2023 आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेलबाज

2023 आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी (Fastest fifty in 2023 IPL) : आईपीएल 2023 कई मामलो में शानदार रहा था। कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हुए तो वही कई रिकॉर्ड बनाए भी गए। उसी में एक रिकॉर्ड था आईपीएल में सबसे तेज पचास लगाने का,जिसे राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने तोड़ दिया। इसके पहले ये रिकॉर्ड कई सालो तक भारत के और आईपीएल में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के नाम था।

आज हम इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं कि आईपीएल 2023 में वो पांच शानदार बल्लेबाज कौन-कौन से हैं जिन्होंने सबसे तेज फिफ्टी जड़ा है। उन पांचो बल्लेबाजों के बारे में हम इस लेख में विस्तार से बताने वाले हैं। तो आइये जानते हैं और समझते हैं की उन्होंने ये सबसे तेज फिफ्टी कब और किस टीम के खिलाफ लगाई।

2023 आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले पांच बल्लेबाज

1:- यशस्वी जयसवाल- भारत के भविष्य बताए जा रहे राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने आईपीएल 2023 में सबको अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। इस बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए काफी रन बना के दिए जिसके लिए वो सुर्खियों में भी लगातार बने हुए थे।

यशस्वी जयसवाल ने आईपीएल 2023 में सबसे तेज अर्धशतक लगा के इतिहास बना दिया। क्योकि उन्होंने 50 रन बनाने के लिए मात्र 13 गेंदों का सामना किया था। ये अर्धशतक ना सिर्फ 2023 के सबसे तेज फिफ्टी था बल्कि आईपीएल इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी बन चुका है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की इस युवा बल्लेबाज में कितनी काबिलियत है।

2:- निकोलस पूरन- वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने हमेसा मिडिल आर्डर में आकर अपने बल्लेबाजी से तेजी से रन बटोरे हैं। 2023 के आईपीएल सीजन में वो दूसरे ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने भारत के यशस्वी जयसवाल के बाद सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। उन्होंने मात्र 15 गेंद खेल कर 50 रन बनाए थे। उनकी ये धमाकेदार पारी आरसीबी के गेंदबाजों के सामने आई थी।

3:- अजिंक्य रहाणे- भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के बारे में आईपीएल से पहले कई बाते कही जाने लगी थी। उनका बल्ला भी साथ नहीं दे रहा था। लेकिन जब वो आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की पिली जर्सी पहन कर खेलने उतरे तब उन्होंने दिखा दिया की उनमे अभी बहुत क्रिकेट बचा हुआ है। अजिंक्य रहाणे इतना अच्छा खेले की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने के मामले में वो तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को कुछ ना समझ कर मात्र 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

4:- जेसन रॉय– केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय भी इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे से कदम से कदम मिलाकर चलते दिख रहे हैं। आईपीएल सीजन 2023 रॉय ने भी मात्र 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का काम किया था। उनकी ये पारी 2023 की आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के खिलाफ आई थी।

5:- जोस बटलर- पांचवे स्थान पर वैसे कई नाम है जिसने मात्र 20 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी लगाया है। जिसका जिक्र हम निचे करेंगे लेकिन बटलर का नाम हमने इस लिए सबसे पहले लिया है क्योकि बटलर ने आईपीएल सीजन 2023 में सबसे पहले 20 गेंदो पर फिफ्टी जड़ा था। इनके आलावा 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वालो में शार्दुल ठाकुर,कैमरून ग्रीन और शिवम दुबे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सभी ने आईपीएल 2023 में ही अपनी पारी खेली है।

2023 आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

  1. आईपीएल सीजन 2023 में दो बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने मात्र 19 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी लगाया है।
  2. चेन्नई सुपर किंग्स के अजिंक्य रहाणे और केकेआर के जेसन रॉय। 
  3. चार बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने आईपीएल सीजन 2023 में मात्र 20 गेंदों पर 50 का आंकड़ा छुआ है।
  4. जिसमे जोस बटलर,शार्दुल ठाकुर,कैमरून ग्रीन और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक खिलाड़ी का नाम शामिल है।

2023 आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी | खिलाड़ियों का आंकड़ा


खिलाड़ी


टीम


गेंद


खिलाफ


मैच का तारीख


यशस्वी जयसवाल


राजस्थान रॉयल्स


13


केकेआर


11 मई 2023


निकोलस पूरन


एलएसजी


15


आरसीबी


10 अप्रैल 2023


अजिंक्य रहाणे


चेन्नई सुपर किंग्स


19


मुंबई इंडियंस


08 अप्रैल 2023


जेसन रॉय


केकेआर


19


सीएसके


23 अप्रैल 2023


जोस बटलर


राजस्थान रॉयल्स


20


हैदराबाद


2 अप्रैल 2023


2023 आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी को लेकर समापन विचार

ऊपर खिलाड़ियों के जितने भी आंकड़े दिए गए हैं वो सभी सिर्फ आईपीएल सीजन 2023 के हैं। अगर आप इस से सम्बंधित और कोई जानकारी चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ क्रिकेट से जुड़ी हुई हर प्रकार की जानकारी दी गई है। संभवतः आपको 2023 आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी (Fastest fifty in 2023 IPL) किसने लगाई है इसके बारे में लेख पढ़ने के बाद विस्तार से समझ आ गया होगा।

2023 आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी (Fastest fifty in 2023 IPL) FAQs :

1:- 2023 के आईपीएल सीजन में कितने बल्लेबाजों ने 20 गेंदों पर 50 का आंकड़ा छुआ था ?

2023 के आईपीएल सीजन में चार बल्लेबाजों ने  20 गेंदों पर 50 रन बनाए थे,जिसमे जोस बटलर,शार्दुल ठाकुर,कैमरून ग्रीन और शिवम दुबे शामिल हैं।


आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक मात्र 13 गेंदों पर भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने लगाया है।


Please rate the Article
Rating 5

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *