आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2023 सबसे ज्यादा रन (Most runs in IPL 2023) : आईपीएल सीजन जब भी शुरू होता है तब से लेकर अंत उस सीजन के अंत तक कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से नाम कर जाते हैं वही कई ऐसे भी होते हैं जो फीके नजर आते हैं। आज हम 2023 के आईपीएल के बारे में बात करने वाले हैं। आईपीएल 2023 भारत के युवा बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन साबित हुआ है।

एक बल्लेबाज तो ऐसा भी रहा जिसने आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन करके नेशनल टीम में जगह बना लिया। इस लेख में इन सब पार चर्चा होगी तथा आपको ये भी बताया जाएगा की वो कौन-कौन से मुख्य पांच बल्लेबाज हैं जिनके नाम आईपीएल 2023 रहा था। इस देश विदेश के खिलाड़ी भी आपको शामिल दिखेंगे। तो आइये जानते हैं की आईपीएल 2023 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन-कौन से रहें।

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज

1:- शुभमन गिल- भारत के युवा बल्लेबाज और बहुत कम समय में ही वनडे में नंबर एक की रैंकिंग हासिल करने वाले शुभमन गिल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। गिल ने 2023 के आईपीएल में जिस तरह से खेल दिखाया वो वाकई तारीफ के काबिल रहा। उनका बल्ला लगभग हर मैच में चला जिसका नतीजा रहा की उनकी टीम गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच पाई थी।

एक समय तो ऐसा भी लगा की एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड गिल तोड़ देंगे,लेकिन अंत में ऐसा नहीं हो पाया। आईपीएल 2023 के सीजन में शुभमन गिल ने शानदार 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे।

2:- फाफ डू प्लेसिस- आरसीबी के कप्तान और शानदार बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहता है और उन्होंने इस बात को पिछले साल भी अपने बल्ले से जाहिर किया था। वो आईपीएल 2023 में दूसरे ऐसे बल्लेबाज थे जो ऑरेंज कैप के रेस में सबसे आगे थे। लेकिन क्वालीफाई ना कर पाने के वजह से उन्हें तीन मैच कम खेलने को मिला,जिसका नतीजा रहा की वो 56.15 की औसत से 730 रन ही बना पाए।

3:- डेवोन कॉनवे- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलने वाले शानदार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज है। कॉनवे के लिए आईपीएल 2022 में शानदार रहा था लेकिन 2023 उस से भी शानदार रहा। डेवोन कॉनवे चेन्नई के लिए ओपनिंग करने आते है और जाते-जाते खूब रन बना जाते हैं। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 51.69 की औसत से 672 रन बनाए थे।

4:- विराट कोहली- आरसीबी के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज और किंग कोहली के नाम से लोकप्रिय विराट कोहली भी अपने बल्लेबाजी से विरोधी टीमों के गेंदबाजों की खूब खबर ली थी। इस खिलाड़ी को आईपीएल से पहले कहा जा रहा था की इसका समय चला गया लेकिन विराट ने साबित कर दिया की आखिर क्यों उन्हें लोग किंग कोहली कहते हैं। आईपीएल 2023 में विराट कोहली ने शानदार 53.25 की औसत से 639 रन बनाए।

5:- यशस्वी जायसवाल- आईपीएल के दम पर भारतीय टीम में जगह पाने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जितनी भी तारीफ की जाए उतना कम है।  आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जायसवाल ने कई बेहतरीन यशस्वी पारियां खेली जिससे उनकी टीम को काफी फायदा हुआ। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48.07 की औसत से 625 रन बनाए थे। वो आईपीएल का ही प्रदर्शन था जो सीधे उन्हें टीम इंडिया में एंट्री दिलाया।

आईपीएल 2023 सबसे ज्यादा रन | सीजन में सबसे ज्यादा शतक

  • शुभमन गिल आईपीएल सीजन 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आगे तो थे ही बल्कि उसके साथ-साथ वो तीन शतक लगाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी थे।
  • दूसरे स्थान पर भारत के ही रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली मौजूद है। उन्होंने आईपीएल सीजन 2023 में शुभमन गिल के बाद सबसे ज्यादा दो शतक लागय हैं।

आईपीएल 2023 सबसे ज्यादा रन | पूरा रिकॉर्ड

खिलाड़ी

आईपीएल टीम

मैच

रन

औसत

सर्वश्रेष्ठ पारी

शतक

अर्धशतक

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस

17

890

59.33

129

3

4

फाफ डू प्लेसिस

आरसीबी

14

730

56.15

84

8

डेवोन कॉनवे

सीएसके

16

672

51.69

92*

6

विराट कोहली

आरसीबी

14

639

53.25

101*

2

6

यशस्वी जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स

14

625

48.07

124

1

5

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन को लेकर आखरी विचार

आपको बता दे की ये पांचो खिलाड़ियों के जीतने भी आंकड़े आपके सामने रखे गए हैं वो सिर्फ 2023 के आईपीएल के हैं। इन खिलाड़ियों या फिर आईपीएल से संबंधित कोई भी जानकारी चाहते हैं तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जान सकते हैं। संभवतः आपको आईपीएल 2023 सबसे ज्यादा रन (Most runs in IPL 2023) किन पांच खिलाड़ियों ने बनाए हैं। उसके बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी होगी।

आईपीएल 2023 सबसे ज्यादा रन (Most runs in IPL 2023) FAQs :


1:- आईपीएल सीजन 2023 में किस बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाया गया था ?

आईपीएल सीजन 2023 में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा तीन शतक लगाए थे।

आईपीएल सीजन 2023 में फाफ डू प्लेसिस द्वारा सबसे ज्यादा आठ अर्धशतक लगाया गाय था।


Please rate the Article
Rating 5

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *