आईपीएल का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर की लिस्ट

आईपीएल का सबसे महंगा प्लेयर (Most expensive player of IPL) : आईपीएल वो क्रिकेट लीग है जहा बड़े-बड़े खिलाड़ी निकल कर आते हैं। ऐसे कई अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्हे आईपीएल के नीलामी से पहले कोई नहीं जान रहा होता है। लेकिन जब आईपीएल में उनके पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए टीमें उनपर नीलामी में पैसा उड़ाती है तब उन पर प्रदर्शन का भी जिम्मेदारी आ जाती है।

यहाँ हम इस लेख में कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं जिनपर आईपीएल 2024 के नीलामी में खूब पैसे उड़ाए गए हैं। इस लेख के जरिये हम उनकी कीमत के साथ-साथ उन खिलाड़ियों के बारे में भी जिक्र करेंगे ताकि आप उनके बारे में भी अच्छे से जान पाएंगे। तो आइये बिना देर किये अनकैप्ड प्लेयर के बारे में जानते हैं।

आईपीएल का सबसे महंगा प्लेयर | अनकैप्ड प्लेयर

1:- समीर रिजवी- इस खिलाड़ी का नाम क्रिकेट प्रेमी तब से थोड़ा बहुत जानने लगे थे जब से इन्होने यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। रिजवी ने टूर्नामेंट में इतने छक्के जड़ दिए थे की  इन्हे सिक्सर किंग के नाम से भी जाना-जाने लगा था। और आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे रहने का एक सबसे बड़ा कारण ये भी बना।

चेन्नई सुपर किंग्स जो बहुत सोच समझ के खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह देती है। उस टीम ने समीर रिजवी के लिए 8 करोड़ 40 लाख रूपये खर्च कर दिए। इस से अंदाजा लगाया जा सकता है की इस खिलाड़ी को लेकर टीमों में कितना ज्यादा इंट्रेस्ट था। अब रिजवी के ऊपर जिम्मेदारी रहने वाली है की वो किस तरह से चेन्नई के भरोसे पर कायम रहते है।

2:- शाहरुख खान- गुजरात टाइटंस जब से आईपीएल खेल रही है तब से यही देखा गया है की इस टीम ने युवा खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा भरोसा जताया है। इस टीम ने इस बार उस खिलाड़ी पर पैसा लगाया है जिसे पंजाब किंग्स ने इस बार ऑक्शन से ठीक पहले रिलीज कर दिया था। शाहरुख खान निचले क्रम में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने-जाते हैं।

शाहरुख़ ने कई मौको पर पंजाब किंग्स को रन बना के दिए हैं लेकिन वो उस हिसाब से उतना सफल खिलाड़ी साबित नहीं हो पाए थे। जितना पंजाब को अंदाजा था। जिसके कारण किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। लेकिन जैसा की हमने बताया की गुजरात ने युवाओं पर शुरू से भरोसा जताया है ठीक उसी भरोसे से शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ 40 लाख के बड़े बजट में अपनी टीम में शामिल किया।

3:- कुमार कुशाग्र- किसी खिलाड़ी का नीलामी में बेस प्राइस ही 20 लाख हो और उसको नीलामी में 7 करोड़ 20 लाख मिल जाए तो निश्चित तौर पर ही खिलाड़ी की किस्मत खुल जाएगी। यही हुआ युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र के साथ। इस खिलाड़ी के लिए भी टीमों ने अच्छा खासा बिड किया लेकिन अंत में जीत दिल्ली कैपिटल्स की हुई जिन्होंने कुमार कुशाग्र को अपनी टीम में शामिल किया।

विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के लिए पहले तो चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस बिड कर रहे थे लेकिन जब चेन्नई ने अपना हाथ पीछे खींच लिया तब दिल्ली कैपिटल्स बिड में शामिल होकर इस खिलाड़ी के लिए 7 करोड़ 20 लाख रूपये खर्च किये और आखरिकार इस खिलाड़ी को अपने में शामिल कर लिया।

4:- शुभम दुबे- आईपीएल के नीलामी से पहले शायद ही कोई शुभम दुबे के बारे में जानता हो। लेकिन जब टीम आईपीएल ऑक्शन के लिए बैठती हैं तब वो कई खिलाड़ियों के बारे में पहले से ही सोच कर बैठते हैं की उनका प्रदर्शन किसी भी राष्ट्रिय टूर्नामेंट में कैसा रहा है। तब जाकर खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाती है। यही चीज शुभम दुबे के लिए भी लागू हुआ।

इस खिलाड़ी का प्रदर्शन पिछले समय से शानदार रहा है तभी दुबे के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स बिड कर रही थी लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मार ली और शुभम दुबे को 5 करोड़ 80 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया। अब कहीं ना कहीं दुबे के ऊपर भी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है की जब उन्हें राजस्थान अपने प्लेइंग-11 में मौका दे तो वो  अच्छा प्रदर्शन कर के दे अपनी टीम को।

आईपीएल का सबसे महंगे प्लेयर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क।
  • मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ के कीमत में ख़रीदा है।
  • स्टार्क सिर्फ आईपीएल सीजन 2024 के ही सबसे महंगे खिलाड़ी नही हैं बल्कि वो आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

आईपीएल का सबसे महंगे प्लेयर | अनकैप्ड प्लेयर | आईपीएल टीम

खिलाड़ी

बेस प्राइस

नीलामी में मिली राशि

टीम

समीर रिजवी

20 लाख

8 करोड़ 40 लाख

चेन्नई सुपर किंग्स

शाहरुख खान

40 लाख

7 करोड़ 40 लाख

गुजरात टाइटंस

कुमार कुशाग्र

20 लाख

7 करोड़ 20 लाख

दिल्ली कैपिटल्स

शुभम दुबे

20 लाख

5 करोड़ 80 लाख

राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल का सबसे महंगा प्लेयर पर अंतिम विचार

आईपीएल का सबसे महंगा प्लेयर (Most expensive player of IPL) कौन है इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में दे दी गई है। इसमें उन महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है जो अनकैप्ड खिलाड़ी हैं भारत के। अगर ऐसी ही और जानकारी आप जानना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स आपके लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है।

आईपीएल का सबसे महंगा प्लेयर (Most expensive player of IPL) FAQs 

आईपीएल सीजन 2024 का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर कौन सा है ?

आईपीएल सीजन 2024 का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर समीर रिजवी है जिन्हे चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख में ख़रीदा है।

आईपीएल सीजन 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं जिन्हे कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रूपये में ख़रीदा है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !