आईपीएल 2024 में रिटेन किये गए प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2024 रिटेन प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2024 retained players list) : आईपीएल 2024 के महाकुम्भ के पहले कई टीमों ने कई खिलाड़ियों का साथ छोड़ दिया है यानी उनकी 19 दिसम्बर को होने वाले ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया है। वहां कई टीमें उन खिलाड़ियों पर मोटी रकम लुटाएगी तो कई ऐसे भी खिलाड़ी मिलेंगे जिसका कोई खरीदार नहीं होगा। इन सब के बारे में इस लेख के माध्यम से हम आप तक पूरी जानकारी रखने वाले हैं। तो आइये देखते हैं।

आईपीएल 2024 रिटेन प्लेयर्स लिस्ट | सभी टीम के खिलाड़ी

1:- चेन्नई सुपर किंग्स- इस टीम के पास आईपीएल का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी मौजूद है। यानी हम बात कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी का जिसने अपने कप्तानी में सबसे ज्यादा पांच आईपीएल ट्रॉफी जीते हैं। इस टीम ने कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमे खुद महेंद्र सिंह धोनी तो हैं ही बल्कि उनके साथ-साथ 

ऋतुराज गायकवाड़,अजिंक्य रहाणे,डेवोन कॉन्वे,शेख रसीद,रवींद्र जडेजा,मिचेल सैंटनर,मोईन अली,शिवम दुबे,निशांत सिंधू,अजय मंडल,राजवर्धन हंगरगेकर,दीपक चाहर,महीष तीक्ष्णा,मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे और मथीशा पाथिराना को भी टीम ने रखा है।

2:- मुंबई इंडियंस- चेन्नई की तरह मुंबई ने भी आईपीएल में परचम लहराया हुआ है। जितनी ट्रॉफी मुंबई के पास है उतनी ही चेन्नई ने भी रखा है। लेकिन इस टीम ने इस बार जो सबसे बड़ा बदलाव किया है वो ये की गुजरात टाइटंस को छोड़ कर हार्दिक पांड्या इस टीम में वापस लौट आए हैं। बाकी इस टीम ने काफी  खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमे 

रोहित शर्मा (कप्तान),डेवाल्ड ब्रेविस,सूर्यकुमार यादव,ईशान किशन,तिलक वर्मा,टिम डेविड,विष्णु विनोद,अर्जुन तेंदुलकर,कैमरून ग्रीन,शम्स मुलानी,नेहल वधेरा,जसप्रीत बुमराह,कुमार कार्तिकेय,पीयूष चावला,आकाश मधवाल,जेसन बेहरनडॉर्फ और रोमारियो शेपर्ड जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

3:- दिल्ली कैपिटल्स- पिछले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी कई खिलाड़ियों का साथ छोड़ दिया है। इस बार इस टीम ने मनीष पांडेय जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया है। तो आइये जानते है रिटेन के लिस्ट में कितने और कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।

ऋषभ पंत,डेविड वॉर्नर,पृथ्वी शॉ,अभिषेक पोरेल,अक्षर पटेल,ललित यादव,मिचेल मार्श,यश ढुल,प्रवीण दुबे,विकी ओस्तवाल,एनरिक नोर्त्जे,कुलदीप यादव,लुंगी एनगिडी,खलील अहमद, ईशांत शर्मा हुए मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

4:- राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन के कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली इस टीम ने जो रूट जैसे खिलाड़ियों का साथ छोड़ दिया है। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको रिटेन किया गया है उसमे संजू सैमसन कप्तान खुद तो शामिल हैं ही बल्कि उनके आलावा 

जोस बटलर,शिमरोन हेटमायर,यशस्वी जायसवाल,ध्रुव जुरेल,रियान पराग,डोनोवन फेरेरिया,कुणाल राठौर,रविचंद्रन अश्विन,कुलदीप सेन,नवदीप सैनी,प्रसिद्ध कृष्णा,संदीप शर्मा,ट्रेंट बोल्ट,युजवेन्द्र चहल,एडम जैम्पा और आवेश खान को भी टीम में रखा गया है।

5:- पंजाब किंग्स- कभी आईपीएल ना जीत पाने वाली पंजाब किंग्स हर बार कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करती है जो करोड़ रुपए में आते हैं लेकिन  वो प्रदर्शन से टीम को कप दिलाने में नाकामयाब साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं इस टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाए रखा है। 

शिखर धवन जो इस टीम के कप्तान भी हैं। उनके आलावा जॉनी बेयरस्टो,जितेश शर्मा,प्रभसिमरन सिंह,मैथ्यू शॉर्ट,हरप्रीत भाटिया,अथर्व ताइदे,ऋषि धवन,सैम करन,सिकंदर रजा,लियम लिविंगस्टोन,गुरनूर सिंह बरार,शिवम सिंह,राहुल चाहर,अर्शदीप सिंह,हरप्रीत बरार,विद्वत कवेरप्पा,कगिसो रबाडा और नाथन एलिस जैसे खिलाड़ियों को इस टीम ने बनाये रखा है।

6:- कोलकाता नाइट राइडर्स- पिछले साल टीम का प्रदर्शन मिला जुला रहा था। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर उस समय चोट के वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। लेकिन इस बार वो फॉर्म में भी हैं और आईपीएल के लिए पूरी तरह से तैयार भी हैं। तो आइये जानते है की कप्तान श्रेयस अय्यर के आलावा और कौन-कौन है जो इस टीम में रिटेन किया गया है। 

रिंकू सिंह,रहमनुल्लाह गुरबाज,आंद्रे रसेल,नीतीश राणा,वेंकेटश अय्यर,जेसन रॉय,अनुकूल रॉय,सुनील नरेन,वैभव अरोड़ा,हर्षित राणा,सुयश शर्मा और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

7:- सनराइजर्स हैदराबाद-  हैदराबाद की टीम ने पिछले साल इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सबसे महंगे में टीम में शामिल किया था लेकिन वो पूरे सीजन में फ्लॉप साबित रहे थे। जिसके वजह से इस बार उनको रिलीज कर दिया गया है। तो आइये जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को टीम ने बनाए रखा है। 

एडेन मार्करम जो पिछले साल टीम के कप्तान थे और इस साल भी कप्तानी करते दिख सकते हैं। उनके आलावा राहुल त्रिपाठी,मयंक अग्रवाल,हेनरिक क्लासेन,ग्लेन फिलिप्स,उपेन्द्र यादव,नीतीश कुमार रेड्डी,अनमोलप्रीत सिंह,सनवीर सिंह,अब्दुल समद,मार्को यानेसन,अभिषेक शर्मा,वॉशिंगटन सुंदर,भुवनेश्वर कुमार,उमरान मलिक,टी नटराजन,मयंक मार्कंडे और फजलहक फारुकी आज भी टीम में शामिल हैं।

8:- लखनऊ सुपर जाएंट्स- कयास लगाया जा रहा था की लखनऊ के कप्तान के.एल राहुल शायद टीम का साथ छोड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्हें लखनऊ द्वारा रिटेन कर लिया गया है। उनके आलावा रिटेन किये गए खिलाड़ियों में क्विंटन डिकॉक,निकोलस पूरन,आयुष बदोनी,काइल मेयर्स,मार्कस स्टोइनिस,दीपक हुड्डा,देवदत्त पडीक्कल,रवि बिश्नोई,नवीन उल हक,क्रुणाल पांड्या,युद्धवीर सिंह,प्रेरक मांकड,यश ठाकुर,अमित मिश्रा,मार्क वुड,मयंक यादव और मोहसिन खान भी शामिल हैं।

9:- गुजरात टाइटंस- गुजरात टाइटंस ने इस बार अपने कप्तान और ट्रॉफी जीताने वाले हार्दिक पांड्या का साथ छोड़ दिया है। पांड्या मुंबई इंडियंस में चले गए हैं। और टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौप दी गई है। रिटेन किये हुए खिलाड़ियों में डेविड मिलर,मैथ्यू शॉर्ट,ऋद्धिमान साहा,केन विलियम्सन,अभिनव मनोहर,साई सुदर्शन,दर्शन नलकंडे,विजय शंकर,जयंत यादव,राहुल तेवतिया,मोहम्मद शमी,नूर अहमद,साई किशोर,राशिद खान,जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा शामिल हैं।

10:- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- सबसे बेहतरीन टीम होने के बाद भी ये टीम आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस बार इस टीम ने काफी बेहतरीन खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है जिसमे वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। लेकिन यहाँ आपको रिटेन खिलाड़ियों के बारे में बताए तो उसमे फाफ डु प्लेसिस जो टीम के कप्तान हैं। 

उनके आलावा ग्लेन मैक्सवेल,विराट कोहली,रजत पाटीदार,अनुज रावत,दिनेश कार्तिक,सुयश प्रभुदेसाई,विल जैक्स,महिपाल लोमरोर,कर्ण शर्मा,मनोज भांडगे,मयंक डागर,व्यसक विजय कुमार,आकाशदीप,मोहम्मद सिराज,रीस टॉप्ली, हिमांशू शर्मा और राजन कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

आईपीएल 2024 रिटेन प्लेयर्स लिस्ट

संभवतः आपको आईपीएल 2024 रिटेन प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2024 retained players list) की पूरी जानकारी टीम के साथ-साथ इस लेख के माध्यम से मिल गई होगी। यहाँ आपको एक-एक टीम के रिटेन हुए खिलाड़ियों के नाम बताए गए हैं। अगर आप आईपीएल के ऑक्शन से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकते हैं।


Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *