आईपीएल 2024 के ऑक्शन में इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

आईपीएल 2024 (IPL 2024) : आईपीएल का इंतजार भारत में किसी त्योहार की तरह किया जाता है। पिछली बार फाइनल में जिस तरह से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को टक्कर दिया था वो बताता है की आईपीएल कितना रोमांचक लीग है। इस लीग में विश्व के एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी हिस्सा लेते है और आपने जलवा दिखाते हैं।

चुकी इस लीग को बीसीसीआई द्वारा कराया जाता है तो इसमें भारतीय खिलाड़ियों का बोल-बाला ज्यादा देखने को मिलता है। कई बार ऐसा भी होता है की ऐसे खिलाड़ियों पर धन वर्षा होता जिसके बारे में कोई जान नहीं रहा होता है। लेकिन जब उस खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है तो वो अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी पहचान बना लेता है।

लेकिन अभी यहाँ हम भारतीय खिलाड़ी और उनके बेस प्राइस के बारे में जानेंगे। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हे टीमों ने रिलीज कर दिया है और उनका बेस प्राइस रखा गया है,उनके बेस प्राइस के निचे दाम पर उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है। तो आइये भारतीय खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस से जानते हैं।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) | दो करोड़ बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी

1:- टीम इंडिया के बेहतरीन आलराउंडर और लार्ड ठाकुर के नाम से लोकप्रिय शार्दुल ठाकुर को इस बार केकेआर ने रिलीज कर दिया था। चुकी ठाकुर इस समय अच्छे फॉर्म में है और टीम के साथ हर जगह जा भी रहे हैं। इस लिए उन्हें हर टीम चाहेगी की अपनी टीम में शामिल किया जाए। बढ़ती डिमांड को देखते हुए ठाकुर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा गया है। शार्दुल वर्ल्ड कप की टीम भी हिस्सा रहे थे।

2:- टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे है तेज गेंदबाज उमेश यादव का भी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए हैं। और ये कहना गलत नहीं होगा की इस खिलाड़ी को ऑक्शन में दिक्कत आ सकती है और ये भी हो सकता है की इनका खरीदार कोई ना मिले। क्योकि काफी समय से यादव टीम से बाहर तो हैं ही बल्कि उनका फॉर्म भी साथ नहीं दे रहा है।

3:- हर्षल पटेल तीसरा ऐसा नाम है जिसके टीमें एड़ी चोटी की दम लगाएगी अपनी टीम में शामिल करने के लिए। इस साल आरसीबी ने हर्षल पटेल को रिलीज कर दिया था। जबकि इनका प्रदर्शन 2022 में बेहतरीन रहा था और आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें टीम इंडिया में एंट्री दी गई थी। 2023 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा और जिसका नतीजा रहा की आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन इसके बाद भी उनका बेस प्राइस दो करोड़ है।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) | 50 लाख बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी

  • भारत के बेहतरीन बल्लेबाज और आईपीएल में भारत के पहले बल्लेबाज जिन्होंने सबसे पहले शतक लगाया था। यानी मनीष पांडे को इस बार रिलीज कर दिया गया और उनका बेस प्राइस 50 लाख है।
  • करुण नायर और केएस भरत जैसे बल्लेबाजों को भी इस बार उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया था और इन दोनों का ही बेस प्राइस 50 लाख है। दोनों का प्रदर्शन आईपीएल में अभी तक कुछ खास रहा भी नहीं है।
  • एक समय था जब जयदेव उनादकट को अपनी टीम में शामिल करने के लिए पैसो की बारिश होती थी लेकिन आज उन्हें रिलीज कर दिया गया है और उनका बेस प्राइस 50 लाख है।
  • चेतन सकारिया और शिवम मावी दो ऐसे युवा गेंदबाज जो आगे चलकर भारत के भविष्य होंगे। इन दोनों का भी बेस प्राइस 50 लाख रखा गया है। इन दोनों को पहचान भी आईपीएल से ही मिला है। इस लिए इनपे नजरे भी रहने वाली है ऑक्शन में।
  • संदीप वारियर,बरिंदर सरन और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख है। लेकिन देखने वाली बात होगी की इन्हे कौन सी टीम अपने में जगह देती है।
  • सिद्धार्थ कॉल भी एक सीजन में काफी छाय हुवे थे लेकिन फिर वो चोट और अपने फॉर्म से जूझते रहे हैं।
  • किसी समय में अपने रफ़्तार से बल्लेबाजों को चौकाने वाले वरुण आरोन ने भी ऑक्शन में अपना नाम दिया है और उनका भी बेस प्राइस 50 लाख ही है।

आईपीएल 2024 (IPL 2024)

आसान से टेबल के माध्यम से समझिये की कौन सा खिलाड़ी है और उसका ऑक्शन के लिए बेस प्राइस क्या है। तो आइये जानते हैं :

खिलाड़ी

बेस प्राइस

शार्दुल ठाकुर

2 करोड़

उमेश यादव

2 करोड़

हर्षल पटेल

2 करोड़

मनीष पांडे

50 लाख

वरुण आरोन

50 लाख

सिद्धार्थ कॉल

50 लाख

संदीप वारियर

50 लाख

बरिंदर सरन

50 लाख

हनुमा विहारी

50 लाख

चेतन सकारिया

50 लाख

शिवम मावी

50 लाख

जयदेव उनादकट

50 लाख

करुण नायर

50 लाख

केएस भरत

50 लाख

आईपीएल 2024 (IPL 2024) | समापन विचार

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में किस खिलाड़ी का पत्ता साफ़ होगा और किसका किस्मत चमकेगा इस जानकारी तो 19 दिसंबर के ऑक्शन में ही पता चल पाएगा। ऑक्शन से सम्बंधित कोई भी जानकारी अगर जानना चाहते है तो आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स से जुड़े रहना होगा। आईपीएल से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आपको Yolo247 (योलो247) से बने रहना होगा क्योकि यहाँ पल-पल की जानकारी दी जाती है।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) FAQs :

1:- भारत का कौन सा खिलाड़ी है जिसका बेस प्राइस 2 करोड़ या उस से ज्यादा है ?

शार्दुल ठाकुर,उमेश यादव और हर्षल पटेल तीन ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जिनका बेस प्राइस दो करोड़ है।

शार्दुल ठाकुर ने पिछले आईपीएल में केकेआर के तरफ से खेला था।

शार्दुल ठाकुर कभी भी हर्षल पर भारी पड़ने वाले हैं क्योकि शार्दुल की बल्लेबाजी हर्षल से अच्छी है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !