MI vs RR हेड टू हेड : मुंबई और राजस्थान में किसका पलड़ा भारी?

MI vs RR हेड टू हेड (MI vs RR Head to Head) : एक तरफ आईपीएल की पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस तो दूसरी तरफ आईपीएल की पहली विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स। दोनों ही टीमों के पास ऐसे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं जो कही से भी मैच को अपनी तरफ मोड़ सकते हैं। लेकिन कही ना कही राजस्थान की टीम पहले सीजन के बाद से लड़खड़ाती ही दिखी है।

एक सीजन जीतने के बाद आरआर दूसरी कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई लेकिन उधर मुंबई इंडियंस ने एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। आज इस लेख में इन्ही दो टीमों के बारे में विस्तार से जानेगे की इनका एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा रहा है।

MI vs RR हेड टू हेड : राजस्थान से थोड़ा मुंबई आगे

1:- भले ही 2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा रहा हो लेकिन उस सीजन में भी मुंबई ने इस टीम को परास्त किया था।

2:- दोनों ही टीमों के बीच पहला मुकाबला 7 मई 2008 को खेला गया था जिस समय राजस्थान जीत के नाव पर सवार थी। लेकिन उस मुकाबले में एमआई ने आरआर को 7 विकेट से परास्त किया था।

3:- दूसरा मुकाबला दोनों के बीच 26 मई को खेला गया था,जिस समय राजस्थान ने पिछली हार का बदला लेते हुए मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया था।

4:- उस समय से लेकर अभी तक दोनों के बीच कुल 28 मुकाबले हुए हैं जिसमे से मुंबई के नाम 15 और राजस्थान के नाम 12 मुकाबले रहे हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं रहा था।

MI vs RR हेड टू हेड : दोनों टीमों को लेकर जानकारी

  • मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 214 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।
  • दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस के सामने 212 सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।
  • मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स के सामने सबसे कम स्कोर 92 का रहा है वही राजस्थान का मुंबई के सामने 90 का रहा है।

MI vs RR हेड टू हेड : आमने-सामने का पूरा रिकॉर्ड

खेले गए मैच

मुंबई इंडियंस की जीत

राजस्थान रॉयल्स की जीत

रिजल्ट नही

28

15

12

1

MI vs RR हेड टू हेड : दोनों टीमों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड रहा है इसकी पूरी जानकारी आपको दे दी गई है। लेकिन अब आपको बताने वाले हैं की वो कौन-कौन से बल्लेबाज और गेंदबाज है जिन्होंने एक दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। आइये उनके बारे में भी जानते हैं और उनके आंकड़ों के साथ समझते हैं।

मुंबई के बल्लेबाज राजस्थान के सामने

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ रन

औसत

सूर्यकुमार यादव

10

414

0

4

79*

46.00

कीरोन पोलार्ड

21

348

0

2

70

23.20

रोहित शर्मा

21

331

0

1

58

16.55

सचिन तेंदुलकर

8

273

0

2

89*

45.50

ईशान किशन

9

270

0

3

58

33.75


राजस्थान के बल्लेबाज मुंबई के सामने
 

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ रन

औसत

जोस बटलर

9

485

1

4

100

69.28

संजू सैमसन

17

476

0

4

76

29.75

अजिंक्य रहाणे

14

308

0

1

68*

30.80

शेन वॉटसन

12

308

0

1

89*

28.00

स्टीव स्मिथ

6

190

0

2

79*

47.50

मुंबई के गेंदबाज राजस्थान के सामने

 

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह

12

17

4/20

कीरोन पोलार्ड

21

12

4/44

लसिथ मलिंगा

13

11

2/13

हरभजन सिंह

13

10

3/23

डीएस कुलकर्णी

6

8

3/18

राजस्थान के गेंदबाज मुंबई के सामने

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जोफ्रा आर्चर

6

12

3/22

शेन वॉटसन

12

11

3/19

डीएस कुलकर्णी

8

9

2/26

केके कूपर

6

7

2/33

एसके त्रिवेदी

10

7

2/19

MI vs RR हेड टू हेड : समापन विचार

संभवतः आपको MI vs RR हेड टू हेड का रिकॉर्ड इस लेख के माध्यम से अब तक समझ आ चुका होगा। अगर इसके आलावा दूसरी टीम के बारे में जानना चाहते हैं तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहाँ आपको आईपीएल की हर टीम के बारे में जानकारी दी जाएगी। 
 

MI vs RR हेड टू हेड (MI vs RR Head to Head) FAQS :

मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान रॉयल्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है।

 

राजस्थान रॉयल्स के सामने मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 का रहा है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !