डीसी के वो खिलाड़ी जिन्होंने दिल्ली के लिए आईपीएल में बनाए सबसे ज्यादा रन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी (Delhi Capitals players) : आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के उन बल्लेबाजों के बारे में आज बात करने वाले हैं। जिन्होंने इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल में देखा जाए तो बहुत कम ही खिलाड़ी होते हैं जिन्होंने सिर्फ एक ही टीम के लिए खेला हो। बाकी के ऐसे बहुत ज्यादा खिलाड़ी मिल जायेंगे जो कई टीम के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। 

अभी जिन बल्लेबाजों के बारे में बात होगी उसमे भी कुछ ऐसे हैं जो अब इस टीम के हिस्सा नहीं हैं। तो आइये पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के वो खिलाड़ी जिन्होंने डीसी के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

1:- ऋषभ पंत- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। ये नाम तब सबसे ऊपर है जब वो पिछले साल कार दुर्घटना के बाद खेल नहीं पाय थे। और उम्मीद ये जताया जा रहा है की शायद ही इस सीजन भी उनकी वापसी हो पाय, पंत ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपने विस्फोटक पारियों के लिए जाने जाते हैं।

पंत 2016 से लगातार दिल्ली के लिए खेल रहे हैं और अब तक अपनी टीम के लिए 98 मैच खेल चुके हैं,जिसमे 34.60 की औसत से 2838 रन बनाए हैं। ये रन किसी भी दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रन है। ऋषभ के नाम इस दौरान एक शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल है।

2:- डेविड वार्नर- ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज डेविड वार्नर कई सालों तक दिल्ली के लिए खेला था फिर वो हैदराबाद की टीम में चले गए लेकिन एक बार फिर वापस उन्हें अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में बुला लिया गया। अब वार्नर पंत के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए अभी तक 81 मैच खेले हैं और 32.64 की औसत से 2383 रन बनाए हैं जिसमे 2 शानदार शतक और 21 अर्धशतक शामिल है।

3:- श्रेयस अय्यर- टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और वर्तमान में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर भी दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने कैपिटल्स के लिए 87 आईपीएल मैच खेले हैं और 31.66 की औसत से 2375 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक आए हैं।

4:- वीरेन्द्र सहवाग- टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और ओपनर वीरेन्द्र सहवाग के बारे में कौन नहीं जानता। ये खिलाड़ी ऐसा था जिसने टेस्ट में भी वनडे जैसी पारियां खेली है। सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 79 मैच खेले जिसमे उन्होंने 29.37 की औसत से 2174 रन बनाए हैं। जिसमे एक शानदार शतक और 15 अर्धशतक शामिल था।

5:- शिखर धवन- आईपीएल में शिखर धवन का बल्ला खूब चलता है। चाहे वो किसी भी टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतर जाए। धवन का नाम पंजाब किंग्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लिस्ट में था ही की अब दिल्ली कैपिटल्स के लिस्ट में वो पांचवे बल्लेबाज हैं। धवन ने दिल्ली के लिए 63 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 38.98 के शानदार औसत से 2066 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शानदार शतक और 16 अर्धशतक भी आए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

  • इस पांच के लिस्ट में अगर वीरेन्द्र सहवाग को छोड़ दिया जाए तो बाकी के चार बल्लेबाज आज भी आईपीएल के हिस्सा हैं।
  • अगर इस साल भी ऋषभ पंत नहीं खेल पाते हैं तो डेविड वार्नर पिछले साल की तरह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखेंगे।
  • दिल्ली के तरफ से खेल चुके श्रेयस अय्यर जहा केकेआर की कप्तानी करते दिखेंगे वही शिखर धवन पंजाब किंग्स की।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और उनके दिल्ली के लिए आंकड़े

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ पारी

ऋषभ पंत

98

2838

1

15

128*

डेविड वार्नर

81

2383

2

21

109*

श्रेयस अय्यर

87

2375

0

16

96

वीरेन्द्र सहवाग

79

2174

1

15

119

शिखर धवन

63

2066

2

16

106*


दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को लेकर आखरी विचार

संभवतः आपको दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी (Delhi Capitals players) जिन्होंने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके बारे में विस्तार से समझ आ चुका होगा। साथ ही साथ उन पांचो खिलाड़ियों के आंकड़ों को भी आपके सामने रखा गया है। अगर बाकी टीमों के खिलाड़ियों के बारे में जानना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी (Delhi Capitals players) FAQs :

दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है ?

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 2838 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2024 में अगर ऋषभ पंत वापसी करते हैं तो वो एक बार फिर कप्तानी करते दिखेंगे,अगर फिट नहीं होते तो डेविड वार्नर कप्तान होंगे।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *