राजस्थान रॉयल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन-कौन से बल्लेबाज हैं। उनकी पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से जानने को मिलेगा। लेकिन उसके लिए आपको इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। यहाँ उन पांचो बल्लेबाजों के बारे में आंकड़ों के साथ बताया और समझाया गया है। तो आइये उनके बारे में समझते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
यहाँ हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जानने वाले हैं, जिन्होंने अभी तक राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन आईपीएल में बनाए हैं। आइये उन खिलाड़ियों को एक टेबल के माध्यम से समझते हैं।
खिलाड़ी | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ | औसत | 100 | 50 | समय |
संजू सैमसन | 146 | 3934 | 119 | 31.72 | 2 | 25 | 2013-2024 |
अजिंक्य रहाणे | 106 | 3098 | 105* | 35.60 | 2 | 21 | 2011-2019 |
जोस बटलर | 83 | 3055 | 124 | 41.84 | 7 | 18 | 2018-2024 |
शेन वॉटसन | 84 | 2474 | 104* | 35.85 | 2 | 14 | 2008-2015 |
यशस्वी जायसवाल | 53 | 1607 | 124 | 32.14 | 2 | 9 | 2020-2024 |
राजस्थान रॉयल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी से
ऊपर जो टेबल दिया गया है, आइये उन खिलाड़ियों के बारे में और भी विस्तार से समझते हैं। ताकि आपके मन में किसी प्रकार का संदेह न रह जाए :
- संजू सैमसन – राजस्थान रॉयल्स के विकेट कीपर बल्लेबाज और कप्तान संजू सैमसन ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और वो अभी भी इस टीम के हिस्सा हैं। क्योकि इस खिलाड़ी ने अब तक राजस्थान के लिए 146 मैचों में शानदार 31.72 की औसत से 3934 रन बनाए हैं। ये रिकॉर्ड और भी मजबूत होगा क्योकि वो 2025 में भी इसी टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे।
- अजिंक्य रहाणे – अपने क्लास के लिए जाने, जाने वाले अजिंक्य रहाणे भी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज है। अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स के तरफ से कुल 106 मैचों में शानदार 35.60 की औसत से 3098 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 21 शानदार अर्धशतक भी शामिल है। अब 2025 में रहाणे केकेआर के तरफ से खेलते हुए दिखेंगे।
- जोस बटलर – इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज और राजस्थान के लिए ओपनिंग संभाल चुके जोस बटलर ने भी इस टीम के लिए खूब रन बटोरे हैं। बटलर ने राजस्थान के तरफ से खेलते हुए शानदार 3055 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 41.84 का रहा है। बटलर ने राजस्थान के लिए अब तक कुल 106 रन बनाये हैं। अब वो इस टीम के हिस्सा नहीं हैं।
- शेन वॉटसन – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। लेकिन राजस्थान के लिए उनका प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के लिए 84 मैचों में 35.85 की औसत से शानदार 2474 रन बनाए हैं। लेकिन अब वो आईपीएल से सन्यास ले चुके हैं।
- यशस्वी जायसवाल – भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। क्योकि इस खिलाड़ी ने बहुत कम समय में अपना नाम बनाया है। वो पांचवे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। अब तक वो इस टीम के लिए कुल 53 मैचों में 32.14 की औसत से 1607 रन बनाए हैं।
आखरी विचार
संभवतः आपको राजस्थान रॉयल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ीयों के बारे में इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी मिल चुकी होगी। क्योकि यहाँ हमने आंकड़ों के साथ खिलाड़ियों के बारे में विधिवत जानकारी रखी है। अगर आप चाहते ऐसी अन्य टीमों के बारे में जानकारी जुटाना तो उसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।
सामान्य प्रश्न :
राजस्थान रॉयल्स के तरफ से किस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाया है ?
राजस्थान रॉयल्स के तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 3934 रन बनाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के तरफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी कौन है ?
राजस्थान रॉयल्स के तरफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी जोस बटलर हैं, जिन्होंने 3055 रन बनाए हैं।