ICC World Cup 2023 Schedule England : जानिए कब,कहां और किससे भिड़ेगा इंग्लैंड

ICC World Cup 2023 Schedule England : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में एक महीने से भी कम दिन रह गए हैं। लगभग हर टीम की तैयारी इस समय जोरो पे है। वही पिछली बार यानी 2019 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम इंग्लैंड भी इस समय काफी खतरनाक टीम बन के उबरी है। वही सन्यास ले चुके बेन स्टोक्स एक बार वापस टीम में आ गए हैं।

इस से अंदाजा लगा सकते हैं कि इंग्लैंड इस साल भी वर्ल्ड कप को लेकर कितनी बेहतरीन तैयारी मे है। अंग्रेजो को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है जिसे उन्होंने हरा के विश्व कप पे कब्ज़ा जमाया था। तो आइये सबसे पहले इंग्लैंड के बारे में जानते हैं उसके बाद में उसके पूरे शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करेंगे।

ICC World Cup 2023 Schedule England : पिछली बार विश्व विजेता बना था इंग्लैंड

1: इंग्लैंड ने ही क्रिकेट को जन्म दिया था और उसके नाम एक भी वर्ल्ड कप नहीं था। लेकिन जब पिछली बार विश्व कप खेला गया तब अंग्रेजो ने जीत कर दिखाया की उनमे भी दम है।

2: इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप तो जीता था लेकिन उसके पाले में एक भी वनडे वर्ल्ड कप नहीं था। लेकिन इसका सूखा भी उन्होंने 2019 में ख़त्म कर दिया।

3: 2019 का फाइनल सुपर ओवर तक गया था,जहा इंग्लिश टीम ने अपने प्रदर्शन और थोड़े भाग्य के सहारे ट्रॉफी पे कब्ज़ा जमाया था।

4: जिस तरीके का फाइनल 2019 में खेला गया था ठीक वैसा ही फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के जहन में होता है। और वो एक ऐसा फाइनल था जिसे शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल पाय।

5: बेन स्टोक्स की एक बेहतरीन पारी ने न्यूजीलैंड के हाथ से जीत छीन ली थी।

6: इंग्लैंड इस बार भी विश्व कप में अपने मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए तैयार है।

ICC World Cup 2023 Schedule England : भारत के पिचों का अच्छा अनुभव

  • इंग्लैंड के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में खेलते हैं और अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 
  • उसी अनुभव के वजह से इंग्लैंड के लिए ये वर्ल्ड कप अच्छा रहने वाला है।
  • भारत के खिलाफ इंग्लैंड को लखनऊ में अपना मैच खेलना है,जहा बॉल खूब टर्न होती है और स्पिनर को मदद मिलती है।
  • अंग्रेजो का सबसे मजबूत स्तम्भ सन्यास से वापस लौटे बेन स्टोक्स हैं। जिनकी अगर बल्लेबाजी चल गई तो अच्छे-अच्छे गेंदबाज पानी पीते नजर आते हैं।
  • इन सब को देखते हुए ये कहना गलत नहीं है की इस बार के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड एक मजबूत दावेदार है।

ICC World Cup 2023 Schedule England

यहाँ हम अंग्रेजो के पूरे शेड्यूल के बारे में विस्तार से समझेंगे की उनको कब और कहा मैच खेलना है।

तारीख

मैच

समय

जगह

मैदान

05 अक्टूबर

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

दोपहर 2:00 बजे

अहमदाबाद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम

10 अक्टूबर

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

सुबह 10:30 बजे

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला स्टेडियम

15 अक्टूबर

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान

दोपहर 2:00 बजे

दिल्ली

अरुण जेटली स्टेडियम

21 अक्टूबर

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

दोपहर 2:00 बजे

मुंबई

वानखेड़े स्टेडियम

26 अक्टूबर

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका

दोपहर 2:00 बजे

बैंगलुरु

चिन्नास्वामी स्टेडियम

29 अक्टूबर

इंग्लैंड बनाम भारत

दोपहर 2:00 बजे

लखनऊ

एकाना स्टेडियम

04 नवंबर

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

दोपहर 2:00 बजे

अहमदाबाद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम

08 नवंबर

इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड

दोपहर 2:00 बजे

पुणे

एमसीए स्टेडियम

11 नवंबर

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

दोपहर 2:00 बजे

कोलकाता

ईडन गार्डन्स

भारत के साथ होगा कड़ा मुकाबला

29 अक्टूबर को जब भारत और इंग्लैंड लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगे तो वो मैच देखने लायक होगा। क्योकि दोनों ही टीम वनडे में काफी मजबूत है। भारत के पास जहा विराट कोहली है तो इंग्लैंड के पास भी बटलर नाम का तूफ़ान है। तो ये कहना गलत नहीं होगा की मैच अपने रोमांच पे होगा। 

साथ ही साथ आपको ये बता दे कि अगर आपको दूसरी टीमों के शेड्यूल के बारे में अगर जानकारी लेना है तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स से ले सकते हैं। यहाँ आपको सिर्फ शेड्यूल ही नहीं बल्कि आपको यहाँ आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की हर वो जानकारी मिलेगी,जो जरूरी होगा। तो आपको अगर जानकारी चाहिए तो बने रहना होगा Yolo247 (योलो247) के साथ।



Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !