टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाला बल्लेबाज

टी20 विश्व कप इतिहास (T20 World Cup History) : टी-20 क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट है और ये ऐसा फॉर्मेट माना जाता है जिसमे रोजाना रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का,वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्लेटफार्म पर आकर अपनी टीम के लिए विस्फोटक पारी खेलना आसान नहीं होता है। क्योकि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में वही खिलाड़ियों को टीम में जगह दिया जाता है जो बेहतरीन फॉर्म में हो और उन्हें भी मौका मिलता है जिनके पास अनुभव हो।

तो आज हम इस लेख में आपको बताने वाले हैं की वर्ल्ड कप में वो कौन-कौन से बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्का लगाया है। हम 10 ऐसे खिलाड़ियों के नाम के बारे में जिक्र करेंगे जिन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान इतना बड़ा कारनामा अपनी टीम के लिए किया है। तो आइये बिना देर किये इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के

1:- क्रिस गेल- वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से लोकप्रिय क्रिस गेल टी-20 के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। टी-20 में उनका खेलने का अंदाज बहुत ही विस्फोटक रहा है तभी तो उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 63 छक्के लगाए हैं।

2:- रोहित शर्मा- वर्तमान भारतीय कप्तान और पूरे विश्व में हिटमैन के नाम से लोकप्रिय रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। छक्कों के मामलों में अगर गेल को कोई पीछे छोड़ सकता है तो वो रोहित शर्मा ही हो सकते हैं। क्योकि टी-20 वर्ल्ड कप में वो दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्का लगाया है। उनके नाम टी-20 वर्ल्ड कप में 35 छक्के दर्ज है।

3:- जोस बटलर– इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज और टी-20 के कप्तान जोस बटलर का नाम रोहित शर्मा के बाद इस लिस्ट में आता है। बटलर भी लम्बे-लम्बे शॉर्ट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। वो अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में 33 छक्के जड़ चुके हैं। और फिर 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार भी हैं।

4:- युवराज सिंह– भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह जिन्होंने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का कारनामा किया था। वो सन्यास लेने के बाद भी इस लिस्ट में बने हुए हैं। युवराज अपने छक्कों के लिए ही जाने जाते रहे हैं। यही कारण है की सन्यास के इतने साल बाद भी इनका नाम इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार 33 छक्के लगाए हैं।

5:- डेविड वार्नर– ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज और ओपनर डेविड वार्नर का नाम इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। वो अभी तक टी-20 में 31 छक्के जड़ चुके हैं। और 2024 में एक बार फिर वो वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए दिखेंगे।

विश्व कप इतिहास : महत्वपूर्ण जानकारी

  • भारत के रोहित शर्मा,इंग्लैंड के जोस बटलर और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रमसः 2,3 और 5वे स्थान पर काबिज है और ये तीनो 2024 टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं।
  • वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और भारत के युवराज सिंह दो ऐसे बल्लेबाज भी हैं इस लिस्ट में जो सन्यास ले चुके हैं। गेल 63 छक्कों के साथ पहले तो वही युवी 33 छक्कों चौथे स्थान पर हैं।

टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के विस्तार से

समय

खिलाड़ी

देश

मैच

छक्के

2007-2021

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज

33

63

2007-2022*

रोहित शर्मा

भारत

39

35

2012-2022*

जोस बटलर

इंग्लैंड

27

33

2007-2016

युवराज सिंह

भारत

31

33

2009-2022*

डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया

34

31

2007-2016

शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया

24

31

2007-2016

एबी डी विलियर्स

दक्षिण अफ्रीका

30

30

2012-2022*

विराट कोहली

भारत

27

28

2007-2021

ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज

34

25

2007-2014

महेला जयवर्धने

श्रीलंका

31

25


सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीन भारतीय

समय

खिलाड़ी

देश

मैच

छक्के

2007-2022*

रोहित शर्मा

भारत

39

35

2007-2016

युवराज सिंह

भारत

31

33

2012-2022*

विराट कोहली

भारत

27

28


टी20 विश्व कप इतिहास पर आखरी विचार

टी20 विश्व कप इतिहास (T20 World Cup History) में सबसे ज्यादा छक्के किन-किन बल्लेबाजों ने लगाया है इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इसमें से कितने बल्लेबाजों ने सन्यास ले लिया है और कितने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं। इसका भी जिक्र इसमें किया गया है। ऐसी वर्ल्ड कप से सम्बंधित और भी जानकारी आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

टी20 विश्व कप इतिहास (T20 World Cup History) FAQs :

भारत के तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने लगाया है उन्होंने खेले गए 39 मैचों में 35 छक्के जड़े हैं।

युवराज सिंह ने टी-20 में 31 मैच खेलकर 33 छक्के जड़े थे।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Get Your ID !