टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक किस बल्लेबाज के नाम?

टी20 विश्व कप इतिहास शतक (T20 World Cup History Century) : टी-20 क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट है जिसमे बल्लेबाजों को कम गेंदों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना होता है वही गेंदबाजों के कोटे में चार ओवर आता है। इस से ज्यादा कोई भी गेंदबाज ओवर नहीं डाल सकता है। ये एक ऐसा फॉर्मेट है जहा एक ओवर से मैच पलट जाता है। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा की इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बोलबाला बल्लेबाजों का होता है।

आज हम इस लेख में उन बल्लेबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाया है। हर वो देश जो क्रिकेट विश्व का का हिस्सा बनता है उसका कोई एक बल्लेबाज ऐसा जरूर मिलेगा जिसने इतने बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए शतक लगाया हो। तो आज हम उन्ही बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे।

टी20 विश्व कप इतिहास में शतक

1:- क्रिस गेल– वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से अपनी पहचान रखने वाले क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए 33 मैच खेलकर 31 इन्निंग्स में दो महत्वूर्ण शतक लगाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा था।

2:- महेला जयवर्धने– श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज और शानदार कप्तान महेला जयवर्धने इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान 31 मैच के 31 इन्निंग्स में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अपने देश के लिए एक शतक भी लगाया।

3:- ब्रेंडन मैकुलम- न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम के बारे में कौन नहीं जानता है। टीम का स्कोर चाहे कुछ भी रहा हो लेकिन इस खिलाड़ी ने तेज रन बनाना कभी नहीं छोड़ा। इन्होने टी-20 वर्ल्ड कप में 25 मैच खेले और 25 इनिंग खेलकर एक शानदार शतक लगाया था।

4:- जोस बटलर– इंग्लैंड के कप्तान अभी तक इस लिस्ट में ऐसे बल्लेबाज हैं जो 2024 के वर्ल्ड कप में भी खेलते हुए पाय जायेंगे और इनके नाम भी टी-20 वर्ल्ड कप में एक शतक दर्ज है लेकिन वो दो और शतक लगाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। लेकिन इनके लिए ये कतई आसान नहीं होने वाला है।

5:- सुरेश रैना– भारत के पूर्व बल्लेबाज और सुरेश रैना भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए शतक लगाया है। उन्होंने सन्यास से पहले भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में 26 मैच के 21 परियों में एक शतक लगाया था।

6:- इन पांचो खिलाड़ियों के आलावा बांग्लादेश के तमीम इक़बाल,पाकिस्तान के अहमद शहजाद,इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स,न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने भी टी-20 वर्ल्ड कप में एक-एक शतक लगाया है।

टी20 विश्व कप इतिहास में शतक : महत्वपूर्ण जानकारी

  • टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 11 शतक लग चुके हैं जिसमे से दो शतक वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने लगाया है।
  • भारत के सुरेश रैना एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है।
  • बांग्लादेश के तमीम इक़बाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

टी20 विश्व कप इतिहास में शतक

समय

खिलाड़ी

देश

मैच

शतक

2007-2021

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज

33

2

2007-2014

महेला जयवर्धने

श्रीलंका

31

1

2007-2014

ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड

25

1

2012-2022*

जोस बटलर

इंग्लैंड

27

1

2009-2016

सुरेश रैना

भारत

26

1

2007-2016

तमीम इक़बाल

बांग्लादेश

23

1

2009-2016

अहमद शहजाद

पाकिस्तान

9

1

2012-2022*

एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड

20

1

2021-2022*

ग्लेन फिलिप्स

न्यूजीलैंड

12

1

2016-2022

राइली रूसो

दक्षिण अफ्रीका

6

1


टी20 विश्व कप इतिहास में शतक पर आखरी विचार

टी20 विश्व कप इतिहास में शतक (T20 World Cup History Century) लगाने वालो में कौन सा बल्लेबाज सबसे आगे है। इसकी जानकारी आपके समक्ष इस लेख के माध्यम से विस्तार से बताया गया है। इसमें उन सभी शतकों का जिक्र किया गया है जो टी-20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों द्वारा लगाया गया है। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए भी आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ कर जानकारी जुटा सकते हैं।

टी20 विश्व कप इतिहास में शतक (T20 World Cup History Century) FAQs :

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज में सन्यास ले चुके वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं। उन्होंने दो शतक लगाए हैं।

 

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के तरफ से शतक लगाने वाले बल्लेबाज में सुरेश रैना एकमात्र बल्लेबाज हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Get Your ID !