वनडे विश्व कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी (Players who scored most half centuries in ODI World Cup) : विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट मे अपने टीम के लिए रन बनाना आसान नहीं होता है। क्योकि विश्व कप क्रिकेट का सबसे बड़े टूर्नामेंट हैं। जहा जो खिलाड़ी चल गया वहा से उसके भाग्य खुल जाते हैं।

आज हम बात करेंगे उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाया है। इस लिस्ट में भारत के सचिन तेंदुलकर के आस-पास भी कोई दूसरा खिलाड़ी भटकता नजर नही आ रहा है। तो आइये इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं आंकड़ों के साथ।

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

1: विश्व कप में अर्धशतक लगाना आसान काम नहीं होता है क्योकि सामने वाली टीम मे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को टीम में जगह दिया गया रहता है। और वैसे गेंदबाजो के सामने रन बनाना आसान नही होता है। लेकिन इस मामले में सचिन तेंदुलकर कहा पीछे रहने वाले हैं। तभी तो वनडे विश्व कप मे उन्होंने शानदार 21 अर्धशतक जड़ा हुआ है। जो रिकॉर्ड शायद ही भविष्य में टूटे।

2: दूसरे नंबर पे आते हैं बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन,जिसके बल्ले से वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे ज्यादा 12 अर्धशतक निकले हैं।

3: 12 ही अर्धशतक श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा के बल्ले से भी निकला है। उन्होंने भी वर्ल्ड कप मे हर बार अपने बल्लेबाजी का दम दिखाया है।

4: ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज में से एक रिकी पोंटिंग भी आईसीसी टूर्नामेंट में रन बनाने से कभी भी पीछे नही रहे हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में उन्होंने शानदार 11 अर्धशतक जड़े है जो एक रिकॉर्ड है।

5: दक्षिण अफ्रीका के एबी.डी विलियर्स को कौन नही जानता है। भले ही अफ्रीका वर्ल्ड कप न जीत पाया हो,लेकिन एबी.डी विलियर्स ने अपनी टीम के लिए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 अर्धशतक भी अपनी टीम के लिए लगाए हैं।

6: दक्षिण अफ्रीका के ही दो और बल्लेबाजो ने वर्ल्ड कप में 10 अर्धशतक लगाने का काम किया है। जिसमे हर्शल गिब्स और जैक कालिस का नाम शामिल है।

Read More:-वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी में ये भारतीय सबसे आगे

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी | पांच खिलाड़ी 

सचिन तेंदुलकर नाम ही रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। जब क्रिकेट की बात होती है तो सबसे पहला ही नाम सचिन का आता है।

  • तेंदुलकर का वनडे रिकॉर्ड तो शानदार रहा ही है,बल्कि उन्होंने वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट मे शानदार 44 इन्निंग्स मे 21 अर्धशतक लगाए हैं।
  • सचिन के बाद सबसे ज्यादा अर्धशतक शाकिब अल हसन ने लगाया है लेकिन वो सचिन तेंदुलकर से काफी पीछे हैं। उन्होंने  29 इन्निग्स में 12 अर्धशतक ठोका है। जो सबसे बड़ी बात है वो ये कि वो इस बार भी वर्ल्ड कप के हिस्सा हैं।
  • श्रीलंका के कुमार संगकारा ने भी शाकिब के बराबर अर्धशतक जड़ा है लेकिन उन्होंने इतने ही अर्धशतक के लिए 35 इन्निंग्स खेला है।
  • रिकी पोंटिंग के नाम 42 इन्निंग्स मे 11 अर्धशतक दर्ज है।
  • दक्षिण अफ्रीका के एबी.डी विलियर्स के नाम 22 इन्निंग्स मे 10 अर्धशतक दर्ज है।

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

अब समय है इन खिलाड़ियों के आंकड़ों को सही से जानने का। आपके लिए निचे एक टेबल दिया गया है,जहा पूरे विस्तार से समझाया गया है।

सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

देश

खिलाड़ी

पारी

रन

अर्धशतक

समय

भारत

सचिन तेंदुलकर

44

2278

21

1992 से 2011

बांग्लादेश

शाकिब अल हसन

29

1146

12

2007 से 2019*

श्रीलंका

कुमार संगकारा

35

1532

12

2003 से 2015

ऑस्ट्रेलिया

रिकी पोंटिंग

42

1743

11

1996 से 2011

दक्षिण अफ्रीका

एबी डिविलियर्स

22

1207

10

2007 से 2015

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी (Players who scored most half centuries in ODI World Cup) कौन-कौन से हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से दिया गया है। अगर आपको क्रिकेट से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ कर जानकारी जुटा सकते हैं। 





Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *