंग्स ने 20-20 लाख रूपये खर्च किये।

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के रिटेन खिलाड़ी

  1. बल्लेबाज-  शिखर धवन,प्रभसिमरन सिंह,जॉनी बेयरस्टो,जितेश शर्मा,लियाम लिविंगस्टोन,अथर्व तायडे और हरप्रीत भाटिया
  2. गेंदबाज- कागिसो रबाडा,नाथन एलिस,अर्शदीप सिंह,विद्वथ कावेरप्पा,हरप्रीत बरार और राहुल चाहर
  3. ऑलराउंडर- ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, क्रिस वोक्स और हर्षल पटेल

आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद पंजाब किंग्स की पूरी टीम

किस खिलाड़ी का क्या रोल है,उसके साथ पंजाब किंग्स की पूरी टीम

सलामी बल्लेबाज

शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह

मध्य क्रम

राइली रूसो,लियाम लिविंगस्टोन,अथर्व तायडे,हरप्रीत भाटिया,आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह

विकेटकीपर

जॉनी बेयरस्टो और जितेश शर्मा

ऑलराउंडर

ऋषि धवन,सैम करन,सिकंदर रजा,शिवम सिंह,क्रिस वोक्स,हर्षल पटेल,विश्वनाथ सिंह और तनय त्यागराजन

तेज गेंदबाज

कागिसो रबाडा,नाथन एलिस,अर्शदीप सिंह और विद्वथ कावेरप्पा

स्पिनर

हरप्रीत बरार,राहुल चाहर और प्रिंस चौधरी


आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) पर अंतिम विचार

संभवतः आपको आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के बाद पंजाब किंग्स की टीम कैसी है इसके बारे में पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से आपको दे दी गई है। आपको चलते-चलते ये भी बता दे की इस टीम का संभावित ग्यारह कैसा रहने वाला है। तो आइये देखते हैं : शिखर धवन(कप्तान),प्रभसिमरन सिंह,जॉनी बेयरस्टो,लियम लिविंगस्टोन,जितेश शर्मा,सैम करन,हर्षल पटेल,हरप्रीत बरार,कगिसो रबाडा,अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर प्लेइंग-11 में खेल सकते हैं।

आईपीएल से जुड़ी अगर कोई भी जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको कही और जाने की जरूरत नहीं है बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पर आप आईपीएल से सम्बंधित हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अगर किसी अन्य खेल के बारे में रूचि रखते है और जानना चाहते हैं उसके बारे में तो उसके लिए भी Yolo247 (योलो247) पर ब्लॉग्स मिल जायेंगे।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) FAQs :

1:- पंजाब किंग्स ने आईपीएल सीजन 2024 के लिए सबसे महंगी बोली किस खिलाड़ी के लिए लगाई ?

पंजाब किंग्स ने आईपीएल सीजन 2024 के ऑक्शन में हर्षल पटेल को सबसे ज्यादा 11.75 करोड़ रुपये में ख़रीदा है।

आईपीएल सीजन 2024 में पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथ में है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !