वनडे विश्व कप इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर में ये श्रीलंकाई सबसे आगे

वनडे विश्व कप इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर (Most Successful Wicket Keepers in ODI World Cup History) : किसी भी फॉर्मेट का विश्व कप हो,हर बार अगर बात होती है तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी की ही बात कर के छोड़ दिया जाता है। ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि फील्डर्स या फिर विकेटकीपर के बारे में बात हो।

लेकिन यहाँ हम कुछ आंकड़ों को आपके सामने रखने वाले हैं जो विकेटकीपर के बारे में बताएगा। विश्व कप में किस विकेटकीपर ने अपने विकेटकीपिंग से चौकाया है। इसके बारे में इस लेख के माध्यम से हम जानने का प्रयास करेंगे।

किसी भी विकेटकीपर के लिए कोई भी मैच आसान नहीं होता है। क्योकि उसे 50 ओवर जब टीम फील्डिंग करती है तब भी अपने आप को चार्ज रखना पड़ता है। और जब टीम को रनों की जरूरत होती है तो जाके रन भी बनाना पड़ता है। तो आइये मुख्य पांच विकेटकीपर के बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

वनडे विश्व कप इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर

1: कुमार संगकारा – लंकाई विकेटकीपर जो अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए तो जाने ही जाते थे। लेकिन उन्होंने विकेटकीपर से भी सबका ध्यान अपनी ओर किया है। कीपिंग इतनी शानदार की उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शिकार किया है। तभी तो 41 कैच और 13 स्टम्पिंग उनके नाम है।

2: एडम गिलक्रिस्ट – ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट की गिनती महान विकेटकीपर में होती है। और उनके वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड भी वही बताते हैं। वो पहले स्थान पर काबिज संगकारा से मात्र दो शिकार ही पीछे हैं। उनके नाम 52 शिकार दर्ज है,जिसमे 45 कैच और 07 स्टम्पिंग हैं।

3: महेंद्र सिंह धोनी – भारत के सबसे सफल कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कौन नहीं जानता है। वो सिर्फ अपने कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए ही नहीं बल्कि सबसे तेज स्टंपिंग करने के लिए भी जाने जाते थे। उनका वर्ल्ड कप में अच्छा-खासा रिकॉर्ड रहा है तभी तो आउट करने में वो तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 42 शिकार दर्ज है जिसमे 34 कैच और 08 स्टम्पिंग हैं।

4: ब्रेंडन मैकुलम – ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड के न सिर्फ धाकड़ बल्लेबाज थे बल्कि विकेटकीपिंग में भी उनके जैसा न्यूजीलैंड के टीम में कोई नहीं था। और वो उस टीम के सबसे सफल विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में 32 शिकार किये हैं जिसमे 30 कैच और 2 स्टम्पिंग है।

5: मार्क बाउचर – दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर अपनी बल्लेबाजी के लिए तो विश्व विख्यात हैं ही बल्कि वो अपने विकेटकीपिंग से भी आकर्षित किया है। उन्होंने वर्ल्ड कप में 31 शिकार किये हैं,और उन्होंने सभी कैच ही लिए हैं।

Read More :- वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले लिस्ट में वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी आगे

वनडे विश्व कप इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर | भारतीय विकेटकीपर

  • वैसे तो सर्वश्रेष्ठ पांच में भारत के एक मात्र विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। जिन्होंने अपनी विकेटकीपिंग के दौरान 42 शिकार किये हैं,ये किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट है।
  • धोनी के बाद दूसरा नाम आता है किरण मोरे का जिनका प्रदर्शन विकेटकीपिंग में वर्ल्ड कप के दौरान शानदार रहा है। उन्होंने 18 शिकार किये हैं,जिसमे 12 कैच और 06 स्टम्पिंग शामिल है।
  • किरण मोरे के बाद तीसरा नाम आता है “द वॉल” के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ का। जिन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान 16 को अपना शिकार बनाया है। उन्होंने 15 कैच और 01 स्टम्पिंग किया है।

सबसे सफल विकेटकीपर

अब आपको बहुत ही आसान तरीके से एक टेबल के माध्यम से ये जानने को मिलेगा कि कौन से विकेटकीपर ने कितने मैचों में कितनो को अपना शिकार बनाया है। और उसमे कितना स्टंपिंग है और कितने कैच।

वनडे विश्व कप इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर

देश

खिलाड़ी

मैच

इन्निंग्स

आउट

स्टम्पिंग

कैच

श्रीलंका

कुमार संगकारा

37

36

54

13

41

ऑस्ट्रेलिया

एडम गिलक्रिस्ट

31

31

52

07

45

भारत

महेंद्र सिंह धोनी

29

29

42

08

34

न्यूजीलैंड

ब्रेंडन मैकुलम

34

25

32

02

30

दक्षिण अफ्रीका

मार्क बाउचर

25

25

31

31

वनडे विश्व कप इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर (Most Successful Wicket Keepers in ODI World Cup History) के बारे में आप जान चुके होंगे। अगर वर्ल्ड कप के बारे में और भी कुछ जानना चाहते हैं तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे। जहा सिर्फ क्रिकेट का ही नहीं बल्कि हर खेल के बारे में बताया गया है।





Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *