आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद कैसी दिखती है दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) : आईपीएल के 16 सालों में दिल्ली कैपिटल्स आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। लेकिन इस टीम की इस साल कोशिश रहने वाली है की वो किसी भी तरह से आईपीएल ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाए। पिछला साल टीम के लिए अच्छा नहीं रहा था। टीम के कप्तान ऋषभ पंत काफी समय से दूर है और कयास लगाया जा रहा है की इस बार वो पूरी तरह से फिट होकर वापसी करेंगे। 

लेकिन ये आने वाला समय बताएगा। अगर पंत वापसी करते हैं तो उनके सामने चुनौती भी होगी अपने फॉर्म को तलाशने की क्योकि काफी समय से वो क्रिकेट से दूर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर एक बार फिर कप्तानी संभालते दिखेंगे। यहाँ इस लेख में हम बताने वाले हैं की ऑक्शन 2024 के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम कैसी दिखती है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में हैदराबाद का 9 खिलाड़ियों पर दांव 

1:- कुमार कुशाग्र के बारे में पहले भी काफी लोग जानते थे तो कुछ को इनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ये खिलाड़ी तब से ट्रेंडिंग पर चल रहा है जब से दिल्ली ने कुमार कुशाग्र को 7.2 करोड़ रुपये में ख़रीदा है। 

इस खिलाड़ी ने काफी कम उम्र में ही रणजी ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल में नगालैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया था। तब से उम्मीद लगाया जा रहा था की इनकी कीमत आईपीएल के ऑक्शन में काफी ऊपर जाने वाली है। और नीलामी में वैसा ही हुआ।

2:- इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज हैरी ब्रूक पिछले सीजन में काफी महंगे रहे थे लेकिन इस बार उनकी बोली चार करोड़ में ही लग पाई। हैरी ब्रूक का प्रदर्शन पिछले सीजन में अच्छा नहीं रहा था और उन्हें ड्राप भी कर दिया गया था कई मैचों से। उसी का असर रहा की उन्हें चार करोड़ में दिल्ली ने खरीद लिया।

3:- बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली ने 50 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

4:- रिकी भुई,स्वास्तिक चिकारा और रशिक दर सलाम को 20 लाख रूपये में दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा।

5:- झाय रिचर्डसन 5 करोड़,सुमित कुमार 1 करोड़ और शाई होप को 75 लाख में दिल्ली ने अपने टीम में शामिल किया।

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ी

बल्लेबाज– डेविड वार्नर,पृथ्वी शॉ,ऋषभ पंत,अभिषेक पोरेल और यश ढुल

गेंदबाज– लुंगी एनगिडी,खलील अहमद,इशांत शर्मा,मुकेश कुमार,एनरिक नॉर्टजे,कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे और विक्की ओस्तवाल

ऑलराउंडर– अक्षर पटेल, ललित यादव और मिशेल मार्श

आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

किस खिलाड़ी का क्या रोल है,उसके साथ दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

सलामी बल्लेबाज

डेविड वार्नर,पृथ्वी शॉ और शाई होप

मध्य क्रम

हैरी ब्रूक,ट्रिस्टन स्टब्स,कुमार कुशाग्र और यश ढुल

विकेटकीपर

ऋषभ पंत,अभिषेक पोरेल और रिकी भुई

ऑलराउंडर

अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श और सुमित कुमार

तेज गेंदबाज

लुंगी एनगिडी,खलील अहमद,इशांत शर्मा,मुकेश कुमार,एनरिक नॉर्टजे,रसिख सलाम और झाय रिचर्डसन

स्पिनर

कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे और विक्की ओस्तवाल


आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) पर अंतिम विचार

इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम कैसी है और उसका प्रदर्शन कैसा रहने वाला है। दिल्ली के तरफ से उम्मीद लगाया जा रहा है की इस बार ऋषभ पंत भी वापसी कर सकते हैं। अगर बात की जाए की संभावित ग्यारह कैसा हो सकता है तो उसमे डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ,मिचेल मार्श,ऋषभ पंत,हैरी ब्रूक,अक्षर पटेल,सुमित कुमार,कुलदीप यादव,खलील अहमद,मुकेश कुमार और एनरिक नॉर्त्जे।

आपको बता दे की अगर पंत वापसी करने में सफल हो जाते हैं तो वो कप्तानी भी देखेंगे। लेकिन अगर उनकी वापसी नहीं हो पाती है तब कप्तानी डेविड वार्नर ही संभालते दिखेंगे। आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) हो या फिर दूसरी खेल से सम्बंधित कोई खबर। किसी भी जानकारी के लिए आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) FAQs :

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल सीजन 2024 के लिए सबसे महंगी बोली किस खिलाड़ी के लिए लगाई ?

दिल्ली कैपिटल्स ने युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र के लिए सबसे ज्यादा 7.2 करोड़ रुपये खर्च किये।

रिपोर्ट्स की माने तो शुरूआती कुछ मुकाबले छोड़ कर पंत 2024 के आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !