आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के लिस्ट में धोनी सबसे आगे

आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर (Best finisher in IPL) : आईपीएल में जब भी सफल टीम और सफल कप्तान की बात होती है तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। लेकिन उसके आलावा एक और रिकॉर्ड है जो धोनी के नाम है। आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी जब लास्ट के ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो उनके बल्ले की रफ़्तार और तेज हो जाती है।

आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में तो महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं। लेकिन यहाँ हम इस लेख में आपको बताने वाले हैं कि माही के आलावा और कौन-कौन से वो बल्लेबाज हैं जो रन बनाने के मामले में धोनी का आस-पास है। साथ ही आपके सामने वो लिस्ट भी रखेंगे जिसमे सिर्फ भारतीय फिनिशर्स होंगे। 

आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर | टॉप पांच में तीन भारतीय

1: महेंद्र सिंह धोनी- धोनी अपने देश के लिए खेलते हों तब या फिर आईपीएल में अपनी टीम के लिए खेलते हों तब। सर्वश्रेष्ठ फिनिशर का ख़िताब इनसे छीनना किसी दूसरे खिलाड़ी के बस की बात नहीं है। माही ने आईपीएल में 187.33 के स्ट्राइक रेट से अंत के ओवरों में 2632 रन बनाए हैं,जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलते है और वो इस  टीम के कप्तान भी हैं।

2: कीरोन पोलार्ड- वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलने वाले कीरोन पोलार्ड भी धोनी के पीछे ही हैं लेकिन वो धोनी के आस पास भी नहीं दिखते। धोनी ने जहा 2632 रन बनाए हैं तो वहीं पोलार्ड ने 1708 रन बनाए हैं। अंत के ओवर में पोलार्ड का स्ट्राइक रेट 181.50 का हो जाता है। लेकिन आपको बता दे कि पोलार्ड ने आईपीएल खेलना छोड़ दिया है।

3: एबी डिविलियर्स- दक्षिण अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज और 360 डिग्री के नाम से लोकप्रिय रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व बल्लेबाज और शानदार विकेटकीपर एबी डिविलियर्स ने भी अंत के ओवरों में खूब रन बटोरे हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 232.56 के स्ट्राइक रेट से 1421 रन बनाए हैं। डिविलियर्स ने अब आईपीएल से भी सन्यास की घोषणा कर दी है।

4: दिनेश कार्तिक- आईपीएल में कई टीम से खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का भी बल्ला अंत के ओवरों में खूब हल्ला बोलता है तभी तो वो इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स से थोड़ा पीछे हैं। कार्तिक ने 182.84 के स्ट्राइक रेट से अंत के ओवरों में 1364 रन बनाए हैं।

5: रविंद्र जाडेजा- चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमन खिलाड़ी रविंद्र जाडेजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने फील्डिंग और गेंदबाजी के आलावा बल्लेबाजी में भी खूब रन बटोरे हैं। अंत के ओवरों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 158.04 के स्ट्राइक रेट से 1307 रन बनाए हैं।

Read More:- आईपीएल पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

आईपीएल में भारतीय सर्वश्रेष्ठ फिनिशर 

  • अभी तक आपने ओवरऑल आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के बारे में जाना लेकिन अब आप सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे जिन्होंने आईपीएल में शानदार फिनिश किया है और सर्वश्रेष्ठ फिनिशर की श्रेणी में हैं। 
  • महेंद्र सिंह धोनी,दिनेश कार्तिक और रविंद्र जाडेजा तो अन्य देश के बल्लेबाजों के साथ टॉप-5 फिनिशर में शामिल हैं,लेकिन इनके आलावा और भी भारतीय बल्लेबाज हैं।
  • रोहित शर्मा यानी हिटमैन भी ज्यादा पीछे नहीं है और उन्होंने 1149 रन बनाए हैं अंत के ओवरों में।
  • कई साल मुंबई के तरफ से और अब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का भी अंत के ओवरों में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने शानदार 1086 रन बनाए हैं।
  • विराट कोहली वनडाउन या ओपनिंग करते हैं लेकिन अंत के ओवर तक टिके रहते हैं। और में उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उनके नाम 1045 रन दर्ज है।

आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

अब तक आपने नाम और रन जाना है लेकिन अब यहाँ हम बताने वाले हैं कि कौन से खिलाड़ी ने कितने छक्के जड़े हैं और इतने रन बनाने के लिए उन्होंने कितने परियों की मदद ली है।

खिलाड़ी

रन

पारी

स्ट्राइक रेट

छक्के

महेंद्र सिंह धोनी

2632

161

187.33

162

कीरोन पोलार्ड

1708

117

181.50

127

एबी डिविलियर्स

1421

75

232.56

112

दिनेश कार्तिक

1364

105

182.84

73

रविंद्र जाडेजा

1307

122

158.04

63


अंतिम विचार

आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर (Best finisher in IPL) कौन है,इसका जवाब आपको ऊपर के लेख से अब तक मिला चुका होगा। अगर आप इसके आलावा और कुछ भी आईपीएल से सम्बंधित जानना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स को पढ़कर वो जानकारी प्राप्त कर सकलते हैं।





Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !