ICC World Cup 2023 Schedule Sri Lanka : जानिए कब,कहां और किससे भिड़ेगा श्रीलंका

ICC World Cup 2023 Schedule Sri Lanka : वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस बार भारत में खेला जा रहा है। ऐसा बहुत कम बार ही होता है कि कोई देश पूरे विश्व कप का आयोजन करता है। लेकिन इस बार वर्ल्ड कप के सारे मैच भारत में ही खेले जायेंगे। सभी टीम अपने हिसाब से अब तक पूरी तैयारी भी कर चुकी होगी क्योकि अब एक महीने से भी कम समय रह गए हैं।

यहाँ हम उस टीम की बात कर रहे हैं,जिसने क्वालीफायर खेल कर विश्व कप में जगह बनाया है। श्रीलंका एक बेहतरीन टीम है लेकिन अभी कही न कही ये टीम बुरे दौर से गुजर रही है। लेकिन इसके बाद भी इस युवा टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर के वर्ल्ड कप के क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करके वर्ल्ड कप में जगह बनाया है। 

बल्कि इसी टीम ने 2022 में एशिया कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट जीत के ये बता दिया था कि उनके अंदर का क्रिकेट आअज भी जिन्दा है। और भी इस टीम के बारे में बहुत कुछ जानेंगे। आपको बस अंत तक इस लेख पे ध्यान बनाए रखना होगा।

ICC World Cup 2023 Schedule Sri Lanka : क्वालीफायर से सीधे भारत का टिकट

1: श्रीलंका एक बेहतरीन टीम है लेकिन सबको ताज्जुब तब हुआ था जब ये टीम डायरेक्ट वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए लंका को क्वालीफाई करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी और आखिर में मेहनत रंग लाइ।

2: जिम्बाब्वे में छह टीमें जोर लगा रही थी भारत आने के लिए जिसमे से दो टीमों को भारत में वर्ल्ड कप का टिकट मिला वही बाकी की चार टीमें बाहर हो गई। उन्ही दो टीम में एक श्रीलंका भी था।

3: एक समय था जब वर्ल्ड क्रिकेट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का जलवा होता था लेकिन इस बार वर्ल्ड कप के लिए कैरिबियन टीम क्वालीफाई नही कर पाई है।

4: उधर अगर श्रीलंका विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर पाई है तो उसके पीछे उनके बल्लेबाज ओपनर पथुम निसंका का प्रदर्शन रहा है।

5: क्वालीफायर में श्रीलंका और नीदरलैण्ड ने फाइनल खेला था जिसमे श्रीलंका की टीम नीदरलैण्ड पे भारी पड़ी और फाइनल में नीदरलैण्ड को 128 रनो से हरा दिया।

ICC World Cup 2023 Schedule Sri Lanka : विश्व कप में इन खिलाड़ियों पे रहेगी नजर

  • अभी श्रीलंका की टीम ज्यादा कोई अनुभवी खिलाड़ी नहीं है और पूरी टीम नई है लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ियों से काफी उम्मीदे बंधी रहेंगी।
  • कप्तान दसुन शनाका जो जरूरत पड़ने पे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करते है। उनपे इस युवा टीम की बागडोर है। देखना ये होगा की वो कैसे इसे हैंडल करते हैं।
  • महीष तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना ये दो ऐसे गेंदबाज है जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। और इन्हे थोड़ा बहुत भारत के कंडीशन में खेलने का अनुभव भी है। धोनी के कप्तानी में खेलना मतलब आपको क्रिकेट के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
  • कुसल मेंडिस प्रेशर को बहुत अच्छे से झेलते हैं और बड़े मैचों में रन बना के देते हैं। तो कही न कही वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इनसे भी काफी उम्मीदे रहने वाली है।
  • वनिंदु हसरंगा एक बेहतरीन स्पिनर तो है ही बल्कि जरूरत पे बल्ला भी चला लेते है और आईपीएल में इन्हे भी खेलने का अनुभव है। 
  • ये लंका के वो खिलाड़ी है जो भारत में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। 

ICC World Cup 2023 Schedule Sri Lanka :

तारीख

मैच

समय

जगह

मैदान

07 अक्टूबर

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका

दोपहर 2 बजे

दिल्ली

अरुण जेटली स्टेडियम

10 अक्टूबर

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान

दोपहर 2 बजे

हैदराबाद

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम

16 अक्टूबर

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया

दोपहर 2 बजे

लखनऊ

इकाना क्रिकेट स्टेडियम

21 अक्टूबर

श्रीलंका बनाम नीदरलैण्ड

सुबह 10:30 बजे

लखनऊ

इकाना क्रिकेट स्टेडियम

26 अक्टूबर

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

दोपहर 2 बजे

बेंगलुरु

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

30 अक्टूबर

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान

दोपहर 2 बजे

पुणे

एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम

02 नवम्बर

भारत बनाम श्रीलंका

दोपहर 2 बजे

मुंबई

वानखेड़े स्टेडियम

06 नवम्बर

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

दोपहर 2 बजे

दिल्ली

अरुण जेटली स्टेडियम

09 नवम्बर

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड

दोपहर 2 बजे

बेंगलुरु

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

02 नवम्बर को भारत से भिड़ंत

भारत के साथ जिसका भी मुकाबला होगा वो आसान नहीं होगा क्योकि भारत इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। पिछली बार जब भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला गया था तब भारत ने श्रीलंका को ही फाइनल में हरा के विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया था। एक बार फिर उसी मैदान पे श्रीलंका और भारत आमने सामने होंगे। 02 नवम्बर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।
Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !