आईपीएल विनर लिस्ट | 2008 से 2023 तक

आईपीएल विनर लिस्ट (IPL Winner List) : 2024 में आईपीएल का 17वा संस्करण खेला जाएगा और 10 टीमें ट्रॉफी के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी। लेकिन उसके पहले क्या आपको पता है की कौन-कौन सी टीमों ने कई बार आईपीएल जीता है और किस टीम ने एक भी आईपीएल ख़िताब नहीं जीता है। 2008 से लेकर 2023 तक किन-किन टीमों ने ख़िताब जीता है इसकी पूरी जानकरी आपको इस लेख में देने वाले हैं।

आईपीएल विनर लिस्ट की जानकारी

1:- जब 2008 में पहली बार आईपीएल खेला गया था तब राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा था। लेकिन बाजी राजस्थान के नाम रहा था। चैंपियन की तरह खेली शेन वार्न की टीम ने धोनी की सेना चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया था और आईपीएल के इतिहास की पहली विजेता बनी थी राजस्थान रॉयल्स।

2:- 2009 में दूसरी बार आईपीएल खेला जा रहा था और डेक्कन चार्जर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। इस तरह से आईपीएल का दूसरा ख़िताब भी एक ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाड़ी के कप्तानी में जीता गया। उस समय डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट थे। और उन्ही के कप्तानी में डेक्कन द्वारा ये ख़िताब जीता गया।

3:- 2008 के फाइनल में हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को 2009 में भी इंतजार करना पड़ा और उसे जीत मिली 2010 में। चेन्नई सुपर किंग्स ने सचिन की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा किया था। उस समय चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

4:- अब बारी थी 2011 के आईपीएल की और चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर और लगातार दूसरी बार आईपीएल का ख़िताब जीता। इस बार भी चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चेन्नई ने फाइनल में पटखनी दी थी और दूसरी बार आईपीएल ख़िताब भी जीता था।

5:- चेन्नई सुपर किंग्स ने यही दो बार नहीं बल्कि धोनी के कप्तानी में ही 2018,2021 और 2023 में आईपीएल ख़िताब जीतने में सफल साबित हुई थी। कुल मिलाकर चेन्नई ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता है।

6:- 2012 कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सही साबित हुआ जब पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर इस टीम ने अपना कब्ज़ा जमाया था। केकेआर की कप्तानी का जिम्मा उस समय गौतम गंभीर संभाल रहे थे। बल्कि बीच में एक साल 2013 गैप लगा और 2014 में दूसरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स फिर से आईपीएल ख़िताब जीतने में सफल साबित हुई थी। और दोनों ही समय गौतम गंभीर कप्तान थे।

7:- चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ मुंबई इंडियंस भी ऐसी टीम है जिसने आईपीएल का ख़िताब पांच बार जीता है और पांचो बार ही कप्तान रोहित शर्मा थे। पहली बार मुंबई ने 2013 में ख़िताब जीता था। फिर 2015,2017,2019 और आखरी बार 2020 में मुंबई इंडियंस ट्रॉफी जीतने में सफल साबित हुई थी।

8:- 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के रूप में आईपीएल को एक नया विजेता मिला। उस समय सनराइजर्स हैदराबाद का फाइनल में मुकाबला विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ था और उस समय कोहली का बल्ला आग उगल रहा था। लेकिन अंत में जीत हैदराबाद को मिली थी। पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रॉफी उठाने का मौका मिला था।

9:- 2022 में पहली बार गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में पदार्पण किया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टीम ने राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीम को पटखनी देकर आईपीएल का ख़िताब जीता। टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में थी जिन्होंने बखूबी कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई और पहली बार में ही आईपीएल के ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।

आईपीएल विनर लिस्ट को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

  1. आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी दो ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया है।
  2. मुंबई और चेन्नई आईपीएल की दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने पांच-पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर रखा है।
  3. वही गौतम गंभीर के नाम भी दो आईपीएल ट्रॉफी दर्ज है।

आईपीएल विनर लिस्ट को लेकर अंतिम विचार

आईपीएल विनर लिस्ट (IPL Winner List) के बारे पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से दे दी गई है। इस लेख से आप जान पायेंगे की कब किस टीम ने आईपीएल में ट्रॉफी उठाई है। इसके आलावा भी आईपीएल से सम्बंधित कोई जानकारी लेना चाहते है तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से आप जानकारी ले सकते हैं।

आईपीएल विनर लिस्ट (IPL Winner List) FAQs :

1:- सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान ?

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच-पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने पांच-पांच आईपीएल ट्रॉफी जीता है।


Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !