मुंबई इंडियंस के वो खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी (Mumbai Indians players) : आईपीएल के अभी तक के इतिहास की सबसे सफल टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ मुंबई इंडियंस की भी गिनती है। और इसका सबसे बड़ा कारण है इस टीम का प्रदर्शन। सीएसके ने पांच आईपीएल के ख़िताब जीतें हैं,उसके साथ मुंबई इंडियंस एकमात्र ऐसी टीम है जिसने चेन्नई के बराबर ही पांच ख़िताब अपने नाम किये हैं।

आज हम इस लेख में बात करने वाले हैं की इन ख़िताब के पीछे मुंबई इंडियंस के किन-किन बल्लेबाजों का हाथ है। यानी वो कौन-कौन से पांच बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें कुछ ऐसे भी बल्लेबाज मिलेंगे जो सन्यास ले चुके हैं तो कोई आईपीएल की दूसरी टीम का हिस्सा है।

मुंबई इंडियंस के वो पांच खिलाड़ी जिन्होंने एमआई के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

1:- रोहित शर्मा- हिटमैन के नाम से लोकप्रिय और मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित शर्मा अपनी टीम एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। शर्मा ने अभी तक मुंबई के लिए कुल 198 मैच खेले हैं जिसमे 29.30 के औसत से शानदार 5041 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान एक शानदार शतक और 34 अर्धशतक भी लगाए हैं। 

रोहित शर्मा को मुंबई के कप्तानी से इसी साल हटाया गया है। और गुजरात टाइटंस से वापस अपनी पुरानी टीम में आने वाले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। लेकिन मुंबई के लिए रनों के मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं।

2:- कीरोन पोलार्ड- आईपीएल में किसी रिकॉर्ड का जिक्र हो रहा हो और उसमे वेस्टइंडीज के किसी खिलाड़ी का नाम ना आए ऐसा असंभव है। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने एमआइ के लिए विकेट तो चटकाए ही हैं बल्कि उसके साथ-साथ रनों का अंबार भी लगाया है। रोहित के बाद वो दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाया है।

पोलार्ड ने आईपीएल में मुंबई के लिए 189 मैच खेले जिसमे उन्होंने 28.67 के औसत से शानदार 3412 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका रिकॉर्ड मुंबई का कोई बल्लेबाज तोड़ सकता है क्योकि उन्होंने अब आईपीएल को अलविदा कह दिया है।

3:- सूर्यकुमार यादव- टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज और आईपीएल में धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव भी मुंबई के लिए काफी कम मैचों में ज्यादा रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी परिस्थिति में फटाफट रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मुंबई के लिए अभी तक 85 मैच खेले हैं,जिसमे 35.21 के शानदार औसत से 2641 रन बनाए हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं की आने वाले समय में वो पोलार्ड का रिकॉर्ड जल्दी ही तोड़ देंगे। क्योकि इस बल्लेबाज के पास ऐसी क्षमता है जो वो किसी का भी रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

4:- अंबाती रायडू- अंबाती रायडू का बल्ला आईपीएल में खूब चला है। वो चेन्नई के तरफ से भी रन बनाने वाले लिस्ट में शामिल थे। और अब मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते हुए काफी रन बना चुके हैं। उन्होंने मुंबई के लिए कुल 114 मैच खेले हैं,जिसमे 27.14 के औसत से उन्होंने शानदार 2416 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 14 अर्धशतक भी शामिल है।

5:- सचिन तेंदुलकर- क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर के बारे में क्या कुछ कहना। सचिन मुंबई के लिए आईपीएल खेल चुके हैं और उन्होंने एमआई के लिए खेले गए 78 मैचों में शानदार 34.83 की औसत से 2334 रन बनाए हैं। जिसमे एक शतक और 13 अर्धशतक भी शामिल है।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

  • इस लिस्ट में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो आज भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।
  • सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में जितने भी मैच खेले वो सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले।
  • कीरोन पोलार्ड रनों के साथ-साथ मुंबई के लिए 69 विकेट भी चटका चुके हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और उन पांचो के आंकड़े

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ पारी

रोहित शर्मा

198

5041

1

34

109*

कीरोन पोलार्ड

189

3412

0

16

87*

सूर्यकुमार यादव

85

2641

1

20

103*

अंबाती रायडू

114

2416

0

14

81*

सचिन तेंदुलकर

78

2334

1

13

100*


मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पर अंतिम विचार

संभवतः आपको मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी (Mumbai Indians players) जिन्होंने आईपीएल के अभी तक के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाय है। उनके बारे में पूरी जानकारी आपको इस लेख में दे दी गई है। अगर आप इसके आलावा कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के तरफ रुख कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी (Mumbai Indians players FAQs :

सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में कितने मैच में कितने रन जड़े हैं ?

सचिन ने आईपीएल में कुल 78 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 34.83 के औसत से 2334 रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम आईपीएल में एक शतक और 13 अर्धशतक दर्ज है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *