एशिया कप इंडिया स्क्वाड : राहुल और अय्यर की वापसी तो तिलक नया चेहरा

एशिया कप इंडिया स्क्वाड (Asia Cup India Squad) : एशिया कप को लेकर बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा बिते सोमवार को कर दी। पिछले सात साल में ऐसा पहली बार देखा गया,जब चयनकर्ता और टीम इंडिया के कप्तान ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के टीम की घोषणा ही नही बल्कि साथ-साथ मिडिया के सवालो का जवाब भी दिया।

आपको बता दे कि एशिया कप में भाग लेने वाली कई टीमों ने अपने स्क्वाड पहले ही घोषित कर दिए थे,तो कुछ बाकी थे। जिसमे भारत भी था। लेकिन भारत ने भी अपनी एशिया कप की टीम को सबके सामने रख दिया है। देखा जाए तो टीम इंडिया काफी मजबूत लग रही है। तिलक वर्मा को उनके अच्छे परफॉर्मेंस के लिए टीम में जगह दिया गया है तो वही कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी जो लम्बे समय से चोट के कारण बाहर थे उनकी भी वापसी हुई है।

कुछ ऐसे भी खिलाड़ी आपको देखने को मिलेंगे जो अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया से बाहर हैं। इन सबका विस्तार से जिक्र करेंगे साथ ही साथ आपको ये भी बताएँगे कि एशिया कप के लिए वो 17 सदस्यीय टीम कौन सी है जो श्रीलंका जा रही है। 

टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा को ही दिया गया तो वही ऐसा कयास लगाया जा रहा था की वेस्टइंडीज में ख़राब कप्तानी के लिए ट्रोलर के निशाने पे आए हार्दिक पांड्या से उपकप्तानी छीन जाएगी और बुमराह को सौपा जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पांड्या ही फिलहाल उपकप्तान रहेंगे। तो आइये सब कुछ विस्तार से समझने का प्रयास किया जाए।

एशिया कप इंडिया स्क्वाड | महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की वापसी

एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है जिसमे भारत को दावेदार भी माना जा रहा है। इसके लिए भारत को उनके मुख्य खिलाड़ियों का साथ चाहिए था,जो काफी समय से चोट के कारण टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पा रहे थे। लेकिन अब एशिया कप से पहले वो अपने देश के लिए खेलने को तैयार हो चुके हैं। और उसमे मुख्य पांच नाम है। तो आइये जानते हैं।

1: जसप्रीत बुमराह : बुमराह ने अभी हाल मे ही आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी की है और उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। अब जब टीम इंडिया का सलेक्शन चल रहा था एशिया कप के लिए तो बुमराह कैसे बाहर रह सकते थे। क्योकि भारत के वो मुख्य तेज गेंदबाज हैं। 

2: केएल राहुल : राहुल भी लम्बे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। इसी साल आईपीएल खेलते समय उनको एक मैच के दौरान चोट लग गई थी।  जिसके बाद से वो पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए थे। लेकिन अब वो पूरी तरह से तैयार हैं और उनको एशिया कप के टीम में जगह दी गई है।

3: प्रसिद्ध कृष्णा : कृष्णा एक नय युवा तेज गेंदबाज हैं,जो चोट के कारण काफी लम्बे समय से क्रिकेट से दूर थे। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन प्रभावित करने वाला था। जिसका नतीजा ये रहा कि उन्हें एशिया कप के टीम में जगह दिया गया है।

4: श्रेयस अय्यर : अय्यर की चोट गंभीर थी तभी वो पूरे आईपीएल सीजन से बाहर रहे थे। और उन्होंने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी दूरी बना रखी थी। अब वो पूरी तरह से खेलने के लिए तैयार हैं और उनका नाम एशिया कप में भी है।

5: मोहम्मद सिराज : को भी आखरी सीरीज में चोट का शिकार होना पड़ा था। लेकिन अब वो ठीक हैं और बुमराह का साथ देने के लिए तैयार हैं। 

ये पांच ऐसे खिलाड़ी हैं,जो अपने दम पर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। और अब ये पांचो एशिया कप खेलने को तैयार हैं। 

एशिया कप इंडिया स्क्वाड | अच्छे फॉर्म के बाद भी मौका नही

देखा जाए तो बहुत से खिलाड़ी है जो हालिया सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन उन्हें अब एशिया कप में मौका नहीं दिया है। तो आइये उनके बारे मे भी जानते हैं। 

  1. यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए नहीं चुना गया है।
  2. ऋतुराज गायकवाड को भी मौका नहीं दिया गया है। जबकि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें उपकप्तान बनाया गया था।
  3. युजवेंद्र चहल जो एक समय में भारत के मुख्य स्पिनर थे,एशिया कप से उन्हें भी दूर रखा गया है।
  4. शिखर धवन जो लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनका आईपीएल का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था। लेकिन उसके बाद उन्हें एक सीरीज भी खेलने का मौका नही दिया गया।
  5. अर्शदीप सिंह पिछले दो सीरीज से अच्छा खेल रहे थे,लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं रखा गया।
  6. शिवम दुबे और रिंकू सिंह भी एशिया कप से बाहर हैं।

एशिया कप इंडिया स्क्वाड

बल्लेबाज : रोहित शर्मा (कप्तान),विराट कोहली,शुभमन गिल,केएल राहुल,श्रेयस अय्यर,तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव

आलराउंडर : हार्दिक पंड्या (उपकप्तान),रवींद्र जडेजा,शार्दूल ठाकुर और अक्षर पटेल

विकेटकीपर : ईशान किशन

गेंदबाज : कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद सिराज,मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा

संजू सैमसन को रिजर्व विकेट कीपर रखा गया है। 

एशिया कप इंडिया स्क्वाड (Asia Cup India Squad) के बारे में अभी तक आप सही से समझ गए होंगे। लेकिन अगर आप इसके अलावा भी एशिया कप की जानकारी चाहते हैं तो आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स देखने होंगे। जहा हर प्रकार की जानकारी एशिया कप से सम्बंधित दी गई है। 

वही आने वाले वर्ल्ड कप के लिए आपको जानकारी चाहिए तो उसके लिए भी Yolo247 (योलो247) आपकी काफी मदद कर सकता है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !