भारत ने कितनी बार एशिया कप जीता है? पूरा विवरण

भारत ने कितनी बार एशिया कप जीता है (How many times india won asia cup) अगर आप इस जवाब को ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दे कि वो भारत ही है जिसने सबसे ज्यादा बार एशिया कप में अपना लोहा मनवाया है। सबसे ज्यादा सात बार इस ट्रॉफी पे भारत ने अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवाया है। 

दूसरे नंबर पे श्रीलंका ने भी 6 बार एशिया कप अपने नाम किया है और वो मात्र एक कदम दूर है भारत से। इस लेख में हम इसके बारे में विस्तार से सबकुछ जानने का प्रयास करेंगे।

भारत ने कितनी बार एशिया कप जीता है और अन्य देश के नाम कितनी ट्रॉफी

1: एशिया कप अगर सबसे ज्यादा कोई जीता है तो वो भारतीय टीम ही है।

2: भारत ने रिकॉर्ड सात बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है,जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है।

3: भारत के बाद नाम आता है श्रीलंका का जो भारत से मात्र एक कदम ही दूर है। और उसके नाम 6 ट्रॉफी दर्ज है।

4: वही पड़ोसी पाकिस्तान आज तक मात्र दो बार एशिया कप जीत पाया है।

5: भारत,पाकिस्तान और श्रीलंका के आलावा भी कई टीमें एशिया कप की हिस्सा होती हैं लेकिन इन तीन के आलावा कोई भी एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है।

भारत ने कितनी बार एशिया कप जीता है | 2023 एशिया कप की जानकारी

  • एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा।
  • भारत अपना पहला मैच 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
  • ये एशिया कप अगर भारत जीतता है तो ये आठवा ख़िताब होगा उसका। 

भारत ने कितनी बार एशिया कप जीता है,पूरा विवरण

एशिया कप में सबसे ज्यादा ट्रॉफी उठाने वाला देश भारत ही है। जिसने सबसे ज्यादा सात बार इस ट्रॉफी पे कब्ज़ा जमाया है। तो आइये इसको विस्तार से समझते है :

1984 में पहला खिताब 

1984 मे पहली बार एशिया कप का आयोजन हो रहा था। और ये आयोजन यूएई में हुआ जब मात्र इसका हिस्सा भारत,पाकिस्तान और श्रीलंका बना था। इस एशिया कप के पहले ही संस्करण में भारत ने फाइनल मुकाबले में अपने  चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 54 रनो के बड़े अंतर से हरा कर इतिहास रच दिया था। 

1988 में दूसरा खिताब

1986 में एशिया कप का दूसरा संस्करण हुआ लेकिन भारत फाइनल में जगह नहीं बना पाया। लेकिन जब 1988 में फिर एशिया कप हुआ तो इस बार भारत ने फाइनल मुकाबले में जगह भी बनाई और श्रीलंका को छह विकेट से हराया भी। फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने 76 रनो की क्या गजब की पारी खेली थी। जो भारत के जीत के लिए अहम रहा। 

1991 में तीसरा खिताब

1991 में भारत ने एशिया कप जीत कर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम किया था साथ ही साथ उसके नाम तीन एशिया कप की ट्रॉफी आ चुकी थी। इस बार भी फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से ही था। जब उसे 7 विकेट से परास्त करने में टीम इंडिया सफल रही थी।

1995 में चौथा खिताब

1995 में मौका था हैट्रिक बनाने का यानी लगातार तीसरी बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम करने का। और भारत इसमें सफल भी रहा। जब फाइनल मुकाबले में एक बार फिर श्रीलंका की टीम को शानदार तरीके से आठ विकेट से हरा दिया था। अज़हरुद्दीन ने उस फाइनल में नाबाद 90 रनों की एक मैच जीताऊ पारी खेली थी।

2010 में पांचवा खिताब

पांचवी बार एशिया कप जीतने के लिए भारत को 15 वर्ष लग गए। इतने लम्बे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने आख़िरकार 2010 में एक बार फिर शानदार वापसी करते हुए पांचवी बार एशिया कप अपने नाम किया। धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इस बार भी श्रीलंका को ही परास्त किया था। इस फाइनल मुकाबले को लंका 81 रनों से हार गया था। 

2016 में छठवा खिताब

एक बार फिर इंतजार बढ़ा और एक और ट्रॉफी के लिए भारत को 6 साल इंतजार करना पड़ा। लेकिन 2016 में उस इंतजार पे विराम लगा और भारत छठवी बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा। इस बार भारत फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा कर मैच जीता था।

2018 में सातवा खिताब

आखरी बार भारत एशिया कप 2018 में जीता था जब उसने बंगलादेश को पटखनी दी थी। ये भारत के लिए सातवा और एशिया की किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड भी था। 

भारत ने कितनी बार एशिया कप जीता है (How many times india won asia cup) इसका जवाब इस लेख के माध्यम से आपके समक्ष रखा जा चुका है। और आप इस जानकारी से सहमत भी होंगे। क्योकि एक बेहतरीन रिसर्च के बाद ही Yolo247 (योलो247) आपके सामने कोई भी आंकड़ा रखता है। अगर आपको  जानकारी चाहिए हो तो बिना देर किये Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स से जानकारी ले सकते हैं। 

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !