ICC World Cup 2023 Schedule Australia : जानिए कब,कहां और किससे भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया

ICC World Cup 2023 Schedule Australia : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल को लेकर घोषणा कर दी गई है। जिसमे ऑस्ट्रेलिया टीम का भी पूरा का पूरा शेड्यूल आ चुका है। कंगारू टीम को क्रिकेट में बादशाह माना जाता है इसका सबसे मुख्य कारण अभी हो रहे इंग्लैंड के एशेज सीरीज में दिख रहा होगा कि कैसे अंग्रेजो के खिलाफ टीम का प्रदर्शन रहा है। साथ ही अभी ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हरा दिया था।

ICC World Cup 2023 Schedule Australia : पांच बार की चैंपियन

जैसा की आपको पता है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है,वो ऐसी ही नहीं मानी जाती बल्कि इस टीम ने पांच बार एकदिवसीय विश्व कप अपने नाम किया है। जो किसी भी टीम द्वारा नहीं हो पाया है। आज तक किसी भी क्रिकेट टीम ने पांच बार एकदिवसीय विश्व कप अपने नाम नहीं किया है बल्कि ये रिकॉर्ड सिर्फ व सिर्फ कंगारुओं के पास है।

ऑस्ट्रेलिया अपने वर्ल्ड कप का आगाज 8 अक्टूबर को भारत के खिलाफ चेन्नई में करेगा। उस मैच में भारत जहा ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का बदला लेने उतरेगा तो वही कंगारू अपना दबदबा बनाए रखना चाहेंगे। वही इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम को लखनऊ के मैदान पे दो मैच खेलने हैं। 

ICC World Cup 2023 Schedule Australia : आईपीएल का फायदा उठाएगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में आईपीएल का खूब आनंद उठाते है जिसका रिजल्ट इस विश्व कप में देखने को मिलेगा क्योकि 2023 के आईपीएल सीजन में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद होगा की वर्ल्ड कप में भी उनके बल्ले से रन बनेगा और उनके टीम के लिए काम आएगा।

कैमरून ग्रीन ने जिस तरह से मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी वो ऑस्ट्रेलिया को फयदा पहुंचाने का काम करने वाला है। इस लिए बाकि की टीमों को ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से बच के ही रहना होगा।

ICC World Cup 2023 Schedule Australia : कब,कहां और किससे भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया

टीम कब,कहा और किसके साथ खेलेगी उसकी पूरी जानकारी : 

तारीख

खिलाफ

समय

जगह

8 अक्टूबर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

दोपहर 2 बजे

चेन्नई

13 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ़्रीका

दोपहर 2 बजे

लखनऊ

16 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2

दोपहर 2 बजे

लखनऊ

20 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

दोपहर 2 बजे

बेंगलुरु

25 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1

दोपहर 2 बजे

दिल्ली

28 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड

सुबह 10:30 बजे

धर्मशाला

4 नवंबर

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

दोपहर 2 बजे

अहमदाबाद

7 नवंबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान

दोपहर 2 बजे

मुंबई

12 नवंबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश

सुबह 10:30 बजे

पुणे

15 नवंबर

सेमीफाइनल-1

दोपहर 2 बजे

मुंबई

16 नवंबर

सेमीफाइनल-2

दोपहर 2 बजे

कोलकाता

अगर आप क्रिकेट सम्बंधित या फिर किसी भी टीम के वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जानना चाहते हैं तो आपको उसके लिए Yolo247 के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे। साथ ही अगर आपको लगता है की आप क्रिकेट के आलावा किसी अन्य खेल के बारे में जानना चाहते हैं तो आप उसको भी Yolo247 के ब्लॉग्स पर पढ़ कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *