IPL 2024 retained Players List :  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा रिटेन खिलाड़ी

IPL 2024 retained Players List : आईपीएल की एक ऐसी टीम जिसके समर्थक तो बहुत है लेकिन ये टीम अभी तक एक भी आईपीएल जीतने में सफल साबित नहीं हुई है। हम बात कर रहे हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की,इस टीम के पास विराट कोहली जैसा शानदार बल्लेबाज तो वही मैक्सवेल जैसा विश्व का खतरनाक बल्लेबाज। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक ऐसी टीम है जिसके समर्थक विश्व में हर जगह पाए जाते हैं। और उसका सबसे बड़ा कारण है इस टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली।

कोहली के फैंस विश्व के हर देश में पाय जाते हैं और यही कारण है की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के समर्थक भी हर जगह पाय जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम जानने का प्रयास करेंगे की आरसीबी ने इस साल किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है साथ ही आपको ये जानकारी भी देंगे की कौन से खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। तो आइये विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं। 

IPL 2024 retained Players List : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिटेन खिलाड़ी

1:- पिछले साल आरसीबी की कमान सँभालने वाले दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस साल के लिए भी रिटेन कर लिया है। पिछले साल डु प्लेसिस का प्रदर्शन शानदार रहा था।

2:- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज में से एक और अभी वर्तमान में सबसे शानदार बल्लेबाज विराट कोहली का आरसीबी के साथ पुराना नाता रहा है। इस बार भी आरसीबी ने विराट कोहली रिटेन कर लिया है। कोहली आरसीबी के विराट स्तम्भ माने जाते हैं।

3:- विश्व के विस्फोटक आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इस साल भी आरसीबी ने अपना हिस्सा बनाए रखा है। क्योकि अभी ख़त्म हुए वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार रहा था। एक मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में मैक्सवेल ने दोहरा शतक भी जड़ा था।

4:- दिनेश कार्तिक को लेकर उम्मीद लगाया जा रहा था की आरसीबी उन्हें रिलीज कर देगी क्योकि पिछले साल प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा था लेकिन उन्हें भी रिटेन किया गया है।

5:- गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज के आलावा कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है जो बड़े नाम वाला हो। मोहम्मद सिराज को भी टीम आरसीबी ने रिटेन किया है।

6:- इन सभी के आलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जिन्हे रिटेन किया है उसमे रजत पाटीदार,अनुज रावत,सुयश प्रभुदेसाई,विल जैक्स,महिपाल लोमरोर,कर्ण शर्मा,मनोज भांडगे,मयंक डागर,व्यसक विजय कुमार,आकाशदीप,रीस टॉप्ली, हिमांशू शर्मा और राजन कुमार जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

IPL 2024 retained Players List : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा रिलीज खिलाड़ी

अब तक आपको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिटेन किये गए खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है। लेकिन अब यहाँ हम आपको रिलीज हुए खिलाड़ियों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं। तो आइये इनके बारे में भी जानते हैं।

  • श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा और भारत के हर्षल पटेल को आरसीबी ने रिलीज कर दिया है। वनिंदू हसरंगा जहा चोट के वजह से कई महीनो से क्रिकेट से दूर हैं वही हर्षल का फॉर्म साथ नहीं दे रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया के शानदार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी आरसीबी ने रिलीज कर दिया है।
  • इन सबके आलावा जिसे आरसीबी ने रिलीज किया है उसमे एलेन,माइकल ब्रेसवेल,डेविड विली,वेन पार्नेल,सोनू यादव,अविनाश सिंह,सिद्धार्थ कौल और केदार जाधव जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

IPL 2024 retained Players List | अंतिम विचार

IPL 2024 retained Players List रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कैसा है। इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी गई है। अगर आपने ध्यान से ये लेख पढ़ा होगा तो आप पूरी तरह से जान चुके होंगे की आरसीबी ने किन-किन खिलाड़ियों से साथ बनाए रखा है और किन-किन खिलाड़ियों का साथ छोड़ दिया है। अगर क्रिकेट से जुड़ी या फिर किसी भी खेल से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जान सकते हैं यानी कोई भी जानकारी ले सकते हैं।

Read More:- IPL 2024 retained Players List : गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन खिलाड़ी

IPL 2024 retained Players List | FAQs :

1: आईपीएल 2024 में आरसीबी की कमान किसके हाथों में होगा ?

पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी फाफ डु प्लेसिस आरसीबी की कप्तानी करते दिखेंगे।

आरसीबी के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाया है।

विराट कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और वो आरसीबी के लिए इस साल बेहतरीन खिलाड़ी साबित होने वाले हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *