IPL 2024 retained Players List : गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन खिलाड़ी

IPL 2024 retained Players List : आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होना है। लेकिन उसके पहले सभी टीमों ने अपने-अपने कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हमने अपने ब्लॉग्स के माध्यम से हर एक टीम की जानकारी आप तक पहुंचाई है। अब बारी है गुजरात टाइटंस में। इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। दो साल से गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने वाले हार्दिक पांड्या इस बार अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस से खेलते नजर आएंगे।

पांड्या के जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने अपना नया कप्तान शुभमन गिल के रूप में चुना है। गिल पिछले सीजन में अपने बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा था और वो इस बार गुजरात की कप्तानी करते दिखेंगे। आइये इस लेख में जानते हैं की हार्दिक को छोड़ दिया जाए तो बाकी के कौन-कौन से खिलाड़ियों को टाइटंस ने रिटेन किया है। यहाँ हम रिटेन खिलाड़ियों के बारे में तो बताएँगे ही बल्कि उसके साथ-साथ रिलीज हुए खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

IPL 2024 retained Players List : गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ी

1:- इस समय दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं और गुजरात इस बात को अच्छे से जानती है। इसी लिए गिल को ना सिर्फ रिटेन किया गया है बल्कि पांड्या के जाने के बाद से उन्हें टीम की कमान भी सौप दी गई है।

2:- डेविड मिलर और केन विलियम्सन पर भी टीम मैनेजमेंट को पूरा भरोसा इस लिए उन्हें भी रिटेन किया गया है। ये दो ऐसे बल्लेबाज है जो किसी भी परिस्थिति से टीम को निकाल सकते हैं।

3:- आलराउंडर में विजय शंकर और राहुल तेवतिया को भी गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन किया गया है। कई बार देखा गया है की तेवतिया अंत के ओवरों में आकर फटाफट रन बना कर हारा हुआ मैच अपनी टीम को जीताया है।

4:- मोहम्मद शमी और राशिद खान गेंदबाजी में इस टीम के स्तम्भ रहे हैं। और इस साल के लिए भी दोनों को रिटेन किया गया है। वही अगर सिर्फ मोहम्मद शमी की बात की जाए तो वो इस समय प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। अभी वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन सराहनीय था।

5:- इन सबके आलावा गुजरात टाइटंस ने जिन्हे रिटेन किया है उसमे मैथ्यू शॉर्ट,ऋद्धिमान साहा,अभिनव मनोहर,साई सुदर्शन,दर्शन नलकंडे,जयंत यादव,मोहम्मद शमी,नूर अहमद,साई किशोर,जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Read More:-  IPL 2024 retained Players List : सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिटेन खिलाड़ी

IPL 2024 retained Players List : गुजरात टाइटंस द्वारा रिलीज खिलाड़ी

अब तक आपने जाना की कौन से खिलाड़ियों को गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन किया गया है। लेकिन अब आपको बताने वाले हैं कि कौन से खिलाड़ी को गुजरात ने रिलीज कर दिया है। रिलीज हुए खिलाड़ियों पर ऑक्शन में बाकी टीमें भी दांव लगा सकती है। तो आइये रिलीज खिलाड़ियों को जानते हैं :

  • पिछले साल एक मैच में केकेआर के खिलाफ रिंकू सिंह से पांच छक्के खाने वाले यश दयाल को गुजरात टाइटंस ने रिलीज कर दिया है। दयाल का प्रदर्शन भी पिछेल सीजन में कुछ खास नहीं रहा था।
  • केएस भरत और शिवम मावी भी क्रिकेट में अच्छा-खासा नाम बना चुके है अपने प्रदर्शन के बल पर लेकिन आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाने के वजह से टीम मैनेजमेंट पर विश्वास नहीं बना पाते। गुजरात ने इन्हे भी रिलीज कर दिया है।
  • इन सबके आलावा जिन्हे गुजरात टाइटंस ने रिलीज किया है उनपे उर्विल पटेल,प्रदीप सांगवान,ओडियन स्मिथ,अल्जारी जोशेप और दसून शनाका जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL 2024 retained Players List | अंतिम विचार

IPL 2024 retained Players List में गुजरात ने किसे अपनी टीम में बनाए रखा है। इसके इसके बारे पूरी जानकारी इस लेख में दे दी गई है। गुजरात टाइटंस को आईपीएल में खेले अभी दो साल ही हुआ है जिसमे दोनों सीजन में इस टीम ने फाइनल तक का रास्ता तय किया है और एक बार ट्रॉफी उठाने में भी सफल रही हैं। लेकिन इस बार टीम के सामने एक नया चैलेंज होगा क्योकि प्रमुख खिलाड़ी ने टीम का साथ छोड़ दिया है।

नय कप्तान शुभमन गिल के सामने इस बार काफी जिम्मेदारी होने वाली है। क्योकि पांड्या के गैरमौजूदगी में सब कुछ सही से चलाना आसान नहीं रहने वाला है। अगर आप ऐसी ही आईपीएल से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहते है तो उसके लिए आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।

IPL 2024 retained Players List | FAQs :

1: आईपीएल में पहली बार गुजरात टाइटंस ने टाइटल कब जीता था ?

गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था।

अपनी पुरानी टीम मुंबईं इंडियंस से खेलते दिखेंगे हार्दिक पांड्या।

हार्दिक पांड्या के जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *