आईपीएल 2024 ऑक्शन में इन पांच भारतीयों की लगी लौटरी

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) : आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन दुबई में संपन्न हुआ और आईपीएल इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी 20 करोड़ से भी ज्यादा में बिका। ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों के झोली में 20 करोड़ से भी अधिक रुपए गए। पहले तो ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट के कप्तान पैट कमिंस के लिए कई टीमों ने कई मिनट तक अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की,लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने जिगरा दिखाते हुए कमिंस के लिए 20.50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। और वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

लेकिन अभी एक घंटे भी नहीं हुए होंगे की कमिंस के ही हम वतन और ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया और स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। स्टार्क के लिए दो टीमें पूरी जोर लगा रही थी ताकि उन्हें अपनी टीम में शामिल किया जाए। लेकिन गुजरात ने 24.75 करोड़ रुपये देने से इंकार कार दिया और अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल करने में सफल साबित हुई।

अभी तक के आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रुपए में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए है मिचेल स्टार्क। वही उन्ही के देश के पैट कमिंस दूसरे स्थान पर बने हुये है। आईपीएल में हर साल खिलाड़ियों पर पैसे लुटाए जाते है और बहुत कम ही बार ऐसा देखा जाता है की कोई विदेशी खिलाड़ी इतना ज्यादा पैसा ले जाए। खैर ये तो बात हुई सबसे महंगे खिलाड़ी की लेकिन यहाँ हम उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं जो इस साल के ऑक्शन में सबसे महंगे रहे हैं। इस लिस्ट में आपको दो-तीन नय चेहरे भी देखने को मिलेंगे। तो आइये इस लेख के माध्यम से विस्तार से उन पांचो पर चर्चा करते हैं।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में महंगे पांच भारतीय

1:- हर्षल पटेल- हर्षल पटेल नीलामी से ठीक पहले आरसीबी द्वारा रिलीज कर दिए गए थे और उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थे। रिलीज होने के बाद किसी को अंदाजा नहीं था की वो सबसे पहले भारतीय होंगे जो इस सीजन सबसे महंगा बिकेंगे। पिछले साल पटेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था जिसका नतीजा रहा की उनकी टीम ने उनका साथ छोड़ दिया था। लेकिन पंजाब किंग्स ने पटेल के लिए 11.75 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में जगह दी।

2:- समीर रिजवी- ये नाम आईपीएल में नया था और बहुत कम लोगो को लगा होगा की ये खिलाड़ी इस सीजन का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बनेगा। रिजवी का प्रदर्शन यूपी टी20 लीग में शानदार रहा था और उसी समय से ये अंदेशा लगाया जा रहा था की आईपीएल में इनकी तरफ टीमें देखेंगी। इस खिलाड़ी का आईपीएल बेस प्राइस मात्र 20 लाख था लेकिन समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया।

3:- शाहरुख खान- शाहरुख खान जब पंजाब किंग्स के तरफ से खेले थे तब वो बैलेंस नजर नहीं आए थे। अभी तक वो आईपीएल के किसी सीजन में बैलेंस नजर नहीं आए है। और इसी कारण किसी को उम्मीद नहीं थी की वो इतना महंगा भी बिक सकते है। लेकिन उनके लिए गुजरात टाइटंस ने इंट्रेस्ट दिखाया और 7.40 करोड़ रुपये खर्च कर डाले उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए। वो इस सीजन में तीसरे ऐसे भारतीय है जो सबसे महंगे रहे हैं।

4:- कुमार कुशाग्र- खिलाड़ी के लिए भी तीन टीमों में बिडिंग वॉर देखने को मिला। कुशाग्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे पहले बोली लगाई फिर गुजरात ने भी कुमार के लिए इंट्रेस्ट दिखाया लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। इस युवा खिलाड़ी का बेस प्राइस मात्र 20 लाख था।

5:- शिवम मावी- शिवम मावी पांचवे महंगे भारतीय खिलाड़ी है इस सीजन के। इस से पहले वो केकेआर और गुजरात टाइटंस के तरफ से आईपीएल खेल चुके है। लेकिन इस बहार उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। इस युवा गेंदबाज ने हमेसा से प्रभावित किया है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction)

खिलाड़ी

आईपीएल टीम

कीमत

गेंदबाज/बल्लेबाज

हर्षल पटेल

पंजाब किंग्स

11.75 करोड़

गेंदबाज ऑल राउंडर

समीर रिजवी

चेन्नई सुपर किंग्स

8.40 करोड़

बल्लेबाज

शाहरुख खान

गुजरात टाइटंस

7.40 करोड़

बल्लेबाज

कुमार कुशाग्र

दिल्ली कैपिटल्स

7.20 करोड़

बल्लेबाज

शिवम मावी

लखनऊ सुपर जायंट्स

6.40 करोड़

गेंदबाज



आईपीएल 2024 ऑक्शन पर अंतिम विचार

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में किन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर पैसे लुटाए गए हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको इस लेख में दे दी गई है। जितने भी खिलाड़ी उसमे से कुमार कुशाग्र और समीर रिजवी दोनी ही सबसे युवा बल्लेबाज है और इन दोनों के लिए जैसे टीमों ने पैसे खर्च किये है वो उनके लिए किसी सपने का साकार होने जैसा ही है। अगर ऐसी ही और जानकारी चाहते हैं तो आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे। जहा आईपीएल के ऑक्शन से सम्बंधित हर जानकारी दी गई है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) FAQs :

1- कुमार कुशाग्र के बारे में आप क्या जानते हैं ?

कुमार कुशाग्र झारखंड के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं और अंडर 19 में भी कई बार अच्छा खेल चुके हैं और अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से खेलते दिखेंगे।

समीर रिजवी का घरेलू टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है और वो फटाफट रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। यूपी टी20 लीग में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। 

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !