आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांच धाकड़ बल्लेबाज

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in IPL) : भारत का क्रिकेट का त्योहार और 10 टीमों का महासंग्राम शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। बीसीसीआई द्वारा दिया हुआ एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहा क्रिकेट से सन्यास लिए हुए खिलाड़ी तो खेलते ही है बल्कि उनकी संगत में युवाओं को भी खेलने का मौका मिलता है। अनुभव वाले खिलाड़ियों के साथ खेल कर युवा बहुत कुछ सीखते हैं।

यहाँ तक की कइयो ने आईपीएल को ही माध्यम बना कर और अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रिय टीम में जगह बना लिया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शामिल है। यहाँ हम इस लेख में बात करने वाले हैं कि आईपीएल में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा बार गेंद को हवाई यात्रा कराइ है। यानी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज के नाम दर्ज है। यहाँ हम पांच बल्लेबाजों के बारे में बात करने वाले हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के | इन पांच बल्लेबाजों के नाम

1:- इस लिस्ट में पहला ही नाम यूनिवर्स बॉस के नाम से लोकप्रिय वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का है। गेल ने आईपीएल में चार टीमों के तरफ से खेला है और हर एक टीम के सामने शानदार प्रदर्शन किया है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल में सबसे पहले जब कदम रखा था तब केकेआर के तरफ से पदार्पण किया था। 

फिर किंग्स 11 पंजाब,उसके बाद पंजाब किंग्स और अंत में आरसीबी के साथ जुड़ गए। क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 357 बार गेंद को हवाई यात्रा के लिए भेजा है।

2:- दूसरा नाम हिटमैन कहे जाने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का आता है। रोहित के प्रदर्शन को देखना है तो वनडे वर्ल्ड कप में सबने देखा। इस खिलाड़ी ने वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में छक्के की लाइन लगा दी थी। 

और हिटमैन आईपीएल में गेल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में रोहित दो टीम से खेल चुके हैं। सबसे पहले डेक्कन चार्जर और दूसरी टीम उनकी मुंबई इंडियंस हैं। मुंबई को आपने कप्तानी में रोहित ने पांच बार ट्रॉफी दिलाई है। रोहित के नाम 257 छक्के दर्ज है।

3:- एबी डिविलियर्स दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज में से एक माने जाते हैं। गेंदबाज के लिए अंदाजा लगाना मुश्किल होता है की वो कब किस तरफ शार्ट खेल दे। नतीजतन वो आईपीएल में गेल और रोहित के बाद तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। 

एबी डिविलियर्स के बल्ले से आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में 251 छक्के आए हैं। एबी आईपीएल में दो टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स और फिर बाद में आरसीबी।

4:- दुनिया के बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले भारत के पूर्व और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी छक्के मारने के मामले में ज्यादा पीछे नहीं हैं। जबकि उनकी उम्र 42 साल हो चुकी है। इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले से इतना ज्यादा सबको प्रभावित किया है की आईपीएल का ब्रांड बन चुके हैं धोनी। 

आईपीएल में मात्र दो टीमों का हिस्सा रहे माही ने अपने कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। धोनी के बल्ले से आईपीएल में अभी तक 239 छक्के आए हैं

5:- टेस्ट और वनडे का विश्व का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और रन मशीन के नाम से लोकप्रिय विराट कोहली को क्रिकेट के किसी रिकॉर्ड से ज्यादा देर तक दूर नहीं रखा जा सकता है। शुरू से ही आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा रहे विराट आईपीएल के पांचवे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 

वैसे तो कोहली को कहा जाता है की वो चौके पर ज्यादा विश्वास रखते हैं लेकिन यहाँ विराट ने छक्के में भी महारत हासिल कर रखी है और 234 छक्के जड़े हैं।

ये वो पांच बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल जैसे प्लेटफार्म में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का महारत हासिल किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के | मैच,इन्निंग्स,रन और बेस्ट

  • क्रिस गेल ने आईपीएल के 142 मैचों की 141 परियों में 4965 रन बनाया है और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 175 रन रही है। इस बीच उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाए हैं।
  • रोहित शर्मा ने आईपीएल के 243 मैचों की 238 परियों में 6211 रन बनाया है और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 109 रन रही है। इस बीच उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 257 छक्के लगाए हैं।
  • एबी डिविलियर्स ने आईपीएल के 184 मैचों की 170 परियों में 5162 रन बनाए हैं और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 135 रन रही है। आईपीएल में उन्होंने 251 छक्के लगाए हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 250 मैचों की 218 परियों में 5082 रन बनाए हैं और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 84 रन रही है। आईपीएल में उन्होंने 239 छक्के लगाए हैं।
  • विराट कोहली ने आईपीएल के 237 मैचों की 229 परियों में सबसे ज्यादा 7263 रन बनाए हैं और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 113 रन रही है। आईपीएल में उन्होंने 234 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ी

देश

आईपीएल मैच

इन्निंग्स

रन

छक्के

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज

142

141

4965

357

रोहित शर्मा

भारत

243

238

6211

257

एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका

184

170

5162

251

महेंद्र सिंह धोनी

भारत

250

218

5082

239

विराट कोहली

भारत

237

229

7263

234


आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के

ये दुनिया को वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल जैसे मंच पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना डाला है। इसमें गेल और एबी होने ही खिलाड़ी आईपीएल से सन्यास ले चुके हैं लेकिन इसके बाद भी इनका नाम इस लिस्ट में आज भी बना हुआ है। संभवतः आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in IPL) लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में समझ आ गया होगा। ज्यादा जानकारी के लिए Yolo247 (योलो247) का ब्लॉग्स भी पढ़ा जा सकता है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in IPL) FAQs :

1: दो सन्यास ले चुके खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हों ?

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स दो ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने क्रमसः 357 और 251 छक्के लगाए हैं। और दोनों ही सन्यास ले चुके हैं।

रोहित शर्मा भारत के तरफ से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने शानदार 257 छक्के जड़े हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !