वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक

वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक (Fastest Centuries In ODI World Cup History) : वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने को है। इसके पहले कुछ प्रश्न पूछे जा रहे हैं। जिसमे से एक मुख्य है कि वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक किस खिलाड़ी ने लगाया है। अगर आप भी इसका जवाब चाहते हैं तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

विश्व कप में शतक लगाना ही आसान काम नहीं है लेकिन अगर आप सबसे तेज शतक लगा देते हैं तो निश्चित तौर पे आप बल्लेबाजी में अव्वल हैं। आज हम उन मुख्य पांच बल्लेबाजो के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाया है। तो आइये बिना देर किये उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं और समझते हैं की उन्होंने कब किसके खिलाफ शतक लगाया है।

वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक

1: पहला नाम आता है आयरलैंड के केविन ओ’ब्रायन का,जिसके नाम सबसे तेज शतक वनडे विश्व कप में जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।

2: केविन ओ’ब्रायन के बाद ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी ये पारी मजबूत श्रीलंका की टीम के सामने आई थी।

3: 360 डिग्री के नाम से लोकप्रिय दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। एबी डिविलियर्स का शतक वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के टीम के खिलाफ आया था।

4: इंग्लैंड के बल्लेबाज इयोन मॉर्गन इस मामले में चौथे नंबर पे काबिज हैं। उनका बल्ला अफगानिस्तान के खिलाफ गरजा था और उन्होंने सबसे तेज शतक लगा दिया था।

5: ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत देने वाले मैथ्यू हेडन इस मामले में जरूर थोड़े पिछड़ गए हैं लेकिन वो सर्वश्रेष्ठ पांच में पांचवे स्थान पर काबिज हैं।

वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक | मुख्य पांच

  • आयरलैंड के केविन ओ’ब्रायन ने तब विश्व भर में कोहराम मचा दिया था जब उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 50 गेंदो पे शतक जड़ दिया था। ये वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे तेज शतक के लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है।
  • ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन आलराउंडर हैं। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी अलग ही देखने को मिली थी जब उन्होंने वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक लगा दिया था। उन्होंने अपने शतक के लिए मात्र 51 गेंदो का सामना किया था।
  • एबी डिविलियर्स कई तरह के शॉर्ट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने धावा बोल दिया था। देखते ही देखते उन्होंने 52 गेंदों पर शतक ठोक दिया था।
  • अंग्रेज बल्लेबाज इयोन मॉर्गन ने वर्ल्ड कप में 57 गेंदो पर शतक लगा दिया था। वो भी अफगानिस्तान के गेंदबाजी के सामने।
  • ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने तो दक्षिण अफ्रीका जैसी खतरनाक टीम के सामने मात्र 66 गेंदों में शतक लगा दिया था।
  • सबसे तेज शतक लगाने के मामले में मुख्य पांच में अभी तक कोई  भारतीय नाम नहीं शामिल है। 

वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक की सम्पूर्ण जानकारी

अब समय है ये जानने का कि कब किस टीम के खिलाफ किस खिलाड़ी ने सबसे तेज शतक जड़ा है। यहाँ निचे टेबल के द्वारा हम पूरा विस्तार से इसकी जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

Read More:-वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले पांच मुख्य खिलाड़ी

सबसे तेज़ शतक

टेबल के माध्यम से आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई है,तो आइये समझते हैं 

देश

खिलाड़ी

विपक्षी टीम

कितने गेंदों में शतक

तारीख

आयरलैंड

केविन ओब्रायन

इंग्लैंड

50 गेंद

02 मार्च 2011

ऑस्ट्रेलिया

ग्लेन मैक्सवेल

श्रीलंका

51 गेंद

08 मार्च 2015

दक्षिण अफ्रीका

एबी डिविलियर्स

वेस्टइंडीज

52 गेंद

27 फरवरी 2015

इंग्लैंड

इयोन मॉर्गन

अफ़ग़ानिस्तान

57 गेंद

18 जून 2019

ऑस्ट्रेलिया

मैथ्यू हेडन

दक्षिण अफ्रीका

66 गेंद

24 मार्च 2007

अंत में आप समझ गए होंगे कि वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक (Fastest Centuries In ODI World Cup History) किन खिलाड़ियों द्वारा लगाया गया है। अगर इसके सम्बन्ध में और कोई जानकारी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। 




Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *