आईपीएल में कुछ टीमें ऐसी हैं जो अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं। इस लेख में हम ऐसी टीमों के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईपीएल में कई टीमें हैं जिन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि पांच बार तक खिताब जीता है। इन सफल टीमों की खूब चर्चा होती है, लेकिन आज हम उन टीमों की बात करेंगे जो अब तक खिताब जीतने में नाकाम रही हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
आईपीएल की सबसे असफल टीमें
यहाँ सबसे पहले उन सभी टीमों के हार के बारे में जान लेते हैं। जो आईपीएल की हिस्सा हैं :
टीम | मैच | हार |
दिल्ली कैपिटल्स | 252 | 134 |
पंजाब किंग्स | 246 | 133 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 256 | 128 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 252 | 117 |
मुंबई इंडियंस | 261 | 115 |
राजस्थान रॉयल्स | 222 | 106 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 239 | 98 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 182 | 91 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 44 | 19 |
गुजरात टाइटन्स | 45 | 17 |
आईपीएल की सबसे असफल टीमें
यहाँ हम अब उन तीन टीमों के बारे में जानेंगे जिन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा मैच हारे हैं और साथ में उनके नाम कोई भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं है। तो आइये ऐसी तीन टीमों के बारे में जान लेते हैं :
दिल्ली कैपिटल्स | 134 हार
आईपीएल की सबसे असफल टीमों में पहला नाम दिल्ली कैपिटल्स का आता है। इस टीम के लिए कई बड़े खिलाड़ी खेल चुके हैं और आईपीएल से संन्यास भी ले चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी खिलाड़ी इस टीम को ट्रॉफी नहीं दिला पाया है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के नाम सबसे ज्यादा 134 हार दर्ज हैं। इस टीम ने अब तक कुल 252 मैच खेले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को 134 मैचों में हार मिली है, जबकि 4 मैच टाई हुए हैं। इसके अलावा, दो मैच ऐसे भी रहे हैं जिनका कोई नतीजा नहीं निकला। इस टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 257 रन रहा है।
आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में केएल राहुल को शामिल किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनकी मौजूदगी से टीम की किस्मत बदलती है या नहीं।
पंजाब किंग्स | 133 हार
कई बदलाव किए हैं, जिससे सबको हैरानी हुई है। लेकिन इसके बावजूद पंजाब किंग्स एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस टीम के लिए युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े खिलाड़ी भी खेले, लेकिन वे भी इसे चैंपियन नहीं बना सके।
अब तक इस टीम ने 246 मैच खेले हैं, जिनमें से 133 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, चार मैच टाई भी हुए हैं। लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण यह टीम अब तक आईपीएल में कोई खास सफलता हासिल नहीं कर सकी है।
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया है। टीम ने उन्हें सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा और अपना नया कप्तान बनाया है। बता दें कि अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने 2024 की आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, अब देखना होगा कि वे पंजाब किंग्स की किस्मत बदल पाते हैं या नहीं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 128 हार
इस टीम के फैंस किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं, और इसकी सबसे बड़ी वजह विराट कोहली हैं। विराट को पूरे देश में लाखों लोग पसंद करते हैं, इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के चाहने वाले भी बहुत ज्यादा हैं। लेकिन इसके बावजूद, विराट कोहली अब तक इस टीम को आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जिता पाए हैं।
विराट कोहली ने कई सीजन में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन टीम को चैंपियन बनाने में सफल नहीं हो सके। अब तक इस टीम ने 256 मैच खेले हैं, जिनमें से 128 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
फैंस को उम्मीद है कि 2025 के आईपीएल में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। अगर खिलाड़ी सही रणनीति अपनाएं और शानदार खेल दिखाएं, तो शायद इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल का खिताब जीतने में सफल हो जाए।
आखरी विचार
संभवतः आपको आईपीएल की सबसे असफल टीमें कौन-कौन सी हैं। उसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी गई है। अगर आप इसके अलावा कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। जहा आपको आसान भाषा में कई अन्य जानकारी भी दी जाती है।
सामान्य प्रश्न :
आईपीएल की सबसे असफल टीम कौन सी है?
दिल्ली कैपिटल्स, जो अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, और सबसे ज्यादा मैच हारी है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कितने आईपीएल मैच खेले हैं?
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कुल 252 मैच खेले हैं।