New Zealand Squad For World Cup 2023 : जानिए कब,कहां और किससे भिड़ेगा न्यूजीलैंड

New Zealand Squad For World Cup 2023 : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को लेकर न्यूजीलैंड सहित बाकी की टीमों का भी तैयारी जोरो पे है। हर टीम चाहेगी की उसकी टीम इस वर्ल्ड कप में अच्छा खेले। लेकिन सफल तो एक ही टीम होगी ट्रॉफी उठाने में। कई टीम की इस बार का दावेदार बताया जा रहा है लेकिन एक सबसे बेहतरीन दावेदार 2019 की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड भी है।

यहाँ हम इस लेख के माध्यम से वर्ल्ड कप 2023 से सम्बंधित न्यूजीलैंड का पूरा शेड्यूल आपके सामने रखने वाले हैं कि कब इस टीम को मैदान पे किस टीम के खिलाफ किस दिन उतारना है। इसके आलावा हम ये भी बताने वाले है की भारत के साथ मुकाबला कब है और दावेदार में न्यूजीलैंड को क्यों सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। सभी जानकारी के लिए आपको इस लेख से अंत तक बने रहना होगा।

New Zealand Squad For World Cup 2023 : पिछली बार उप-विजेता बना था न्यूजीलैंड

1: क्रिकेट इतिहास में जब भी एक बेहतरीन फाइनल मैच की बात होगी तो उसमे सबसे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल याद किया जाएगा।

2: एक ऐसा फाइनल जिसमे सुपर ओवर खेला गया और सुपर ओवर भी ड्रा रहा,जिसके बाद बॉउंड्री पे मैच का नतीजा घोषित हुआ।

3: बॉउंड्री के गिनती में न्यूजीलैंड को हार झेलना पड़ा था जिसके कारण वो वनडे वर्ल्ड कप के ट्रॉफी के पास पहुंच के निराशा झेलना पड़ा था।

4: न्यूजीलैंड भले वर्ल्ड कप हार गया था लेकिन उसने अपने प्रदर्शन से सबको अपनी तारीफ करने पे मजबूर किया था।

5: फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने निर्धारित 50 ओवरों में 241 रन बनाए थे जिसका नतीजा ये रहा था कि सुपर ओवर तक जाना पड़ा था।

6: अंत में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा के विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट ट्रॉफी पे कब्ज़ा जमा लिया था।

New Zealand Squad For World Cup 2023 : भारत में अच्छा खेल सकती है न्यूजीलैंड

  • आईपीएल में खेलने का फायदा सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि विश्व भर के खिलाड़ियों को भी मिलता है।
  • आईपीएल में खेलने के वजह से बाकी टीम के भी खिलाड़ी भारतीय पिचों के बारे में अच्छे से जान जाते हैं।
  • न्यूजीलैंड की बात करे तो उसके अधिकतर खिलाड़ी इस साल भी आईपीएल का हिस्सा थे,जिसका फायदा उनको वर्ल्ड कप में मिलने वाला है।
  • सबसे अच्छी खबर इस टीम के लिए ये है कि आईपीएल में चोट के कारण कई महीनो से टीम से बाहर चल रहे न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और टीम के कप्तान केन विलियम्सन अब पूरी तरह से फिट हैं।
  • उनके आने से सीधे तौर पे उनकी टीम को फायदा होने वाला है। आपको ये भी बता दे की विलियम्सन को भारत में खेलना काफी रास भी आता है।
  • गेंदबाजी की जिम्मेदारी ट्रेंट बोल्ट पे रहने वाली है क्योकि नए गेंद से उनके सामने खेलना मतलब अपना विकेट गंवाना।

New Zealand Squad For World Cup 2023

यहाँ हम कीवी टीम के पूरे शेड्यूल के बारे में विस्तार से समझेंगे की उनको कब और कहा मैच खेलना है।

तारीख

मैच

समय

जगह

मैदान

05 अक्टूबर

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

दोपहर 2 बजे

अहमदाबाद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम

09 अक्टूबर

न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड

दोपहर 2 बजे

हैदराबाद

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम

13 अक्टूबर

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश

दोपहर 2 बजे

चेन्नई

एम.ए चिदम्बरम स्टेडियम

18 अक्टूबर

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान

दोपहर 2 बजे

चेन्नई

एम.ए चिदम्बरम स्टेडियम

22 अक्टूबर

न्यूजीलैंड बनाम भारत

दोपहर 2 बजे

धर्मशाला

एच.पी.सीए स्टेडियम

28 अक्टूबर

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

सुबह 10:30 बजे

धर्मशाला

एच.पी.सीए स्टेडियम

1 नवंबर

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

दोपहर 2 बजे

पुणे

एम.सी.ए इंटरनेशनल स्टेडियम

4 नवंबर

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान

सुबह 10:30 बजे

बेंगलुरु

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

9 नवंबर

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका

दोपहर 2 बजे

बेंगलुरु

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

New Zealand Squad For World Cup 2023

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम : केन विलियमसन (कप्तान),टॉम लैथम (उप-कप्तान/विकेटकीपर),ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी,  डेरिल मिचेल, जिमी नीशम,ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और विल यंग को टीम में शामिल किया गया है।

भारत के साथ भी मुकाबला

न्यूजीलैंड की असली परीक्षा तब होगी जब वो भारत में ही भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर को धर्मशाला के एच.पी.सीए स्टेडियम में खेलने उतरेंगे। ये मैच काफी रोमांचक भी होने की उम्मीद है क्योकि न्यूजीलैंड भी एक बेहतरीन टीम है और भारत को उसी के घर में हराना काफी मुश्किल काम है। इसके आलावा आपको वर्ल्ड कप 2023 को लेकर और कोई जानकारी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स से जानकारी ले सकते हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !