भारत के लिए टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों की असली परीक्षा होती है। यह फॉर्मेट पांच दिनों तक चलता है, इसलिए इसमें धैर्य और संयम की बहुत जरूरत होती है। बल्लेबाजों के पास रन बनाने के लिए काफी समय होता है। इस लेख में हम जानेंगे कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर किस-किस बल्लेबाज ने बनाए हैं।

भारत के लिए टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

यहाँ हम एक टेबल के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि कौन सा बल्लेबाल भारत के लिए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन किसी एक पारी में बनाने में सफल साबित हुआ है।

तारीख

खिलाड़ी

रन

विरुद्ध

26 मार्च 2008

वीरेन्द्र सहवाग

319

दक्षिण अफ्रीका

28 मार्च 2004

वीरेन्द्र सहवाग

309

पाकिस्तान

16 दिसंबर 2016

करुण नायर

303*

इंग्लैंड

02 दिसम्बर 2009

वीरेन्द्र सहवाग

293

श्रीलंका

11 मार्च 2001

वीवीएस लक्ष्मण

281

ऑस्ट्रेलिया

भारत के लिए टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर | पांच बल्लेबाज

यहाँ ऊपर बताये गए बल्लेबाजों के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी आंकड़ों के साथ देने वाले हैं। ताकि आप इसके बारे में आसानी से समझ पाय। तो आइये निचे उन बल्लेबाजों के बारे में जानते और समझते हैं।

वीरेन्द्र सहवाग | 319 रन

भारत के महान बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग थे, जिनके खेल से गेंदबाज भी डरते थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 319 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने सिर्फ 304 गेंदों का सामना किया था, जो एक शानदार रिकॉर्ड था।

वीरेन्द्र सहवाग | 309 रन

वीरेन्द्र सहवाग का नाम दूसरे स्थान पर भी आता है, जो उनके बल्लेबाजी के दम को दर्शाता है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 375 गेंदों पर 309 रन बनाए थे। यह पारी उनके हमले की मिसाल थी, जहां उन्होंने पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी को आसानी से तोड़ा। आज भी उनका नाम इस रिकॉर्ड के साथ याद किया जाता है।

करुण नायर | 303 रन

तीसरे स्थान पर करुण नायर का नाम आता है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 303 रन बनाए थे। यह पारी टेस्ट क्रिकेट में उनकी बेहतरीन सफलता थी। हालांकि, इसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन इस ट्रिपल सेंचुरी के साथ उन्होंने अपनी पहचान बना ली। उनका नाम आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास में याद किया जाता है।

वीरेन्द्र सहवाग | 293 रन

इस लिस्ट में तीसरी बार वीरेन्द्र सहवाग का नाम आता है। सहवाग ने वनडे और टी-20 में जितना प्रभाव डाला था, उससे कहीं ज्यादा टेस्ट क्रिकेट में अपनी धाक जमाई। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 293 रन की शानदार पारी खेली, जो उनके करियर की एक यादगार पारी थी। इस पारी के बाद उनका नाम टेस्ट क्रिकेट में भी बहुत सम्मान से लिया जाता है।

वीवीएस लक्ष्मण | 281 रन

“मिस्टर स्पेशलिस्ट” के नाम से प्रसिद्ध वीवीएस लक्ष्मण का नाम इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रन की शानदार पारी खेली थी। यह पारी खास थी क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ यह कीर्तिमान स्थापित किया। लक्ष्मण की यह पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।

समापन विचार

संभवतः आपको भारत के लिए टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से मिल चुकी होगी। क्योकि यहाँ कोई भी साधारण जानकारी भी विस्तार से बताई जाती रही है। ऐसी और जानकारियों के लिए आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़  सकते हैं।

सामान्य प्रश्न :

करुण नायर, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 303 रन बनाए थे।

करुण नायर ने 303 रनों की पारी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *