वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी में ये भारतीय सबसे आगे

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक चौके (Most Fours in ODI World Cup History) : वनडे विश्व कप एक ऐसा टूर्नामेंट है जहा हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के दबाव में होता है। कुछ खिलाड़ी इतिहास रच जाते हैं तो कुछ खिलाड़ी सफल नही हो पाते। आज हम ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बायत करने वाले हैं जो बल्लेबाजों के लिए बड़ा रिकॉर्ड रहा है।

हम बात करेंगे की कौन सा वो खिलाड़ी है जो वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा चौके लगाया है। ये जानकारी आपको बहुत कम जगह पर ही जानने और सुनने को मिलेगा। और आपको ये भी बता दे की सबसे ज्यादा चौका लगाने के मामले में भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। 

वनडे विश्व कप के बारे में बात किया जाए तो ये टूर्नामेंट हर चार साल में एक बार खेलते हैं। जहा हर टीम एक कप के लिए पूरा जोर लगाती है। खिलाड़ी चार साल मेहनत करते हैं इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए और अंत में उनको मौका दिया जाता है जो उस समय पे अच्छा खेल रहे होते हैं। तो आइये इस लेख के माध्यम से जानकारी लेते हैं।

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक चौके

1: भारत में भगवान का दर्जा प्राप्त कर चुके सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी के रिकॉर्ड के मामले में सबसे आगे नजर आते हैं। और जब बात वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने की हो तो उसमे वो नंबर के स्थान पर काबिज है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 241 चौके अपने बल्ले से लगाए हैं।

2: 147 चौके लगा कर श्रीलंका के कुमार संगकारा चौके लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। लेकिन वो सचिन से काफी दूर नजर आते हैं। क्योकि दोनों के बीच 94 चौके का अंतर है।

3: संगकारा से 2 चौके कम जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने विश्व कप में 145 चौके अपने नाम दर्ज किये हैं। आपको ये भी बता दे कि सचिन,संगाकार और पोंटिंग तीनो ने ही क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।

4: पोंटिंग से चार चौके कम उन्ही के देश के एडम गिलक्रिस्ट ने लगाए हैं। गिलक्रिस्ट के नाम वर्ल्ड कप में 141 चौके दर्ज है।

5: पांचवे स्थान पर आते हैं 134 चौके लगाने वाले न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग। फ्लेमिंग का रिकॉर्ड भी आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा रहा है।

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक चौके | सम्पूर्ण जानकारी

  • क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 44 परियों के मदद से 241 चौके लगाए हैं। जो आईसीसी वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।
  • श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाज और विकेटकीपर कुमार संगकारा ने वनडे विश्व कप में 35 परियों में दूसरा सबसे ज्यादा 147 चौके लगाए हैं। 
  • ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान और शानदार बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 42 परियों मे 145 चौके लगाए हैं।
  • न्यूजीलैंड के शानदार बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग ने शानदार 134 चौके लगाने के लिए 33 परियों की मदद ली है।

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक चौके

आपके लिए निचे एक टेबल दिया गया है। जहा आपको आसान भाषा में समझाया गया है की कौन सा खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा चौके लगाने के लिए कितना समय लिया है और कितनी परियों की मदद।

Read More:-वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी में दो भारतीय सबसे आगे

सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी

देश

खिलाड़ी

इन्निंग्स

रन

चौके

समय

भारत

सचिन तेंदुलकर

44

2278

241

1992 से 2011

श्रीलंका

कुमार संगकारा

35

1532

147

2003 से 2015

ऑस्ट्रेलिया

रिकी पोंटिंग

42

1743

145

1996 से 2011

ऑस्ट्रेलिया

एडम गिलक्रिस्ट

31

1085

141

1999 से 2007

न्यूजीलैंड

स्टीफन फ्लेमिंग

33

1075

134

1996 से 2007

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक चौके (Most Fours in ODI World Cup History) जिसने भी लगाया है। उन सभी खिलाड़ियों के बारे में पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से दिया गया है। अगर वर्ल्ड कप से सम्बंधित और कोई जानकारी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। 






Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *