वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी में दो भारतीय सबसे आगे

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी (Players with Most Centuries in ODI World Cup) : आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। ये एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसको जीतने के लिए सभी टीमें चार साल कड़ी मेहनत करती हैं। चार साल के लम्बे इंतजार के बाद ये टूर्नामेंट देढ़ महीने तक चलता है उसके बाद विनर मिलता है।

इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजो के एक से बढ़ के एक कारनामे देखने को मिलते हैं। जिसमे से एक कारनामा ये भी है की इतने बड़े टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक किस खिलाड़ी ने लगाया है। तो आपको बता दे की आज हम इस लेख में पांच सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजो के बारे में बात करेंगे जिन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक अपने नाम किया है।

आपको दो ऐसे खिलाड़ियों से भी मिलायेंगे जो सर्वश्रेष्ठ पांच में तो शामिल है हीं बल्कि वो विश्व कप 2023 में अपनी टीम के तरफ से खेलते नजर आएंगे। तो आइये बिना देर किये इसके बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

1: रोहित शर्मा एक ऐसा नाम है जो आईसीसी टूर्नामेंट में अलग रंग में नजर आता है। उनकी बल्लेबाजी ऐसी की उन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। उनके नाम 06 शानदार शतक दर्ज है।

2: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस मामले में पीछे कैसे रह सकते हैं। उन्होंने भी रोहित के बराबर 06 शतक लगाए हैं लेकिन उन्होंने इन शतक को लगाने के लिए ज्यादा परिया खेली हैं।

3: श्रीलंका के बेहतरीन कप्तान,बेस्ट विकेटकीपर और शानदार बल्लेबाज कुमार संगकारा भी इस मामले में ज्यादा पीछे नही हैं। उन्होंने भी शानदार 05 शतक लगाए हैं।

4: बात आईसीसी टूर्नामेंट की हो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इसमें शामिल न हो ऐसा संभव ही नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भी वर्ल्ड कप में 05 शानदार शतक जड़े हैं।

5: ऑस्ट्रेलिया के ही विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर भी वर्ल्ड कप में 04 शतक लगा के पांचवे स्थान पर काबिज हैं। 

Read More:-वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी | पांच खिलाड़ी 

  • रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं और उनके पास इस साल भी मौका है की वो और शतक लगा के अपने रिकॉर्ड को मजबूत करें। 
  • क्रिकेट के भगवान यानी सचिन भी अपनी ही टीम के साथी रोहित शर्मा के बराबर हैं। लेकिन उन्होंने रोहित से ज्यादा मैच और पारी खेले हैं इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए।
  • कुमार संगकारा सचिन से मात्र एक शतक पीछे रह गए। सचिन ने 06 तो कुमार संगकारा ने 05 शतक लगाए हैं।
  • किसी समय में रिकी पोंटिंग की तुलना सचिन से किया जाता था और उसका परिणाम भी सही जा रहा था तभी तो पोंटिंग वर्ल्ड कप में सचिन से मात्र एक शतक दूर रह गए। पोंटिंग के नाम भी वर्ल्ड कप में 05 शतक दर्ज है।
  • रोहित शर्मा के आलावा डेविड वार्नर भी ऐसे खिलाड़ी जिनके नाम 04 शतक है और वो इस बार भी वर्ल्ड कप के हिस्सा हैं।

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

अब समय है ये जानने का कि कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा शतक लगाया है और उस शतक के लिए कितनी परियो की मदद ली गई है। आपको सारी जानकारी निचे दिए टेबल के माध्यम से मिल जाएगा।

सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

देश

खिलाड़ी

पारी

रन

शतक

समय

भारत

रोहित शर्मा

17

978

06

2015 से 2019

भारत

सचिन तेंदुलकर

44

2278

06

1992 से 2011

श्रीलंका

कुमार संगकारा

35

1532

05

2003 से 2015

ऑस्ट्रेलिया

रिकी पोंटिंग

42

1743

05

1996 से 2011

ऑस्ट्रेलिया

डेविड वार्नर

18

992

04

2015 से 2019

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी (Players with Most Centuries in ODI World Cup) कौन हैं। संभवतः आपको इस प्रश्न का जवाब इस लेख के माध्यम से मिल गया होगा। अगर आप ऐसी ही और जानकारी चाहते हैं तो आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।




Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *