आईपीएल में विराट कोहली का शतक विस्तार से समझिये

आईपीएल में विराट कोहली का शतक (Virat Kohli’s century in IPL) : आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज को देखा जाए तो उसमे विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। किंग कोहली ने आपने प्रदर्शन से लगातार सबको चौका के रखा है। वो एक ऐसे बल्लेबाज हैं आईपीएल के जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाया है।

आज इस लेख के माध्यम से हम उनके आईपीएल में लगाए गए हरेक शतक के बारे में विस्तार से समझेंगे और जानेंगे की कब-कब उन्होंने अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए सैकड़ा जड़ा है। आपको बता दे की वो शतक के साथ-साथ  रनों के मामलो में भी वो नंबर एक स्थान पर काबिज है। वो रनों के मामले में सबसे आगे हैं। तो आइये उनके शतक को विस्तार से समझते और जानते हैं।

आईपीएल में विराट कोहली का शतक

1:- पहला शतक- वैसे तो आईपीएल 2008 में पहली बार खेला गया था तब से लेकर 2015 तक कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं आया था लेकिन पहली बार 2016 में 24 अप्रैल को कोहली के बल्ले से पहला शतक आया था। तब उन्होंने आरसीबी के तरफ से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ शानदार नाबाद 100 रन बनाए थे। उन्होंने अपना पहला शतक लगाने के लिए 63 गेंदों का सामना किया था जिसमे 11 चौके और एक छक्का शामिल था।

2:- दूसरा शतक- विराट कोहली का दूसरा शतक भी 2016 में ही आया। ये सीजन किंग कोहली के लिए काफी शानदार साबित हुआ था क्योकि 7 मई 2016 को एक बार फिट कोहली का बल्ला चला और ऐसा चला की इस बार वो 108 रन की नाबाद पारी खेलने में सफल साबित हुए। ये मैच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ खेला जा रहा था जब कोहली ने 58 गेंदों पर 108 रन बनाए जिसमे सात छक्के और आठ चौके शामिल थे। ये कोहली का आईपीएल में दूसरा शतक था।

3:- तीसरा शतक- 2016 के ही आईपीएल सीजन में दूसरा शतक लगाने के सात दिन बाद यानी 14 मई 2016 को फिर से कोहली ने एक और शतक जड़ के एक ही सीजन में एक के बाद एक तीन शतक जड़ दिए। उस मैच में वो गुजरात लायंस के खिलाफ खेल रहे थे। उस दौरान उन्होंने शानदार 55 गेंदों पर 109 रन ठोके जिसमे आठ छक्के और पांच चौके शामिल थे। ये विराट कोहली के आईपीएल कैरियर का तीसरा शतक तो था ही बल्कि उसके साथ-साथ वो एक सीजन में तीन शतक भी लगा चुके थे।

4:- चौथा शतक- 2016 में ही एक और शतक जड़ कर विराट कोहली ने दुनिया को बता दिया था की क्यों उन्हें दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज कहा जाता है। 2016 के पहले इस खिलाड़ी के नाम एक भी शतक नहीं था। लेकिन सिर्फ 2016 में उन्होंने चार शतक लगाकर बता दिया था की वो क्यों महान हैं। उन्होंने तीसरा शतक लगाने के ठीक चौथे दिन यानी 18 मई 2016 को एक और शतक लगा दिया था।

उन्होंने ये शतक किंग्स इलेवन पंजाब के सामने लगाया। इस दौरान उन्होंने 50 गेंदों पर शानदार 113 रन लगाए जिसमे आठ छक्के और 12 चौके शामिल थे। ये विराट के आईपीएल करियर का चौथा शतक था।

5:- पांचवा शतक- 2016 में चार शतक जड़ने के बाद विराट कोहली का बल्ला दो साल शतक नहीं लगा पाया और उनका पांचवा शतक आया 2019 के आईपीएल सीजन में। जब उन्होंने तेज खेलते हुए केकेआर की टीम के खिलाफ 58 गेंदों पर 100 रन जड़ दिए थे। ये उनके आईपीएल का पांचवा शतक था। जिसमे चार छक्के और 9 चौके भी शामिल थे।

6:- छठा शतक- पांच शतक लगाने के बाद कोहली का फॉर्म कुछ अच्छा नहीं रहा था लेकिन 2023 के आईपीएल सीजन में किंग ने फिर से अपनी पुरानी फॉर्म से सबको अपना दीवाना बनाया और शानदार शतक लगाया। 18 मई 2023 को हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए किंग कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रन बनाए जिसमे चार छक्के और 12 चौके शामिल था। ये आईपीएल इतिहास का छठवां शतक था विराट कोहली का,अब वो क्रिस गेल के बराबर पहुंच चुके थे। जिनके नाम भी छह शतक आईपीएल में दर्ज है।

7:- सातवां शतक- उसी सीजन यानी 21 मई 2023 को कोहली ने एक और शतक जड़ कर आईपीएल इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी बन गए थे। जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक अपने नाम किया था। छठा शतक लगाने के मात्र दो दिन बाद ही सातवां शतक लगाया था। और वो शतक गुजरात टाइटंस के खिलाफ आया था जिसकी गेंदबाजी आईपीएल में सबसे बेहतरीन मानी जाती रही है।

कोहली ने गुजरात के सामने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए थे जिसमे एक छक्का और 13 चौका शामिल था। ये कोहली का वो शतक था जिसने उन्हें आईपीएल का किंग बना दिया था। अब उनके आगे ना तो कोई रन मे है और नाही शतक में।

आईपीएल में विराट कोहली का शतक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

  1. 2008 से लेकर 2015 तक विराट कोहली के नाम एक भी शतक नहीं था।
  2. विराट कोहली ने 2016 के एकमात्र सीजन में चार शतक जड़ कर इतिहास रच दिया था।
  3. कोहली आईपीएल के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाया है।

आईपीएल में विराट कोहली का शतक का पूरा आंकड़ा

रन

गेंद

चौका

छक्का

स्ट्राइक रेट

खिलाफ

तारीख

100*

63

11

1

158.73

गुजरात लायंस

24 अप्रैल 2016

108*

58

8

7

186.20

पुणे सुपरजायंट्स

7 मई 2016

109

55

5

8

198.18

गुजरात लायंस

4 मई 2016

113

50

12

8

226.00

किंग्स इलेवन पंजाब

18 मई 2016

100

58

9

4

172.41

केकेआर

19 अप्रैल 2019

100

63

12

4

158.73

हैदराबाद

18 मई 2023

101*

61

13

1

165.57

गुजरात टाइटंस

21 मई 2023


आईपीएल में विराट कोहली का शतक को लेकर आखरी विचार

ऊपर जितने भी शतकों के आंकड़ों को रखा गया है वो सब विराट कोहली के द्वारा लगाया गया शतक है। संभवतः आपको आईपीएल में विराट कोहली का शतक (Virat Kohli’s century in IPL) के बारे में पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से मिल गई होगी। अगर इसके आलावा किसी और खिलाड़ी या खेल से सम्बंधित कोई जानकारी पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।

आईपीएल में विराट कोहली का शतक (Virat Kohli’s century in IPL) FAQs :

आईपीएल के किसी एक सीजन में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा चार शतक लगाए हैं। उन्होंने ये कारनामा 2016 में किया था।

विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा सात शतक लगाए हैं।


Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *