आईपीएल का सबसे सफल कप्तान कौन, धोनी या रोहित ?

आईपीएल का सबसे सफल कप्तान (Most successful captain of IPL) : आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसका इंतजार कई देश के क्रिकेट प्रेमी करते हैं। भारत में तो इसको त्योहार की तरह माना जाता है। जब आईपीएल की शुरुआत होती है तो कई टीवी सीरियल्स की टीआरपी घट जाती है तो वही कई फिल्मो के रिलीज डेट को बढ़ा दिया जाता है। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की आईपीएल का महत्व भारत में कितना ज्यादा है और इसे देखने वालो की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। 

यहाँ हम इस लेख में बात करने वाले हैं की आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन साबित हुआ है और किसकी जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है। साथ ही साथ और भी बहुत कुछ बताने वाले है उन कप्तानों के बारे में। इन सब की जानकारी के लिए आपको इस लेख से अंत तक बने रहने होगा ताकि आपको समझने में आसानी हो। तो आइये अब बिना देर किये शुरू करते हैं और समझते हैं।

आईपीएल का सबसे सफल कप्तान कौन ?

1:- महेंद्र सिंह धोनी- इस खिलाड़ी और कप्तान के बारे में कौन नहीं जानता होगा। आईपीएल में धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने 2008 से लेकर अभी तक के आईपीएल संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रखी है। एक बार बीच में जरूर रविंद्र जाडेजा को चेन्नई का कप्तान घोषित किया गया था लेकिन लगातार हार के वजह से फिर से उसी सीजन में धोनी को कप्तान बना दिया गया।

दो साल जब चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल से बैन किया गया था तब महेंद्र सिंह धोनी पुणे टीम के कप्तान बनाए गए थे लेकिन अगले साल पुणे ने धोनी को कप्तानी से हटाकर स्टीव स्मिथ को कप्तान बना दिया था। लेकिन उसके अगले ही साल चेन्नई सुपर किंग्स का बैन हटा और एक बार फिर धोनी अपने कप्तान अवतार में वापस आए। देखा जाए तो रिकार्ड्स भी यही कहते हैं की महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तान हैं।

2:- रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी धोनी के कप्तानी के बेहद करीब दिखते हैं। अगर महेंद्र सिंह धोनी ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता है तो रोहित शर्मा भी धोनी के बराबर पांच बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा चुके हैं। रोहित को कप्तानी उस समय सौपी गई थी जब रिकी पोंटिंग जैसे कप्तान फिस्सडी साबित हो रहे थे।

तब रोहित ने मुंबई की कप्तानी संभाली और ना सिर्फ मुंबई को कप दिलाया बल्कि अपने बल्ले से भी जलवा कायम रखा। रोहित के कप्तानी के बारे में आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं की इस खिलाड़ी ने पोंटिंग की छोड़ी हुई टीम को लेकर मुंबई को कप दिला दिया। रोहित के कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है।

3:- गौतम गंभीर- गौतम गंभीर वो कप्तान हैं जिनके कप्तानी सँभालते ही केकेआर ने दो बहार आईपीएल ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया। गंभीर के कप्तानी का सफर शुरू हुआ 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स (जो अब दिल्ली कैपिटल्स में बदल चुकी है) के तरफ से और फिर केकेआर में आकर 2018 में समाप्त हुआ। समाप्ति के पहले गौतम दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स को कप दिला  चुके थे।

सबसे पहले गंभीर के कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 में ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। फिर अगला साल यानी 2013 कुछ खास नहीं रहा और उसके बाद एक बार फिर 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबको चौकाते हुए दूसरी बार आईपीएल ख़िताब जीता। ये गौतम गंभीर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि भी थी।

4:- शेन वॉर्न- इस लिस्ट में शेन वॉर्न पहले विदेशी खिलाड़ी है और चौथे सबसे सफल कप्तान। शेन वॉर्न ने पहले ही आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल ट्रॉफी दिला के इतिहास रच दिया था। पहली बार 2008 में आईपीएल खेला जा रहा था और पहले ही सीजन में शेन वॉर्न के नृतित्व में राजस्थान रॉयल्स चैंपियन बना था।

शेन वॉर्न ने 2008 से लेकर 2011 तक राजस्थान रॉयल्स का कमान संभाले रखा था और एक बार चैंपियन बने और उनका जीत प्रतिशत 55.45 का रहा। जो अपने आप में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

आईपीएल का सबसे सफल कप्तान को लेकर कुछ रोचक जानकरी

  • आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले एक मात्र कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी।
  • आईपीएल इतिहास में चार ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी संभाली है। 
  • जिसमे महेंद्र सिंह धोनी 226,रोहित शर्मा 158,विराट कोहली 143 और गौतम गंभीर 129

आईपीएल का सबसे सफल कप्तान | रिकॉर्ड

खिलाड़ी

मैच

जीत

हार

जीत %

हार %

आईपीएल ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी

226

133

91

58.84

40.26

5 (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023)

रोहित शर्मा

158

87

67

55.06

42.40

5 (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020)

गौतम गंभीर

129

71

57

55.03

44.18

2 (2012 और 2014)

शेन वॉर्न

55

30

24

54.54

43.63

1 (2008)


ये जीतने भी आंकड़े है ये सब 2023 आईपीएल मैचों तक के हैं।

आईपीएल का सबसे सफल कप्तान पर आखरी विचार

आईपीएल का सबसे सफल कप्तान कौन है ? इस प्रश्न का जवाब आपको आंकड़ों के साथ इस लेख में दे दिया गया है। अगर इसके आलावा और कुछ भी जानकारी चाहिए तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। बल्कि हर जानकारी Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पर उपलब्ध है। वहा जाकर किसी भी जानकारी से रूबरू हो सकते हैं।

आईपीएल का सबसे सफल कप्तान (Most successful captain of IPL) FAQs :

1:- 200 से अधिक आईपीएल मैचों में कप्तानी करने वाला कप्तान कौन है ?

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 226 मैचों में कप्तानी की है।

आईपीएल में 100 से ज्यादा मैचों में चार कप्तानों ने कप्तानी की है,जिसमे महेंद्र सिंह धोनी 226,रोहित शर्मा 158,विराट कोहली 143 और गौतम गंभीर 129 शामिल है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !