GT vs MI हेड टू हेड : गुजरात और एमआई में किसका पलड़ा भारी?

GT vs MI हेड टू हेड : इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की दो सबसे शानदार टीम। एक तरफ पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस तो दूसरी तरफ मात्र दो सीजन में एक ट्रॉफी और दोनों ही सीजन का फाइनल खेलने वालो गुजरात टाइटंस। दोनों टीमों का आमने सामने का रिकॉर्ड कैसा रहा है इसकी अगर आप जानकारी लेना चाहते हैं तो इस लेख में सबकुछ जानने को मिलेगा।

आपको उन बल्लेबाज और गेंदबाज के बारे में भी बताया जायेगा जिन्होंने एक दूसरे टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। और सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना दोनों ही टीमों को लेकर ये है की 2024 के आईपीएल सीजन में दोनों ही टीमों के कप्तान बदल दिए गए हैं। एक तरफ गुजरात को अपनी कप्तानी में ट्रॉफी दिलाने वाले हार्दिक मुंबई की कप्तानी करते दिखेंगे वही शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया है।

GT vs MI हेड टू हेड : दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला

1:- आईपीएल 2022 में दोनों आपस में पहली बार आमने-सामने हुए थे। तारीख था 6 मई 2022,जब मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को करीबी मुकाबले में मात्र पांच रनों से शिकस्त दे दिया था।

2:- साल 2023 में दोनों के बीच तीन मुकाबले खेले गए जिसमे एक क्वालीफायर जैसा बड़ा मुकाबला भी शामिल था।

3:- 25 अप्रैल 2023 को दोनों टीम आमने-सामने थी और गुजरात के पास मौका था 2022 में मिली हार का बदला लेने का,और उसने वही किया और मुंबई को 55 रनों से हरा दिया।

4:- 12 मई को एक बार फिर दोनों का आमना-सामना हुआ,लेकिन इस बार मुंबई ने 27 रनों से हराकर हिसाब बराबर कर लिया।

5:- आईपीएल 2023 में दोनों टीमों के लिए सबसे बड़ा मुकाबला था क्वालीफायर-2 जहा गुजरात ने मुंबई को एकतरफा मुकाबले में 62 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

GT vs MI हेड टू हेड : दोनों टीमों को लेकर जानकारी

  1. मुंबई इंडियंस का गुजरात टाइटंस के खिलाफ 218 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।
  2. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस का मुंबई इंडियंस के सामने 233 सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।
  3. गुजरात टाइटंस का मुंबई इंडियंस के सामने सबसे कम स्कोर 172 का रहा है वही मुंबई इंडियंस का गुजरात टाइटंस के सामने 152 का रहा है।

GT vs MI हेड टू हेड : आमने-सामने का पूरा रिकॉर्ड

खेले गए मैच

मुंबई इंडियंस की जीत

गुजरात टाइटंस की जीत

रिजल्ट नहीं

4

2

2

0


GT vs MI हेड टू हेड : दोनों टीमों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज

दोनों ही टीमों के बीच मात्र चार ही मैच खेले गए हैं लेकिन इन चारो मैचों में दोनों के तरफ से कौन सा बल्लेबाज और गेंदबाज दूसरी टीम पर भारी पड़ा है इसकी पूरी जानकारी आपको निचे दी गई है।

एमआई के बल्लेबाज  गुजरात टाइटंस के सामने 

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ रन

औसत

सूर्यकुमार यादव

4

200

1

1

103*

66.66

ईशान किशन

4

89

0

0

45

29.66

रोहित शर्मा

4

82

0

0

43

20.50

कैमरून ग्रीन

3

66

0

0

33

33.00

तिलक वर्मा

3

66

0

0

43

22.00


गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज  एमआई के सामने 

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ रन

औसत

शुभमन गिल

4

243

1

2

129

60.75

डेविड मिलर

4

106

0

0

46

53.00

राशिद खान

4

87

0

1

79

ऋद्धिमान साहा

4

79

0

1

55

19.75

हार्दिक पांड्या

4

69

0

0

28*

23.00


एमआई के गेंदबाज गुजरात टाइटंस के सामने 

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

पियूष चावला

3

5

2/34

आकाश मधवाल

2

4

3/31

के कार्तिकेय

4

3

2/37

एम अश्विन

1

2

2/29

जेसन बेहरेनडोर्फ

3

2

1/37

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज एमआई के सामने 

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

राशिद खान

4

10

4/30

मोहित शर्मा

3

8

5/10

नूर अहमद

3

3

3/37

मोहम्मद शमी

4

2

2/41

लॉकी फर्ग्यूसन

1

1

1/34


GT vs MI हेड टू हेड : समापन विचार

दोनों टीमों के बारे में आंकड़ों के साथ आपके सामने सारी जानकारी रख दी गई है। संभवतः जब आप इस लेख को पूरा पढ़ेंगे तो दोनों टीम के बारे में पूरी जानकारी आपको हासिल होगी और अगर इसके आलावा दूसरी टीमों के बारे में यही रिकॉर्ड जानना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स आपके काम आ सकता है। जहा हर प्रकार की जानकारी आपके सामने रखी गई है।

GT vs MI हेड टू हेड : (GT vs MI Head to Head) FAQs :

1:- गुजरात टाइटंस के सामने मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर क्या रहा है ?

गुजरात टाइटंस के सामने मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 रन रहा है।

 

मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात टाइटंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 का रहा है।

 
Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *