MI vs CSK हेड टू हेड : मुंबई और चेन्नई में किसका पलड़ा भारी?

MI vs CSK हेड टू हेड (MI vs CSK Head to Head) : अब तक के आईपीएल इतिहास की दो सबसे बेहतरीन और सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को माना जाता है। क्योकि यही दो ऐसी टीम है जिसके नाम सबसे ज्यादा पांच-पांच आईपीएल ट्रॉफी है। आईपीएल में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती है तो क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होता है।

जब भी दोनों टीमों का सामना हुआ है तब दर्शको के बीच एक अलग सा क्रिकेट के प्रति रोमांच देखने को मिला है। इन दोनों ही टीमों को लेकर सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में सबसे बड़ा प्रश्न रहता है की इन दोनों का आपस का रिकॉर्ड कैसा रहा है? तो आज हम इसी के बारे में आपको विस्तार से समझाने वाले हैं। 

MI vs CSK हेड टू हेड : दोनों के बीच कांटे की टक्कर 

1:- आईपीएल के पहले संस्करण में यानी 2008 में दोनों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे,जिसमे एक मुंबई और एक चेन्नई के नाम रहा था।

2:- दोनों के बीच पहला मुकाबला 23 अप्रैल 2008 को हुआ था,जब चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से शिकस्त दिया था।

3:- उसी सीजन में 14 मई 2008 को दोनों एक बार फिर आमने-सामने हुए और इस बार मुंबई ने चेन्नई को बुरी तरह से हराया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।

4:- अगर अभी तक के आईपीएल इतिहास की बात की जाए तो दोनों के बीच कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं जिसमे चेन्नई के नाम 16 और मुंबई के नाम 20 जीत रहा है।

MI vs CSK हेड टू हेड : दोनों टीमों को लेकर जानकारी

मुंबई इंडियंस का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई इंडियंस के सामने 218 सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

मुंबई इंडियंस का चेन्नई सुपर किंग्स के सामने सबसे कम स्कोर 136 का रहा है वही चेन्नई का मुंबई के सामने 79 का रहा है।

MI vs CSK हेड टू हेड : आमने-सामने का पूरा रिकॉर्ड

खेले गए मैच

मुंबई इंडियंस की जीत

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत

रिजल्ट नही

36

20

16

0

MI vs CSK हेड टू हेड : दोनों टीमों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज

अब बात करेंगे उन बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने एक दूसरे के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाया है। इसमें एक बल्लेबाज आपको ऐसा भी मिलेगा जिन्होंने दोनों टीमों के तरफ से खेला है। तो आइये एक दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज और गेंदबाज के बारे में विस्तार से समझते हैं।

मुंबई के बल्लेबाज चेन्नई के सामने

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ रन

औसत

रोहित शर्मा

27

700

0

7

87

28.00

कीरोन पोलार्ड

27

583

0

4

87*

36.43

सचिन तेंदुलकर

12

368

0

3

74

36.80

अंबाती रायडू

17

320

0

1

59

22.85

सूर्यकुमार यादव

13

314

0

2

71*

31.40

चेन्नई के बल्लेबाज मुंबई के सामने

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ रन

औसत

सुरेश रैना

30

710

0

6

83*

29.58

महेंद्र सिंह धोनी

35

655

0

3

63*

36.38

अंबाती रायडू

14

338

0

2

72*

33.80

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

15

321

0

3

71*

35.66

ड्वेन ब्रावो

20

315

0

1

68

22.50


मुंबई के गेंदबाज चेन्नई के सामने

 

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

लसिथ मलिंगा

21

31

4/37

हरभजन सिंह

21

24

5/18

कीरोन पोलार्ड

27

14

2/12

जसप्रीत बुमराह

14

12

2/10

प्रज्ञान ओझा

7

10

3/11


चेन्नई के गेंदबाज मुंबई के सामने

 

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ड्वेन ब्रावो

20

30

4/42

रविंद्र जाडेजा

26

20

3/20

मोहित शर्मा

11

15

4/14

दीपक चाहर

12

13

3/26

आर अश्विन

18

12

3/30


MI vs CSK हेड टू हेड : समापन विचार

संभवतः आपको चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बारे में पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से मिल चुकी होगी। इसके आलावा अगर किसी अन्य टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहते हैं तो ज्यादा कुछ नहीं बल्कि आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे। यहाँ आपको वो हर जानकारी मिलेगी जिसे आप जानना चाहते हैं। आईपीएल की हर छोटी और बड़ी जानकारी के लिए भी आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं।

MI vs CSK हेड टू हेड (MI vs CSK Head to Head) FAQs : 

मुंबई इंडियंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 रन रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 219 का रहा है।

 

 

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *