वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले लिस्ट में वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी आगे

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्का (Most Six in ODI World Cup History) : टी-20 ने क्रिकेट को बदल के रख दिया है। पहले जब टेस्ट क्रिकेट और वनडे का मांग हुआ करता था,वो अब टी-20 पर आके थम सा गया है। खिलाड़ी भी अलग-अलग देशो मे जाके कई क्रिकेट लीग खेल रहे हैं तो कइयों ने टी-20 को ध्यान में रख के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा कर दी है।

लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो वनडे में भी अपने तेज परियों के लिए जाने जाते थे। आज हम बात करेंगे उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं। और उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है।

यहाँ इस लेख के माध्यम से हम जानने का प्रयास करेंगे की किस देश के किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं और उन्होंने कितने वर्ल्ड कप खेले हैं। साथ ही साथ आपको ये भी बताएँगे की उन छक्कों को लगाने के लिए कितनी परियों की मदद लेनी पड़ी है।

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्का

1: क्रिस गेल- वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को उनके छक्कों के वजह से ही यूनिवर्स बॉस कहा जाता है। क्योकि वो वनडे भी टी-20 की तरह खेलते हैं। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात की जाए तो उसमे सबसे पहला नाम क्रिस गेल के आता है। उन्होंने शानदार 49 छक्के जड़े हैं वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में।

2: एबी डिविलियर्स- दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स जब बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो कही भी शॉट खेलने का दम रखते हैं। तभी तो उनका नाम मिस्टर 360 डिग्री पड़ा है। अगर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के बाद सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप में छक्का लगाया है तो उसमे नाम आता है अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का जिन्होंने 37 छक्के जड़े हैं।

3: रिकी पोंटिंग- बात आईसीसी टूर्नामेंट की हो और उसमे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। छक्के मारने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान 31 छक्के जड़े हैं।

4: ब्रेंडन मैकुलम– न्यूजीलैंड के सबसे खतरनाक बल्लेबाजो में से एक ब्रेंडन मैकुलम। मैकुलम को पावर हीटर कहा जाता रहा है। क्योकि वो आक्रमक होके खेलना पसंद करते हैं। वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार 29 छक्के जड़े हैं।

5: हर्शल गिब्स- हर्शल गिब्स दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज हैं और वो छक्के लगाने के मामले में दूसरे अफ़्रीकी बल्लेबाज हैं। जहा एबी डिविलियर्स छक्के के मामले में दूसरे स्थान पर हैं तो हर्शल गिब्स  28 छक्के लगा के पांचवे स्थान पर बने हुए हैं।

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्का | भारतीय बल्लेबाज

  • भारतीय बल्लेबाजों में सचिन पहले स्थान पे हैं लेकिन वर्ल्ड में देखा जाए तो वो सातवे स्थान पर आते हैं। वर्ल्ड कप के 44 परियों मे उन्होंने शानदार 27 छक्के जड़े हैं।
  • सचिन के बाद दूसरे नंबर पे सौरभ गांगुली का नाम आता है,वही वर्ल्ड में  नौवे नंबर पे आते हैं। उन्होंने 21 परियों मे 25 छक्के जड़े हैं।
  • फिर आते हैं वर्तमान में भी वर्ल्ड कप के हिस्सा हिटमैन के नाम से लोकप्रिय रोहित शर्मा। जो तीसरे भारतीय बल्लेबाज है जो सबसे ज्यादा छक्के वर्ल्ड कप में जड़े हैं और वर्ल्ड में बारहवें नंबर पे उनका नाम आता है। उनके द्वारा 17 परियों मे 23 छक्के जड़े गए हैं। 

विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्का

एक टेबल के माध्यम से समझने का प्रयास करेंगे की कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। पूरी जानकारी आपको निचे दिए हुए टेबल के माध्यम से जानने को मिलेगा।

सर्वाधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी

देश

खिलाड़ी

इन्निंग्स

रन

छक्के

समय

वेस्टइंडीज

क्रिस गेल

34

1186

49

2003-2019

दक्षिण अफ्रीका

एबी डिविलियर्स

22

1207

37

2007-2015

ऑस्ट्रेलिया

रिकी पोंटिंग

42

1753

31

1996-2011

न्यूजीलैंड

ब्रेंडन मैकुलम

27

742

29

2003-2015

दक्षिण अफ्रीका

हर्शल गिब्स

23

1067

28

1999-2007

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्का (Most Six in ODI World Cup History) लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल सबसे आगे हैं। आपको ये भी बता दे कि इस टॉप-5 के लिस्ट में एक भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है। अगर आपको वर्ल्ड कप से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स से जानकारी ले सकते हैं।
 


Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *